01/07/2024
दैनिक भास्कर
मुरैना 01-07-2024
रेलवे की चेकिंग से बिना टिकट यात्रा करने वालों में मचा हड़कंप
या ज़रूर
कार्रवाई करते रेलवे के अधिकारी।
भास्कर संवाददाता | मुरैना
रेल सुरक्षा बल तथा जीआरपी के साथ बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान • मुरैना सहित अन्य प्रमुख स्टेशन पर चलाया गया। पीआरओ मनोज सिंह के मुताबिक ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध किलाबंदी कर जांच कराई जा रही है।
सिंह के मुताबिक चेकिंग के दौरान ट्रेन तथा स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा, लोग इधर उधर भागते दिखे तो कोई अपने परिचितों का परिचय देते रहे। अभियान में इन स्टेशनों के सभी प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, खानपान
स्टॉल चेक किए गए व मंडल स्टेशन से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों के सभी कोचों को जिनमें महिला व दिव्यांग कोच भी शामिल रहे उनकी सघन जांच की गई। जांच में पूरी कार्रवाई में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के 1605 प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 12.60 लाख रुपए रेल राजस्व वसूल किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की जांच अभियान मंडल में निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धूम्रपान न करें, गंदगी न फैलाएं।