16/04/2026
मुरैना में भीषण सड़क हा.दसा, दो सवारी बसों की आमने-सामने ट,क्कर, डेढ़ दर्जन घायल
मुरैना जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो सवारी बसों की आमने-सामने भि,ड़ंत हो गई। हादसा दिमनी थाना क्षेत्र के रतिरामपुरा के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक बस अम्बाह से सवारियां भरकर मुरैना की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी बस से उसकी जोरदार ट,क्कर हो गई। ट,क्कर इतनी तेज थी कि बसों में सवार करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए।
घायलों ने बताया कि बस चालक को झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
News Morena