Pathshala GuruG Talks

Call Directions

Pathshala GuruG Talks पाठशाला गुरुजी टॉक का यह facebook पेज आपको तार्किक रुप से समसामयिक मुद्दों से परिचित कराएगा।

जल्द ही शुरू करते हैँ...
12/09/2026

जल्द ही शुरू करते हैँ...

ये बहन जी कृति सेनन को भारतीय सभ्यता और संस्कृति का ज्ञान दे रही थी l जो भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण कर रही हैँ...
28/08/2026

ये बहन जी कृति सेनन को भारतीय सभ्यता और संस्कृति का ज्ञान दे रही थी l जो भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण कर रही हैँ l

27/08/2026

अब इस देश की जनता को देश से बाहर नियाग्रा फॉल देखने के लिए जाने की जरूरत नहीं रही l सरकार ने प्रयास किया है कि यह सुविधा हर शहर में जरूर हो l सरकार का प्रयास है कि देश के नागरिकों के मनोरंजन का पैसा देश में ही रहे तो अच्छा है l

27/08/2026

"अभी पंडोखर धाम के छोटे गुरूजी भूत बाधा और प्रेत बाधा पर काम करते हैँ l जल्द ही वो सबका कल्याण करने लायक हो जाएंगे l"

पंडोखर धाम के पर्ची बनाने वाले महाराज अपने उत्तराधिकारी के संबंध में यह कह रहे हैँ l

कितने दूरदर्शी लोग है ये कि इन लोगों के द्वारा इस देश के गरीबों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी l इन्हे पूरा विश्वास है कि आज से 50 साल बाद भी स्थिति वही रहेगी जो आज है l

27/08/2026

कृति सेनन के द्वारा अभी हाल ही में रक्षाबंधन के एड में जिस तरीके के कपड़े पहने गए थे, उसको लेकर जब सुधीर चौधरी ने कंगना रनौत से पूछा कि
" क्या कृति ईद पर ऎसी पोस्ट डालती है तो क्या ऐसे कपड़े पहन कर डाल सकती है ?"

इसके जवाब में कंगना रनौत ने जो कहा उसने विवाद खड़ा कर दिया है l

कँगना रानोत ने कहा... "मुझे तो लगता है वहां तो ( धर्म विशेष में ) फिर भी आप अपनी कजन और बहनों से शादियां करते हैं l"

कुछ समय से आप देख रहे होंगे कि कंगना रानोत को कोई बड़ा मंच अपनी बात रखने के लिए नहीं मिल रहा था, लेकिन अब सुधीर चौधरी ने उन्हें मंच दे दिया है तो विवाद तो होना ही था l

26/08/2026

जिस तरह की बाढ़ नेपाल में आई है ऐसा लगता है प्रलय आई हो l जो सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं वह बहुत डरावने है, ऐसा लगता है जैसे कोई फिल्मी सीन हो l

बताओ एक यह है जो कॉकरोच से दोस्ती कर डाली और एक हमारा वाला है जो Hello frands,Hello frands कर करके रह गया, कॉकरोच ने भाव...
26/08/2026

बताओ एक यह है जो कॉकरोच से दोस्ती कर डाली और एक हमारा वाला है जो Hello frands,Hello frands कर करके रह गया, कॉकरोच ने भाव ही नहीं दिया...

व्यापार का एक अच्छा नियम यह है कि व्यापार में जितने भी तरह के चार्ज हो वो ग्राहकों के सामने क्लियर होने चाहिए l तभी व्या...
20/08/2026

व्यापार का एक अच्छा नियम यह है कि व्यापार में जितने भी तरह के चार्ज हो वो ग्राहकों के सामने क्लियर होने चाहिए l तभी व्यापार विश्वसनीय और उतना ही तेजी से चलता है l

यह है पर्ची बनाने वाले पंडोखर बाबा जी, बिल्कुल धीरेंद्र शास्त्री जी की तरह ही पर्चा बनाते है l अपने सभी तरह के चार्ज का खुलासा करते हुए बता रहे हैं कि

दरबार में हमसे मिलना तो निशुल्क है l
पर हमारे यहां पेशी, जिसे अर्जी कहते हैं उसका चार्ज 1100 रु है l और इनके यहां प्रथम दरखास्त 2100 रुपए की लगती है l

इनका कहना है कि इस राशि को आप डोनेशन कहें या कंसेंट फीस कहें, यह आपकी मर्जी है l जो कहना चाहे कह सकते l

इनका कहना है कि यह पहले आपको कुछ देते हैं और उसमें से फिर आप एक परसेंट यहां पर दान करते हैँ l

आपको पहली बार सुनने पर लगेगा ये कोई रु राशि वगैरा देते होंगे भक्तो को, तो ऐसा नहीं है l यह भक्तों को लाखों-लाख रु का मूल्यवान मार्गदर्शन देते हैं, जो आपको कहीं भी नहीं मिलेगा l

एक बात तो मानना पड़ेगा कि चतुर लोगों के लिए दुखी जनता की जेब से पैसा निकलवाना कठिन नहीं होता है l

अगर आप लोगों की नब्ज समझ गए हैँ तो बातों बातों में लेक्चर दे दे कर आप उनकी जेब से हजार-दो हजार रु ऐसे निकलवा ही सकते l

हमारे देश में ऐसा ही होता है, यहां किसी और का काम किसी और प्रोफेशन के लोग करते हैं l ये त्रिकालदर्शी पर्ची बनाने वाले बा...
19/08/2026

हमारे देश में ऐसा ही होता है, यहां किसी और का काम किसी और प्रोफेशन के लोग करते हैं l

ये त्रिकालदर्शी पर्ची बनाने वाले बाबा पंडोखर बाबा है l बिल्कुल धीरेन्द्र शास्त्री की तरह पर्चा बनाने वाले l लेकिन follower उनसे कम है l

इनके पास एक लड़की आई l जिसने कहा कि पढ़ाई में सफलता नहीं मिल रही है l आगे का एग्जाम देना है तो किस Board में करूँ ? और आगे किस मार्ग में सफलता मिलेगी ?

आगे इनका पर्चा भी देख लीजिए, जिसमें उन्होंने कितनी सामान्य बातें लिखी है l

लड़की इन्हे पुनः टोकती है और पूछती है कि आगे किस मार्ग में सफलता मिलेगी l लेकिन उनके पास उसका कोई जवाब नहीं होता वही सामान्य सी बात होती है l

अब जरा इस बात पर गौर कीजिए कि लड़की को कहां जाना चाहिए था ? इस त्रिकालदर्शी पर्ची बनाने वाले के यहॉँ या किसी करियर काउंसलर के यहॉँ ?

हकीकत तो यह है कि हमारे यहां पर करियर काउंसलर या अन्य प्रकार की काउंसलिंग का धंधा ऐसे लोग ही खाके बैठे हैं l

जिस व्यक्ति को ना तो किसी बोर्ड के बारे में मालूम है, ना जिसे शिक्षा फील्ड में और छात्र की शैक्षणिक अभिरूचि का ज्ञान है, उससे मार्गदर्शन लिया जा रहा है कि किस बोर्ड से एग्जाम देना चाहिए और आगे क्या करना चाहिए l

अब अगर ऐसे पेरेंट्स की भी बात करें तो आप पाएंगे यह पेरेंट्स अपने 5-10 हजार रु खर्च करके ऐसे दरबार में चले जाएंगे l लेकिन कभी किसी करियर काउंसलर के पास ना तो जाने का प्रयास करेंगे और उसे मामूली सी हजार दो हजार की फीस देने में भी इन्हें लगेगा कि अरे ऎसी छोटी सलाह की भी कैसी फीस ?

"लेकिन आपको पता है, वह बहुत ही चालक महिला है l एक की चापलूसी करके वह संसद पहुंच गई l और अपने failed करियर को उसने संभाल ...
18/08/2026

"लेकिन आपको पता है, वह बहुत ही चालक महिला है l एक की चापलूसी करके वह संसद पहुंच गई l और अपने failed करियर को उसने संभाल लिया l"

गुरु मां के नाम से विख्यात नीतू mam देशवासियों को सचेत करते हुए कह रही हैं कि कँगना जैसे लोगों को समझिये l 2014 में देश आजाद हुआ कहकर ये संसद पहुँच गई l

नीतू मैम समझा रहीं है कि हम जैसे लोग मूर्ख हैं जो इन जैसे नकारे नेताओं को देखते हैँ और इन्हे मीडिया सेंसेशन बनाते हैँ l

गुरु माँ आगे समझाइश देते हुए कहती है कि जब भी आपकी फीड में ऐसे लोग आए तो रील को स्क्रॉल कर दीजिए l इनको बायकॉट कीजिये l

उन्होंने साथ ही राधव चड्डा को शामिल करते हुए कहा कि ये मौका परस्त लोग हैं जो GEN-Z और GEN-alfa के करियर को खा रहे हैं l ये दीमक है l

गुरु माँ नीतू मैम हमेशा से GEN-Z पीढ़ी के पक्ष में ख़डी रहती है l असल में नीतू mam जैसी महिलाओं को संसद में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, न कि कँगना को...

Address

Morena
476001

Telephone

+919131680662

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pathshala GuruG Talks posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share