25/10/2025
सामान्य भविष्य निधि की शिकायतों के समाधान के लिये
27 से 31 अक्टूबर तक ‘शिकायत निवारण सप्ताह’
भोपाल : 24 अक्टूबर, 2025
राज्य के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) अभिदाताओं की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)-द्वितीय, मध्यप्रदेश, ग्वालियर में 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक ‘शिकायत निवारण सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है।
यह पहल महालेखाकार कार्यालय द्वारा अभिदाताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने और सेवा वितरण में पारदर्शिता एवं दक्षता लाने के उद्देश्य से की जा रही है। सप्ताह भर चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जीपीएफ अभिदाताओं को अपनी शिकायतें सीधे महालेखाकार कार्यालय, ग्वालियर में प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही समस्त आहरण संवितरण अधिकारी एवं लेखा संबंधी कार्यों में संलग्न अधिकारी को अभिदाताओं की शिकायतों का त्वरित परीक्षण कर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करवा सकेंगे।
MP Info (DPR, जनसम्पर्क) brings you all the Latest administrative news(जनसम्पर्क विभागीय समाचार ) from MP. Read Latest News from all governmental departments, ministries(मंत्री मंडल), cabinet decisions, budget (बज....