20/09/2026
बोलेरो में मिली शराब की पेटियां? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
मुरैना।
कैलारस से करीब 3 किलोमीटर दूर नैपरी के आसपास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बोलेरो वाहन दिखाई दे रहा है, जिसमें कई पेटी शराब रखी हुई नजर आ रही हैं। वाहन के आसपास कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बोलेरो के जरिए शराब को गांव-गांव तक पहुंचाकर बिक्री की जा रही है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही शराब की मात्रा, वाहन और उसमें मौजूद लोगों की भूमिका को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में शराब के कथित अवैध परिवहन और बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग या पुलिस इस वीडियो की जांच कर क्या कार्रवाई करती है।
#मुरैना #कैलारस
Collector Office Morena SP Morena
Home Department of Madhya Pradesh Morena Breaking Hello Chambal Madhya Pradesh Police CM Madhya Pradesh