05/01/2026
LIVE | अमेरिका–वेनेजुएला तनाव:
वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अपदस्थ नेता निकोलस मादुरो की रिहाई के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर रोड्रिगेज़ ने अमेरिका के साथ सहयोग नहीं किया, तो उन्हें “मादुरो से भी बड़ी कीमत” चुकानी पड़ सकती है। मादुरो के भविष्य और सत्ता हस्तांतरण को लेकर कराकास में राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है।