Sach ek mudda

Sach ek mudda एक डरा हुआ पत्रकार, मरा हुआ नागरिक पैदा करता है, इसलिए बोला कीजिए की हमे डर नहीं लगता।।

11/08/2026
06/08/2026

रक्सौल मे गणेश जी ने किया चमत्कार

04/08/2026

पेड मे चमत्कार हो गया

03/08/2026

सावन मे अद्भुत चमत्कार गणेश जी पेड मे प्रकट हुए

03/08/2026

सड़क हा*द_सा

सुनसरी घटना के बाद तराई–मधेस में हो रही तोड़फोड़ तथा तनावपूर्ण स्थिति पर चर्चा करने के लिए बीरगंज में सर्वदलीय तथा सर्वप...
31/07/2026

सुनसरी घटना के बाद तराई–मधेस में हो रही तोड़फोड़ तथा तनावपूर्ण स्थिति पर चर्चा करने के लिए बीरगंज में सर्वदलीय तथा सर्वपक्षीय बैठक सम्पन्न हुई है....

बीरगंज नेपाल। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों, संबंधित निकायों, नागरिक समाज तथा सुरक्षा निकायों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने सुनसरी घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई तथा तराई–मधेस में शांति, सामाजिक सद्भाव और जनधन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है।

साथ ही, किसी भी प्रकार की हिंसा, तोड़फोड़ और उत्तेजनात्मक गतिविधियों में शामिल न होने तथा समस्या के समाधान के लिए संयम अपनाने का सभी पक्षों से आग्रह किया गया है।

जीवन भी एक पुष्प जिसकी सुगंध जीवन में मादकता बिखेर देती है : बिमल सर्राफरक्सौल पूर्वी चंपारण -वाटिका में पुष्प खिलते हैं...
08/07/2026

जीवन भी एक पुष्प जिसकी सुगंध जीवन में मादकता बिखेर देती है : बिमल सर्राफ

रक्सौल पूर्वी चंपारण -
वाटिका में पुष्प खिलते हैं और सारे वातावरण को सुगंध से भर देते हैं।जीवन भी एक ऐसा ही पुष्प है,जिसकी सुगंध बिखर जाने से चारों ओर मादकता का वातावरण छा जाता है। उक्त विचार लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ( 322 ई ) के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सह सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने प्रेस से साझा किया।जीवन के भी कुछ स्तंभ हैं,जिनके आधार पर सारा जीवन टिका है,अगर ये स्तंभ कमजोर हैं तो जीवन का कोई महत्व नहीं है।ये आधार हैं - दृढ़ संकल्प,आत्मविश्वास, निश्चित उद्देश्य,अनुकूल वातावरण, श्रद्धा, उत्तम सही विचार।इन्हीं शक्तियों पर जीवन का ढांचा निर्भर होता है।दृढ़ संकल्प में बड़ी शक्ति होती है,जो मनुष्य के जीवन का कायापलट कर देती है। इस संसार के इंसानी जीवन में विषमता का कारण है-दृढ़ संकल्प की कमी,जिसके कारण कोई भी कार्य मन मुताबिक ना होने की स्थिति में बीच में ही छोड़ देते हैं।अपने संकल्प को टूटने ना दें।भोजन जितना जरूरी है जीने के लिए उतना ही सफलता के लिए आत्मविश्वास भी जरूरी है। आत्मविश्वास वह शक्ति है;जो तूफानों को मोड़ सकती है, संघर्षों से जूझ सकती है और पानी में भी रास्ता,अपना मार्ग खोज लेती है।
अनुकूल वातावरण से हर व्यक्ति स्वतंत्र चिंतन करता है साथ ही रुचि के अनुसार अपना कार्य करता है।ऐसा आज तक नहीं हुआ है कि गलत वातावरण में रह कर कोई अपना विकास कर सका हो।श्रद्धा का भी जीवन में एक अलग ही महत्व है, श्रद्धा प्रायः हमें बताती है कि जब आगे कोई रोशनी नहीं दिखती ,तब हम अंधेरे में ही सुरक्षित रह कर आगे बढ़ सकते हैं।
उसी तरह उत्कृष्ठ जीवन के लिए विचारों की सही दिशा जरूरी है।विचारों में बहुत बड़ी शक्ति होती है जो मनुष्य के विचारों को सागर के समान विशाल बनाए रखता है, परिस्थितियां उसकी दासी बनकर चक्कर लगाया करती हैं।इसलिए जीवनरूपी उपवन में दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास, निश्चिंत उद्देश्य ,श्रद्धा एवं सही विचाररूपी पुष्प खिलने चाहिए,तभी जीवन सार्थक माना जाएगा। जीवन एक पुस्तक है,उसके हर पन्नों को पलट-पलट कर अध्ययन जरूरी है।

"सोनवा के रथ गहवा माई के" भजन का विमोचन सम्पन्न, चौथी विशाल रथ यात्रा की तैयारियों को मिला नया उत्साहअभिलाष गुप्तावीरगंज...
07/07/2026

"सोनवा के रथ गहवा माई के" भजन का विमोचन सम्पन्न, चौथी विशाल रथ यात्रा की तैयारियों को मिला नया उत्साह

अभिलाष गुप्ता
वीरगंज, 23 आषाढ़

श्री गहवा माई तीर्थ क्षेत्र विकास समिति द्वारा आगामी 32 आषाढ़ को आयोजित होने वाली मधेश प्रदेश की ऐतिहासिक एवं जनआस्था का प्रमुख केंद्र श्री गहवा माई की चौथी विशाल रथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए भक्तिमय भजन "सोनवा के रथ गहवा माई के" का डिजिटल वीडियो मंगलवार को वीरगंज स्थित माईस्थान मंदिर परिसर में एक विशेष समारोह के बीच सार्वजनिक किया गया।

गहवा माई के प्रति आस्था, श्रद्धा और भक्ति भाव को समर्पित इस भजन को वीरगंज के उभरते युवा गायक चंदन पंडित ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिपूर्ण इस भजन के माध्यम से गहवा माई की महिमा को देश-विदेश तक पहुँचाने की अपेक्षा आयोजकों ने व्यक्त की।

कार्यक्रम में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से "CHANDAN PANDIT OFFICIAL" यूट्यूब चैनल पर भजन देखने, सुनने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक साझा कर गहवा माई की महिमा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।

भजन विमोचन कार्यक्रम श्री गहवा माई तीर्थ क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रकाश उपाध्याय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री गहवा माई रथ यात्रा–2083 के संयोजक बसंत कुमार गुप्ता, समिति के सचिव लक्ष्मीनारायण गुप्ता (पप्पू गुप्ता), विद्वान पंडित एवं ज्योतिषाचार्य राजीव रंजन भारद्वाज सहित समिति के पदाधिकारी, स्थानीय बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गहवा माई की रथ यात्रा वीरगंज की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसकी परंपरा को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने तथा इसे भव्य एवं सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

समिति के अनुसार आगामी 32 आषाढ़ को आयोजित होने वाली चौथी विशाल रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रथ यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ तीव्र गति से जारी हैं।

जीवन का सबसे बड़ा रोमांच जीवन में घटित अदृश्य चुनौतियाँ हैं : बिमल सर्राफरक्सौल पूर्वीचंपारण -वर्तमान को हम तभी साध सकते...
07/07/2026

जीवन का सबसे बड़ा रोमांच जीवन में घटित अदृश्य चुनौतियाँ हैं : बिमल सर्राफ

रक्सौल पूर्वीचंपारण -
वर्तमान को हम तभी साध सकते हैं, जब हम अपने अतीत से कुछ सीखते हैं। सबसे बड़ी त्रासदी तब होती है,जब लोग वास्तविकता से अपनी आंखें बंद कर लेते हैं और भ्रम की दुनिया में जीने लगते हैं।उक्त विचार लायंस इंटरनेशनल ( 322 ई ) के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सह सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारत विकास परिषद् रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने प्रेस से साझा किया। चुनौतियाँ ही जिंदगी को रोमांचक बनाती हैं और इसी से आपके जिंदगी का महत्त्व निर्माण होता है। बुराई का कद कितना भी ऊंचा हो,सत्य से छोटा ही होता है।अक्सर हम जैसा चाहते हैं, वैसा नहीं रह पाते क्योंकि जिंदगी में कई शौक जिम्मेदारियों के आगे गिरवी रखने पड़ते हैं।सम्बंध हमेशा उस आत्मा से ही जुड़ता है,जिनका हमसे पिछले जन्म में कोई रिश्ता होता है,वरना दुनिया की इस भीड़ में कौन किसको जानता है। "हम ईश्वर में और ईश्वर की प्रार्थना में विश्वास करते हैं,यह अच्छा है किन्तु यदि हमारे कर्म ही ऐसे हों कि ईश्वर हमारी प्रार्थना पर भी विश्वास करे,तो सम्भवतः यह अधिक श्रेष्ठ है। जीवन हमारा-निर्णय,हमारा ढोंग की जिंदगी जीना एक कला है,ढंग की जिंदगी जीने में ही भला है। जिसके भीतर समझदारी और सहनशीलता होती है,वह हर रिश्ते को सहेज लेता है। स्नेह,प्रेम और समाधान की शक्ति ही जीवन को सुंदर बनाती है।जीवन की हर मुश्किल ट्रेफिक की लाल बत्ती की तरह होती है,यदि हम थोड़ा इंतज़ार कर लें तो वह फिर से हरी हो जाती है। धैर्य रखें,थोड़ा इंतज़ार करें,आने वाला कल निश्चित ही अच्छा होगा।पूरा जीवन एक अनुभव ही है,आप जितने अधिक प्रयोग करते हैं,उतने ही बेहतर बनते हैं।चरित्र की उत्कृष्टता का मर्म भी यही है कि श्रेष्ठ चिंतन को आचरण में उतारा जाए।अच्छा चरित्र मानवीय व्यक्तित्व की सर्वोत्तम औषधि है।वक्त बुरा हो तो सब्र करें,वक्तअच्छा हो तो शुक्र करें। एक मिनट लगता है रिश्तों का मजाक उड़ाने में,लेकिन हम भूल जाते हैं कि जिंदगी रिश्तों से ही सजती और संवरती है,हे ईश्वर हमें अपने रिश्तों की कद्र करने की शक्ति प्रदान करें और हमारी वजह से किसी का भी दिल ना दुखे।चिंतन और चरित्र तो भीतर की घटना है,लेकिन व्यवहार से ही उसका व्यक्तित्व वास्तविक अभिव्यक्ति प्राप्त करता है। अतः व्यवहार की उत्कृष्टता भी विकसित व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण आयाम है।जीवन यात्रा एक रंगमंच है,हर किरदार को अच्छे से निभाते रहें।

Address

Motihari
Motihari
845401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach ek mudda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sach ek mudda:

Shortcuts

Share