Motihari Media

Motihari Media My
.Official Page
.Motihari Media

13/08/2026

पटना के बेल्ट्रॉन ऑफिस में छात्र क्यों मागने लगे मृत्यु पत्र सुनिये

13/08/2026

पटना :- जॉइनिंग लेटर को लेकर छात्रों का सब्र टूटा, बेल्ट्रॉन ऑफिस में धरना ‎⁨


Motihari Media
Nitesh Jaiswal

पालीगंज में 15 लड़कियों के मामले से मचा हड़कंपपटना के पालीगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ...
12/08/2026

पालीगंज में 15 लड़कियों के मामले से मचा हड़कंप
पटना के पालीगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ही गांव की करीब 15 लड़कियां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के नाम पर अपने घर से निकली थीं, लेकिन बाद में उनके पालीगंज के एक होटल में होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल से कई लड़कियों को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित लड़कियों के परिजनों को थाने बुलाया। जैसे ही परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने अपनी बेटियों को वहां देखा, परिजनों के बीच अफरा-तफरी और भावुक माहौल बन गया। कई माता-पिता अपनी बेटियों को देखकर हैरान और सदमे में नजर आए। कुछ परिजन इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बेहद परेशान दिखाई दिए।
परिजनों का कहना है कि उनकी बेटियां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात कहकर घर से निकली थीं। ऐसे में होटल से जुड़े इस मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर लड़कियां वहां कैसे पहुंचीं, उन्हें वहां कौन लेकर गया और होटल में उनके रहने की असली वजह क्या थी—इन तमाम सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और लड़कियों से पूछताछ के साथ-साथ होटल संचालक और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से छात्रों को प...
12/08/2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से छात्रों को पढ़ाई के दौरान किसी भी समय जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन शिक्षक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अगर रात के 11:00 बजे भी किसी छात्र को किसी विषय को समझने में परेशानी होती है या उसे शिक्षक की मदद की जरूरत पड़ती है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से शिक्षक से जुड़कर अपनी समस्या का समाधान कर सकेगा।
मुख्यमंत्री के इस ऐलान के मुताबिक, छात्रों को पढ़ाई के लिए केवल स्कूल के समय तक ही शिक्षकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। देर रात पढ़ाई करते समय किसी सवाल का जवाब नहीं मिलने या किसी विषय को समझने में दिक्कत होने पर भी उन्हें ऑनलाइन शिक्षकों से मार्गदर्शन मिल सकेगा।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधा और पढ़ाई के लिए अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराना है। खासकर उन विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण हो सकती है, जो घर पर पढ़ाई करते समय किसी कठिन अध्याय या सवाल में फंस जाते हैं।
15 अगस्त से शुरू होने वाली इस व्यवस्था को बिहार की शिक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब छात्रों को रात 11 बजे भी जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन शिक्षक की मदद मिल सकेगी।

12/08/2026

पटना के बेल्ट्रॉन ऑफिस में जोइनिंग को लेकर छात्रा क्या बोली सुनिये

11/08/2026

सावन के महीने में लड़की से बना लड़का

*_🚨मम्मी को गोली मारकर पापा भाग गए..बिहार के पूर्णिया में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या_*बिहार के पूर्णिया जिले में ...
11/08/2026

*_🚨मम्मी को गोली मारकर पापा भाग गए..बिहार के पूर्णिया में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या_*

बिहार के पूर्णिया जिले में घरेलू विवाद में पति ने महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला के सीने में लगी है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना केहाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में रविवार रात करीब 8:30 बजे हुई। मृतका की पहचान शालिनी कुमारी (36 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्यारोपी पति राजकुमार यादव घटना के बाद से फरार है। शालिनी कुमारी श्रीनगर प्रखंड में स्थित प्लस टू स्कूल की शिक्षिका थीं। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन रोड निवासी गौरीशंकर ने बताया कि मृतका उनकी भांजी थी। वह अपने बैंककर्मी पति राजकुमार यादव एवं दो बच्चों के साथ केहाट थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित रेणु नगर में किराए के मकान में रही थी।

🚨 4800 करोड़ का एक्सप्रेसवे, सुखाने के लिए लगे घर के पंखे!लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लेकर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिस...
11/08/2026

🚨 4800 करोड़ का एक्सप्रेसवे, सुखाने के लिए लगे घर के पंखे!
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लेकर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी खर्च पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 4800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के महज 20 दिनों के भीतर सड़क के कई बार धंसने की बात सामने आ रही है।
सबसे हैरान करने वाली तस्वीरें तब सामने आईं, जब सड़क निर्माण के दौरान पानी या नमी सुखाने के लिए बड़ी संख्या में घरेलू पंखे लगाए गए दिखाई दिए। एक्सप्रेसवे जैसे बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर इस तरह पंखों के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सड़क के कुछ हिस्सों में दरारें और धंसाव दिखाई देने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद इतनी जल्दी सड़क की स्थिति खराब होने से निर्माण की गुणवत्ता, इस्तेमाल की गई सामग्री और काम की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि अगर सड़क उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद बार-बार धंसने लगे, तो आखिर इसके निर्माण की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर हुई थी?
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है। हालांकि, सड़क धंसने के वास्तविक कारण और निर्माण में किसी तरह की तकनीकी कमी की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
आपकी क्या राय है? क्या करोड़ों रुपये की लागत वाले एक्सप्रेसवे की ऐसी तस्वीरें चिंता बढ़ाने वाली हैं?

11/08/2026

पटना में बेल्ट्रॉन जोइनिंग को लेकर रोड पर उतरे सैकड़ो छात्र

दुनिया कि माया में नहीं भोलेनाथ की छाया में सुकून मिलता है 🙏🚩 हर हर महादेव 🙏🚩
11/08/2026

दुनिया कि माया में नहीं भोलेनाथ की छाया में सुकून मिलता है 🙏🚩 हर हर महादेव 🙏🚩

Address

Bheriyahi East Champaran
Motihari
845418

Opening Hours

9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Motihari Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share