22/12/2025
देश
राज्य
चुनाव
Sports9
मनोरंजन
दुनिया
वेब स्टोरी
बिजनेस
टेक
धर्म
ऑटो
लाइफस्टाइल
हेल्थ
राशिफल
वीडियो
एजुकेशन
नॉलेज
ट्रेंडिंग
Hindi News World Bangladesh Motaleb Sikder Gunshot ncp Nahid islam Osman hadi sheikh hasina
बांग्लादेश में उस्मान हादी के बाद अब सिकंदर की हत्या, शेख हसीना के विरोधी नाहिद की पार्टी का था मेंबर
बांग्लादेश में उस्मान हादी के बाद मोतलेब सिंकदर की हत्या कर दी गई है. सिकंदर शेख हसीना के विरोधी नाहिद इस्लाम की पार्टी एनसीपी से जुड़ा था. उसके पास एनसीपी के वर्कर्स फोर्स और खुलना मंडल का प्रभार था. सिकंदर की हत्या ने बांग्लादेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है.
बांग्लादेश में उस्मान हादी के बाद अब सिकंदर की हत्या, शेख हसीना के विरोधी नाहिद की पार्टी का था मेंबर
बांग्लादेश मेंज हादी के बाद सिकंदर की हत्या (Photo- NCP Bangladesh)
TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh
Updated on: Dec 22, 2025 1:24 PM IST
Share
बांग्लादेश में चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक हत्याओं का दौर शुरू हो गया है. इकबाल मंच के उस्मान हादी के बाद अब अपराधियों ने खुलना में मोतलेब सिकंदर की गोली मारकर हत्या कर दी है. सिकंदर नेशनल सिटीजन पार्टी के कार्यकर्ता बल के प्रमुख पद पर काबिज था. यह पार्टी छात्र नेता नाहिद इस्लाम की है. नाहिद बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट का चेहरा रहा है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक सोमवार (22 दिसंबर) को खुलना में चुनाव प्रचार के दौरान सिकंदर को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, जिसके बाद सिकंदर को पास के अस्पताल में ले जाया गया. स्थानीय पुलिस थाना सोनडांगा के प्रभारी रफीकुल इस्लाम ने गोली मारे जाने की घटना की पुष्टि की है. हालांकि, पुलिस ने अब आधिकारिक तौर पर सिकंदर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें
एक नमूना दिल्ली में दूसरा लखनऊ में... CM योगी की टिप्पणी पर अखिलेश यादव का पलटवार
न्यूजीलैंड में सिखों के नगर कीर्तन का विरोध, CM मान ने जताई नाराजगी, विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग
'पापा नहीं होते थे तो 3 अंकल घर आते थे...', संभल में पति के टुकड़े-टुकड़े करने वाली पत्नी पर चौंकाने वाला खुलासा, 10 साल की बेटी ने खोला राज
सिर और गर्दन पर गोली मारी
जागो 24 न्यूज के मुताबिक सिकंदर के सिर और गर्दन पर गोली मारी गई है. घटना के बाद से हमलावर फरार है. पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की है. कहा जा रहा है कि सिकंदर की हत्या उस्मान हादी स्टाइल में की गई है. उस्मान को भी सिर में ही गोली मारी गई थी.
सिकंदर के गोली मारे जाने पर एनसीपी ने प्रतिक्रिया दी है. एनसीपी नेता महमूदा मितू ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है- एनसीपी के खुलना मंडल प्रमुख और एनसीपी कार्यकर्ता शक्ति के केंद्रीय आयोजक मोतलेब सिकंदर को कुछ देर पहले गोली मार दी गई. उन्हें गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.
एनसीपी को शेख हसीना का धुर-विरोधी पार्टी माना जाता है. नाहिद खुले तौर पर शेख हसीना को आतंकी और देशद्रोही करार दे चुके हैं. नाहिद को चीफ एडवाइजर यूनुस का करीबी माना जाता है. यूनुस की अंतरिम सरकार में नाहिद सलाहकार पद पर भी रह चुके हैं.
कौन था मोतलेब सिकंदर?
37 साल के मोतलेब सिकंदर खुलना का रहने वाला था. 2024 के जुलाई विद्रोह में नाहिद इस्लाम के साथ सिकंदर ने बड़ी भूमिका निभाई थी. सिकंदर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव था. 2025 में जब नाहिद इस्लाम ने पार्टी का गठन किया तो सिकंदर को खुलना का प्रभार सौंपा गया.
सिकंदर पार्टी सेंट्रल कमेटी का मेंबर भी था. उसके पास कार्यकर्ता बल के प्रमुख का भी पद था. जमीन पर एनसीपी में सिकंदर को काफी मजबूत माना जा रहा था.
बांग्लादेश
शेख हसीना
herb69 vibe booster
|
Sponsored
एक बार इसे खाकर देखें, मर्दाना ताकत 10 गुना बढ़ जाती है
उत्पाद केवल वास्तविक पुरुषों के लिए
TA**RA MAX
|
Sponsored
Viral Video: शिकार हाथ से गया तो कार वाले पर यूं भड़क गई बिल्ली, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
वजन घटाना इतना आसान था? 90% लोग इस ट्रिक से अनजान हैं!
निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सक परामर्श प्राप्त करें
Slimo
|
Sponsored
Option Trading Mastery: Mr. Gopal Shares His Laxman Rekha Strategy For Free
Master the Art of Precise Option Trading with Gopal Sir's Laxman Rekha Strategy – for Free!
TradeWise
|
Sponsored
Viral Video: चालान काटने को तैयार थी पुलिस, अंकल ने दिया धांसू लॉजिक, सुनकर खूब हंसने वाले हैं आप
ताजा खबरें
View more
Oppo Reno 15 सीरीज का भारत में लॉन्च कंफर्म, Mini भी करेगा एंट्री
Oppo Reno 15 सीरीज का भारत में लॉन्च कंफर्म, Mini भी करेगा एंट्री
घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने पर मिलता है 25000 का इनाम, क्या है ये स्कीम?
घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने पर मिलता है 25000 का इनाम, क्या है ये स्कीम?
'मैडम इसे मत मारिएगा, इसकी मां नहीं है', पिता की गुहार देख रो पड़े लोग
'मैडम इसे मत मारिएगा, इसकी मां नहीं है', पिता की गुहार देख रो पड़े लोग
बुलंदशहर गैंगरेप मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, 9 साल बाद मिला न्याय
बुलंदशहर गैंगरेप मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, 9 साल बाद मिला न्याय
रूस को बड़ा झटका, कार में बैठते ही सेना के जनरल की धमाके में मौत
रूस को बड़ा झटका, कार में बैठते ही सेना के जनरल की धमाके में मौत
Year ender 2025: टीम इंडिया ने कामयाबी की लिखी नई कहानी
Year ender 2025: टीम इंडिया ने कामयाबी की लिखी नई कहानी
बांग्लादेशी कब्जे से किसी तरह भागा ये कलाकार , मां अभी भी हैं फंसी
बांग्लादेशी कब्जे से किसी तरह भागा ये कलाकार , मां अभी भी हैं फंसी
इस्लाम के इन शब्दों का बार-बार इस्तेमाल क्यों कर रहा है आसिम मुनीर?
इस्लाम के इन शब्दों का बार-बार इस्तेमाल क्यों कर रहा है आसिम मुनीर?
शुभमन गिल से सीधे भिड़ने को तैयार सूर्यकुमार यादव, सामने आई बड़ी खबर
शुभमन गिल से सीधे भिड़ने को तैयार सूर्यकुमार यादव, सामने आई बड़ी खबर
न्यूज़ वीडियो
View more
Zoho Mail India: सरकारी ईमेल अकाउंट अब स्वदेशी ज़ोहो प्लेटफॉर्म पर
Zoho Mail India: सरकारी ईमेल अकाउंट अब स्वदेशी ज़ोहो प्लेटफॉर्म पर
घर खरीदने का सही मौका! 2026 में बढ़ सकती हैं मकान की कीमतें
घर खरीदने का सही मौका! 2026 में बढ़ सकती हैं मकान की कीमतें
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने होगी बेहतर कमाई
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने होगी बेहतर कमाई
दिल्ली में AQI
Tv9 Bharatvarsh | Hindi News
Follow US ON
Google Play Store App Store
Contact Us
About Us
Advertise With Us
Complaint Redressal
Privacy Policy
Terms & Conditions
Network
Marathi News Telugu News Kannada News Bangla News Gujarati News Punjabi News News9live Tv9English Tamil News Assam News Malayalam News TV9 Uttar Pradesh Money9
Copyright © 2025 TV9 Hindi. All Rights Reserved.