26/07/2026
मोतिहारी में शराब माफियाओं पर A.L.T.F का बड़ा प्रहार,283.4 लीटर देशी शराब बरामद...!!
मोतिहारी जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर A.L.T.F टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 283.4 लीटर देशी शराब बरामद की गई, 2100 लीटर अर्धनिर्मित शराब पास विनष्ट किया गया तथा एक अवैध भट्टी ध्वस्त की गई। इस अभियान में छह शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और एक गैस सिलेंडर भी जब्त किया गया। पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही।
#शराब #शराबबंदी #मोतिहारी #कबहोगाबंद #बिहार