TOC News

TOC News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from TOC News, Media/News Company, Kalyanpur, Motihari.

TOC News | लोकल से बिहार तक की खबर

कल्याणपुर की स्थानीय खबरें,पूर्वी चंपारण एवं बिहार की प्रमुख खबरें सबसे पहले।

न्यूज़, विज्ञापन एवं प्रमोशन के लिए संपर्क करें।आपकी खबर,आपका विज्ञापन,आपकी आवाज
TOC News खबर वही,जो आपके काम की।

25/08/2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में धुएँ का कहर! मरीज परेशान, जिम्मेदार बेखबर?

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर परिसर में जेनरेटर से निकलता धुआँ मरीजों और आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता नजर आ रहा है। इलाज कराने आए मरीजों और कल्याणपुर बाजारवासियों की सेहत पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह बड़ा सवाल है।

👉 क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे?

📍 कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण
📰 TOC News | सच की आवाज़

सैटेलाइट फोटो में मॉनसून का नया चेहरा... बादलों ने बनाया भयानक घेरा.!!INSAT-3डीएस सैटेलाइट ने पूर्वी और मध्य भारत पर भार...
25/08/2026

सैटेलाइट फोटो में मॉनसून का नया चेहरा... बादलों ने बनाया भयानक घेरा.!!

INSAT-3डीएस सैटेलाइट ने पूर्वी और मध्य भारत पर भारी मॉनसूनी बादलों का विशाल जमावड़ा दिखा है. इससे पूर्व में और बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी, दक्षिणी और कुछ उत्तर-पश्चिमी हिस्से सूखे रह सकते हैं. दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट बौछारें हो सकती है.



'पुष्पक विमान छोड़कर नाव पर बैठिए CM साहब' , सम्राट चौधरी के हवाई सर्वे पर तेज प्रताप का तंजमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ...
25/08/2026

'पुष्पक विमान छोड़कर नाव पर बैठिए CM साहब' , सम्राट चौधरी के हवाई सर्वे पर तेज प्रताप का तंज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने तंज कसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण की तुलना रावण के पुष्पक विमान से करते हुए कहा— “पुष्पक विमान छोड़कर नाव पर बैठिए CM साहब।”

Pratap YadavaSamrat Choudhary Choudhary

ग्वालियर में रील का ऐसा चढ़ा खुमार कि कार बन गई ‘Kissing Car’! 😳गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए गए 3,400 किस के निशान वाला वी...
25/08/2026

ग्वालियर में रील का ऐसा चढ़ा खुमार कि कार बन गई ‘Kissing Car’! 😳

गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए गए 3,400 किस के निशान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लाइक और व्यूज के चक्कर में युवक सड़क पर कार लेकर निकला, लेकिन मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर कार से निशान साफ भी करवाए।

रील के चक्कर में अब युवक को अपनी गलती का एहसास जरूर हो गया होगा! 😅

बिहार के भोजपुर स्थित बेलौटी गांव में एक भावुक पल देखने को मिला। सुबह करीब 3 बजे पवन सिंह अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे।...
24/08/2026

बिहार के भोजपुर स्थित बेलौटी गांव में एक भावुक पल देखने को मिला। सुबह करीब 3 बजे पवन सिंह अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने परिवार के साथ करीब दो घंटे बिताए। इस दौरान भरत की भतीजी ने पवन सिंह को राखी बांधी।

परिवार से बातचीत में पवन सिंह ने इंसाफ की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाते हुए कहा— “भरत तिवारी हम बनब।” 🙏

Singhngh

विराट रामायण मंदिर, कथवलिया में सावन के अंतिम सोमवार का भव्य नजारा 🙏🚩सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर विराट रामायण मंदिर,...
24/08/2026

विराट रामायण मंदिर, कथवलिया में सावन के अंतिम सोमवार का भव्य नजारा 🙏🚩

सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर विराट रामायण मंदिर, कथवलिया में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। चारों ओर हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। 🔱🚩

📍 कथवलिया | पूर्वी चंपारण
📸 देखिए सावन के अंतिम सोमवार की भव्य तस्वीरें।

जय श्री राम 🚩 हर-हर महादेव 🔱

#विराटरामायणमंदिर #कथवलिया #सावन #अंतिमसोमवार #सावनसोमवार #हरहरमहादेव #जयश्रीराम #भक्ति #आस्था #पूर्वीचंपारण #मोतिहारी

24/08/2026

कल्याणपुर थाना कांड संख्या 365/26 के दहेज ह,त्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त शशि साह, पिता भाभिखन साह, निवासी कमाल पकड़ी, थाना कल्याणपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

📌 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए TOC News को Follow करें।

NH-27 पर शराब की बड़ी खेप बरामद,कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर NH-27 पर पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरा...
24/08/2026

NH-27 पर शराब की बड़ी खेप बरामद,कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर NH-27 पर पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 6,901.56 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मामले की जानकारी डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने दी।

23/08/2026

#स्वर्ण_प्रभात की बड़ी करवाई। #आदापुर थाना से चोर भागने में एसपी ने की बड़ी करवाई।एसपी ने #पदाधिकारी एसआई वीरेंद्र राम व चौकीदार सुरेंद्र राय को किया #निलंबित।

23/08/2026

कल्याणपुर पुलिस:शराब मामले में दर्ज अलग-अलग कांडों के दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कल्याणपुर थाना कांड संख्या 357/26 और 358/26 में धारा 30A बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त शंभू महतो और चंदेश्वर साह को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया है।

पुलिस की ओर से मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Address

Kalyanpur
Motihari
845413

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TOC News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share