SVN News

SVN News Daily Trending News

06/10/2025

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी हुई तेज।

अरुण कुमार द्विवेदी
पटना, सहरसा

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही विभिन्न संगठनों ने अपने - अपने समाज को एकत्रित कर प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में इंकलाब यात्रा पर आज सहरसा पहुंचे इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के सुप्रीमो इंजीनियर आईपी गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सैकड़ो की संख्यां में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रैली निकाला. वहीं इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के सुप्रीमो इंजीनियर आईपी गुप्ता ने मिडिया से कहा कि यदि पान समाज को उनका हक नौकरी में आरक्षण के रूप मिला तो हमारा समाज एनडीए को बिना शर्त समर्थन देकर आगामी चुनाव में जीत दिलाने में सहयोग करेगा. अगर नही मिला तो हमे जो हमारा अधिकार देगा हमारा समाज उसके साथ रहेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि तांती,ततमा एवं पान समाज को नजर अंदाज कर कोई भी दल सरकार बना नहीं सकता. इतिहास गवाह है कि जब भी पटना का गांधी मैदान पूरे शक्ति के साथ करवट लिया है बिहार ही नही देश की राजनीति बदली है. 1974 के बाद पहला आंदोलन यह है जिसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है. ई. आईपी गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी 140 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर चुकी है. इसके अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में बारी - बारी से कार्यक्रम का आयोजन केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि वर्षों से बंटे पान समाज को एक मंच पर लाने की ऐतिहासिक कोशिश है. यह अखिल भारतीय पान महासंघ का इंकलाब यात्रा समाज को आरक्षण, सम्मान और सत्ता में भागीदारी के लिए है और यह संघर्ष अब थमेगा नहीं.

05/10/2025

मोतिहारी सोनिया नगर जो 13 साल पहले बसा हुआ नेशनल हाइवे के पास बसा हुआ मोहल्ला हैँ जो अबतक ना वार्ड सदस्य को दिखा नहीं नाही मेयर, नाही विद्यायक और नाही सांसद को दिख रहा हैँ आज भी यहाँ पीसीसी रोड नही हो पाया. ये हैँ नगर निगम की कहानी!

Address

Chakiya Professor Colony
Motihari

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SVN News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share