Jhat Pat Khabar

Jhat Pat Khabar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jhat Pat Khabar, Digital creator, purainiya, Motihari.

नमस्कार दोस्तों,
Jhat Pat Khabar चैनल पर आपको हर दिन देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, टेक्नोलॉजी और वायरल खबरें आसान हिंदी में देखने को मिलेंगी।
अगर आप सही और तेज़ खबरें देखना चाहते हैं तो हमारे चैनल को Follow जरूर करें।

30/03/2026
30/03/2026

देश का सबसे विश्वसनीय न्यूज चैनल आजतक आपके लिए लाया है 'आजतक ई-पेपर' 📰

पढ़ें 30 मार्च 2026 की बड़ी सुर्खियां, यहां क्लिक करें: https://epaper.aajtak.in

30/03/2026
29/03/2026

IndiGo की फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने लगा शख्स, 2 बार की खतरनाक हरकत

बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की खतरनाक हरकत सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E-185 में सवार एक यात्री ने यात्रा के दौरान दो बार इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की. सूत्रों के अनुसार, पहली बार यात्री ने उड़ान के दौरान दरवाजा खोलने की कोशिश की, जबकि दूसरी बार उसने यह हरकत उस समय की जब विमान वाराणसी में उतर रहा था. इस दौरान क्रू मेंबर्स ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए तय मानकों (एसओपी) का पालन किया.

पढ़ें पूरी ख़बर: https://intdy.in/q81b1t

29/03/2026

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को दिल की धड़कन तेज होने (Palpitations) की शिकायत के बाद त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है. इस बीच त्रिभुवन हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि ओली का अतीत में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है. उन्हें हाइड्रोनेफ्रोसिस, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाइपोथायरॉयडिज्म, एट्रियल फिब्रिलेशन (APC के साथ) और गालस्टोन जैसी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं.

बता दें कि नेपाल में पिछले साल 9 सितंबर को GEN-Z प्रोटेस्ट के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में हुई प्रदर्शनकारियों की मौतों के मामले में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार किया गया था. बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने के 24 घंटे के अंदर यह कार्रवाई हुई है. काठमांडू जिला अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. जिला अदालत के न्यायाधीश आनंद प्रसाद श्रेष्ठ ने रविवार को यह आदेश दिया. पुलिस ने दोनों की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने फिलहाल 5 दिन की अनुमति दी है.

| | | |

29/03/2026

पाकिस्तान का कूटनीतिक तमाशा बिल्कुल इशाक डार के गिरने वाले वायरल वीडियो जैसा ही साबित हुआ है. चौधरी बनने की चाहत म.....

Address

Purainiya
Motihari

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jhat Pat Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share