Arbudanchal News

Arbudanchal News Like and follow our page for daily interesting news updates

20/07/2026

सिरोही जिले आबूरोड से बड़ी सामने आ रही है खबर

आबूरोड सदर पुलिस ने उमरनी गांव में दो अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है. ये महिलाएं अवैध तरीके से भारत में आकर सिरोही जिले में रह रही थी.
सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार आबूरोड सदर पुलिस को 12 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली थी कि उमरनी गांव में रॉयल राजस्थान स्कूल के सामने एकान्त में बने मकान में फर्स्ट फ्लोर पर दो संदिग्ध महिलाएं रह रही है. जिस पर पुलिस ने दबिश देकर दोनो को सदर थाने लाकर पूछताछ की, तो दोनों महिलाओं ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जिस पर दोनो को वन स्टॉप सखी सेन्टर सिरोही में लाया गया और 17 जुलाई को दोनों महिलाओं से डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम सिरोही ने शुरुआती पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारी सामने आई. इस पर आईबी सिरोही, सीआईडी जोन यूनिट सिरोही और डीएस टी ने जेआईसी से विस्तृत पूछताछ की. इसमें दोनो महिलाओं ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक होना और अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करना स्वीकार किया. दोनो महिलाओं की पहचान बांग्लादेश के ढाका निवासी मोनिका उक्त 02 संदिग्ध महिलाएं ईसा इस्लाम व मोनिया खातून और ईसा इस्लाम के रूप में हुई है. अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को बांग्लादेश प्रत्यावर्तन करने को लेकर सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग, आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय कर प्रत्यावर्तन करने की आवश्यक कार्यवाही जारी है.

11/07/2026

जयपुर के प्रताप नगर में एक महिला की दुर्घटना में हुई मौत को एक सामान्य दुर्घटना मानकर हो रही पुलिस जांच तब नए एंगल के साथ शुरू हुई, जब मृतका के भाई ने मृतका की बेटी पर ही हत्या करवाने का संदेह जताया. जानिए कैसे एक बेटी ने सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में अपनी ही मन की हत्या कर दी.

10/07/2026

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा पुलिस ने जनापुरा सर्कल पर दो व्यक्तियों के साथ चाकू से वार कर लूट के मामले में फास्ट एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सिरोही पुष्पेंद्र सिंह राठौर के अनुसार 8 जुलाई रात्रि करीब 11.30 बजे जनापुर सर्कल से सिरोही रोड जाने वाले रास्ते पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति के और बस का इंतजार कर रहे एक अन्य व्यक्ति के साथ तीन आरोपियों ने चाकू मारकर बैग और रुपए लूट कर ले गए. पुलिस को सूचना मिली।तो दोनो घायलों को अस्पताल भेजा गया और आरोपियों की तलाश की गई. थानाधिकारी महेंद्रकुमार सीरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने
आरोपियों का तुरंत पता लगाकर आरोपियों का पीछा करने पर आरोपियों के तेज रफ्तार से भागने के दौरान बाइक स्लिप होने से एक आरोपी घायल हो गया. आरोपियों की पहचान फुटेला अजारी और उपला ढांगा निवासी निवासी आशाराम गरासिया, गणेशकुमार गरासिया तथा मोहनलाल गरासिया के रूप में हुई.

22/06/2026
22/06/2026

आबूरोड रीको पुलिस ने अंबाजी रोड स्थित द हिंद होटल के एक विला से 14 लोगों को खेलते गिरफ्तार किया. मौके से पुलिस ने जुआ राशि 4 लाख 17 हजार रुपए और जुआ सामग्री बरामद की. पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के विला में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. जिस पर रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी. होटल के पीछे एक विला के कमरे में 14 लोग जुआ खेलते पाए गए जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी गुजरात के मेहसाणा, ऊंझा, पाटन और सिद्धपुर के निवासी है. सुनसान इलाकों में बने कई होटल और रिसॉर्ट में गुजरात के लोग जुआ खेलने आते हैं.

21/06/2026
21/06/2026

राजस्थान के सीएम Bhajanlal Sharma ने हिल स्टेशन आबूराज को दी ये बड़ी सौगातें, पर्यटन को लगेंगे पंख
सिरोही जिले के हिल स्टेशन आबूराज में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को सीएम भजनलाल शर्मा आबूराज के पर्यटन, आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय विशिष्टताओं के अनुरूप सर्वांगीण विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री रविवार को आबूराज में आबूपर्वत विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आबूराज में शहरी विकास, सड़क, पार्किंग, आवागमन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों का आगमन हो. उन्होंने अधिकारियों को नक्की झील के सौंदर्यकरण, विवेकानंद पार्क का सौंदर्यकरण, गुरु शिखर का सौंदर्यकरण एवं सुदृढ़ीकरण, अर्बुदा माता मंदिर आदि पर 100 करोड़ से ज्यादा के कार्य करवाने के निर्देश दिए.

21/06/2026
21/06/2026

Bhajanlal Sharma BJP Rajasthan
सिरोही जिले के माउंट आबू हिल स्टेशन का नाम सरकार द्वारा आबूराज करने के बाद पहली बार प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर आबूराज पहुंचे. यहां पोलो ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए माउंट आबू के आबूराज नाम का अधिकारिक रूप से लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि आबूराज राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं. ये तपस्या और संतों की तपोस्थली है. इस जगह का नाम माउंट आबू अंग्रेजी गुलामी मानसिकता का प्रतीक था. जिसे प्रदेश की भाजपा सरकार ने बदल कर पुनः आबूराज के रूप में पहचान दिलाने का काम किया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले में 74 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया.

17/06/2026

Address

Mount Abu

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arbudanchal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share