Update Chandauli News

Update Chandauli News चंदौली सहित यूपी के अन्य जिलों के लेटेस्ट न्यूज़ और विडियो देखने-पड़ने के लिए पेज को लाइक व फॉलो करे।

Update Chandauli News provides chandauli news, chandauli news in hindi, latest chandauli samachar, chandauli news today, chandauli news today live etc.

10/08/2026

चंदौली। गृह जनपद पहुंचें नोएडा विधायक पंकज सिंह। राहुल गांधी को लेकर कहा ये बात.

Update Chandauli News: चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रय...
10/08/2026

Update Chandauli News: चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद।

थाना बबुरी के ग्राम गौरी में अशोक पुत्र बाढ़ू के घर क्षेत्र के भोले- भाले लोगों को अनुचित प्रभाव में लेकर उनको मुफ्त में पैसा देकर व भविष्य में पैसा मिलने का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्मान्तरण करने का कार्य चल रहा था

दिनांक 09.08.2026 को थाना बबुरी के ग्राम गौरी में अशोक पुत्र बाढ़ू नि ग्राम गौरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली के घर क्षेत्र के भोले- भाले लोगों को अनुचित प्रभाव में लेकर उनको मुफ्त में पैसा देकर व भविष्य में पैसा मिलने का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्मान्तरण करने का कार्य चल रहा था तथा इसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा था इस कार्य मे आशीष नारायण पुत्र वंश नारायण ग्राम बड़गाँवा थाना शहाबगंज चन्दौली व अशोक पुत्र बाढ़ू ग्राम गौरी थाना बबुरी चन्दौली के द्वारा दिनांक 9 अगस्त 2026 रविवार समय 13.00 बजे अशोक के आवास पर अवैध धर्म परिवर्तन का कार्य कराया जा रहा था।

साथ में उनके घर पर काफी लोग एकत्रित होकर उनकी बातों को सुन रहे थे तथा मौके पर इसाई धर्म के प्रचार प्रसार की सामग्री उपलब्ध थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/26 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुध्द धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पंजीकृत हुआ था जिसमें वांछित अभियुक्तो आशीष नारायण पुत्र वंश नारायण ग्राम बड़गाँवा थाना शहाबगंज चन्दौली व अशोक पुत्र बाढ़ू ग्राम गौरी थाना बबुरी चन्दौली को आज दिनांक 10.08.2026 को समय 10.30 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

10/08/2026

ब्रेकिंग: 3 साइबर फ्राड अरेस्ट। तीनों के विरुद्ध कुल 13
ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की शिकायतें है दर्ज। read more

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग फर्जी आधार इसलिए बनवाये हैं, ताकि कोई पकड़े तो सही नाम न पता चले। वे लोग क्षेत्र में घूम-घूमकर भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाते हैं, तथा अपने नाम से भी भिन्न-भिन्न बैंकों में खाते खुलवाते हैं। जिसके बाद खातों से सम्बन्धित ATM कार्ड, सिम कार्ड तथा नेट बैंकिंग आईडी पासवर्ड इकट्ठा करके सलीम चिश्ती को देते हैं। सलीम चिश्ती बार-बार अपना मोबाइल नम्बर बदलता रहता है। उसका पता हम लोग नहीं जानते हैं। हम लोग आपस में WhatsApp Call के माध्यम से बात करते थे तथा खातों से सम्बन्धित ATM कार्ड, सिम कार्ड एवं अन्य सामग्री उसे प्रयागराज जाकर देते थे। अभियुक्तों द्वारा अपने एवं अन्य व्यक्तियों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर उनसे सम्बन्धित ATM कार्ड, सिम कार्ड एवं नेट बैंकिंग सम्बन्धी विवरण एकत्र कर सलीम चिश्ती उपरोक्त तक पहुंचाने तथा अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के उद्देश्य से कूटरचित एडिटेड आधार कार्ड रखने की बात बतायी गई।

10/08/2026

चंदौली ब्रेकिंग न्यूज़: बड़ी खबर। संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत। सीसीटीवी फुटेज वायरल। फुटेज में कुछ सेकंड का वीडियो गायब होने की चर्चा। पड़ाव डांडी स्थित सरगम इंटरप्राइजेज में कार्यरत था कर्मचारी। जांच में जुटी पुलिस।

10/08/2026

ब्रेकिंग: मेडिकल कॉलेज *गा नाच के लिए नही बल्कि जनता की भलाई के लिए... मनोज सिंह का अल्टीमेटम। देखें वीडियो। All Online

08/08/2026

चंदौली: बोलें अधिवक्ता - 10 करोड़ आएंगे तो कमीशन भारी-भरकम मिलेगा चेयरमैन और माननीय को। वार्डो में जायेगा तो सभासद भी खाएंगे। अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक की इस बयान से कितना सहमत है आप ?

08/08/2026

चंदौली: वायरल- शराब बिक्री को लेकर गंभीर आरोप। वीडियो तेजी से हो रहा वायरल। जांच का विषय। देखें वीडियो। #शराब

07/08/2026

चंदौली: यातायात पुलिस ने अलीनगर स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम में एक जागरूकता अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है।

Address

Chandauli
Mughal Sarai
232101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Update Chandauli News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share