Govt P G College Multai M P

Govt P G College Multai M P NSS Boys & Girls, Career Cell, MP Bhoj ,Sports, Cultural Programme Scholar And others

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को महाविद्यालय में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16th National Voters' Day) उत्साहपूर्...
23/01/2026

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को महाविद्यालय में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16th National Voters' Day) उत्साहपूर्वक मनाया गया।

चूंकि 25 जनवरी को रविवार (अवकाश) है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज संस्था के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने एक साथ मिलकर लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की 'मतदाता शपथ' ग्रहण की।

इस वर्ष की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट“ (Mera Bharat, Mera Vote) हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करती है। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त और जागरूक लोकतंत्र का निर्माण करें।

📍 थीम: मेरा भारत, मेरा वोट 🗓 दिनांक: 23 जनवरी 2026

#मेराभारत

‘कॉलेज चलो अभियान’ शासकीय महाविद्यालय की टीम ने शासकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर दी नई शिक्षा नीति और सुविधाओं...
26/12/2025

‘कॉलेज चलो अभियान’ शासकीय महाविद्यालय की टीम ने शासकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर दी नई शिक्षा नीति और सुविधाओं की जानकारी

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे कालेज चलो अभियान के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई के प्राध्यापकों ने विद्यालय पहुंचकर कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉक्टर ममता राजपूत ने विद्यार्थियों को कॉलेज में संचालित विभिन्न योजनाओं, संकायों और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी । डॉक्टर दीपिका पिपरदे ने ने विद्यार्थियों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) से अवगत कराया। डॉ. सिद्धार्थ पंडोले ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग सोर्सेस की जानकारी दी। उन्होंने ‘स्वयं’ (SWAYAM) पोर्टल और अन्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग के बारे में बताया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक कृष्णा नरवरे ने महाविद्यालय में संचालित हो रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में छात्रों को बताया साथ ही महाविद्यालय मैं उपलब्ध लाइब्रेरी एवं खेल सुविधाओं के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर नवीन स्कूल की प्राचार्य नीलिमा गार्गव , उच्च माध्यमिक शिक्षक पूनम राठौर सहित विद्यालय स्टाफ़ एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

🎓 करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन सत्र @ सांदीपनि विद्यालय'कॉलेज चलो अभियान' के तहत आज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प...
20/12/2025

🎓 करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन सत्र @ सांदीपनि विद्यालय

'कॉलेज चलो अभियान' के तहत आज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राध्यापक प्रो. अंजलि सौदागर और प्रो. पूजा देशमुख ने सांदीपनि विद्यालय का भ्रमण किया।

इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को 12वीं के बाद सही करियर चुनने में मदद करना था। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न कोर्सेस, स्कॉलरशिप और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है! 🌟

मुलताई के युवाओं, अब समय है अपने सपनों को नई उड़ान देने का। शासकीय महाविद्यालय मुलताई (Govt. College Multai) आप सभी का स्...
15/12/2025

मुलताई के युवाओं, अब समय है अपने सपनों को नई उड़ान देने का। शासकीय महाविद्यालय मुलताई (Govt. College Multai) आप सभी का स्वागत करने के लिए तैयार है।

✨ क्यों चुनें मुलताई गवर्नमेंट कॉलेज? ✅ अनुभवी और योग्य शिक्षक (Qualified Faculty) ✅ बेहतर शैक्षणिक माहौल ✅ छात्रवृत्ति (Scholarship) की सुविधा ✅ खेल और अन्य गतिविधियां (Sports & NCC/NSS)

आइए, 'कॉलेज चलो अभियान' का हिस्सा बनें और शिक्षा की अलख जगाएं। अपने दोस्तों को भी टैग करें और उन्हें भी साथ लाएं! 📚🚀

📍 स्थान: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुलताई 🔗 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

एनएसएस स्वयंसेवकों ने कपड़े के थैले बांटकर दिया 'प्लास्टिक मुक्त' मेले का संदेशपवित्र ताप्ती में आयोजित मुलताई मेले को प...
15/12/2025

एनएसएस स्वयंसेवकों ने कपड़े के थैले बांटकर दिया 'प्लास्टिक मुक्त' मेले का संदेश
पवित्र ताप्ती में आयोजित मुलताई मेले को पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एक दिवसीय दिवा कैंप का आयोजन किया जिसमे एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना के मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने मेले में भ्रमण कर 'प्लास्टिक मुक्त' वातावरण का संदेश दिया।
एन.एस.एस प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने मेले में लगी दुकानों पर जाकर दुकानदारों और वहां खरीदारी कर रहे नागरिकों को कपड़े से बने थैले (Cloth Bags) वितरित किए। यह कपड़ो से बने थैले छात्रों द्वारा पुराने कपड़ो के अपने घरो से बनाकर लाये गए थे, छात्रों ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे पॉलीथीन का उपयोग बंद करें और ग्राहकों को भी घर से थैला लाने के लिए प्रेरित करें।
इस जागरूकता अभियान में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनय कुमार राठौर, प्रो उमेश सालवंशी, डॉ. दीपिका पिपरदे और डॉ. ममता राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर 'प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'स्वच्छ मुलताई, स्वस्थ मुलताई' के नारे लगाए।
एन.एस.एस की टीम ने आम नागरिकों को समझाया कि प्लास्टिक का कचरा न केवल पवित्र ताप्ती नदी को प्रदूषित करता है, बल्कि बेजुबान जानवरों के लिए भी जानलेवा है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने एन.एस.एस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प लिया।
प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि, "युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया गया यह कदम समाज को नई दिशा देगा।"

07/02/2025
Eco club  Govt P G College Multai M P
07/02/2025

Eco club Govt P G College Multai M P

आज दिनांक 06/02/25 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा शा...
06/02/2025

आज दिनांक 06/02/25 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा शासन के निर्देशानुसार कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत ब्रीफिंग सत्र तथा वीडियो का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर भीमराव बारस्कर के द्वारा किया गया तथा उन्होंने युवा शक्ति मिशन के विषय में उपस्थित विद्यार्थियों और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस सत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। इसमें विद्यार्थियों को मिशन के उद्देश्य, लक्ष्य तथा लक्षित पांच स्तंभों के बारे में विस्तार से पी पी टी के माध्यम से समझाया गया। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि युवा शक्ति मिशन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा सशक्तिकरण के विजन की दिशा में सार्थक पहला है जिसके क्रियान्वयन से युवाओं को जन सहभागिता के माध्यम से सामुदायिक सेवा में शामिल करके उनमें सक्षम तथा कुशल नेतृत्व के गुण विकसित किए जाएंगे। इस मिशन का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में 12 जनवरी 2025 को युवा दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के GYAN पर ध्यान को रखते हुए किया गया। PPT के माध्यम से विस्तार से जानकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार हनोते के द्वारा दी गई तथा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार झाड़े के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

Address

Near Railway Station Chandora Khurd Road Multai Dist. Betul
Multai
460661

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+917147224145

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt P G College Multai M P posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Govt P G College Multai M P:

Share