Lok Samachar TV

Lok Samachar TV देश- दुनिया की तथ्यपरक व् रोचक ख़बरों क?

लोजपा में चल रही उठापटक के बीच पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान अपने चाचा और सांसद पशुपति कुमार पारस के दिल्ली स्थित आवास पर ...
14/06/2021

लोजपा में चल रही उठापटक के बीच पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान अपने चाचा और सांसद पशुपति कुमार पारस के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे हैं।

राममंदिर जमीन विवाद में दो प्रॉपर्टी डीलरों को हुआ करोड़ों का मुनाफा।राम मंदिर जमीन विवाद में जिन दो प्रॉपर्टी डीलरों को...
14/06/2021

राममंदिर जमीन विवाद में दो प्रॉपर्टी डीलरों को हुआ करोड़ों का मुनाफा।

राम मंदिर जमीन विवाद में जिन दो प्रॉपर्टी डीलरों को करोड़ों का मुनाफा हुआ है उनके नाम सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी हैं। सुल्तान अंसारी अयोध्या के बहुत बड़े प्रॉपर्टी डीलर हैं और रवि मोहन तिवारी उनके पार्टनर हैं। गौरतलब है कि सुल्तान अंसारी राजनीति की दुनिया में भी अपनी किस्तम आजमा चुके हैं और वे अयोध्या नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं।

दरअसल, जमीन की कीमत 5 करोड़ से ऊपर होने के बावजूद इन दो प्रॉपर्टी डीलर ने कुसुम पाठक और हरीश पाठक से जमीन 2 करोड़ में खरीदी और बाद में इसे राम मंदिर ट्रस्ट को साढ़े 18 करोड़ में बेची। खास बात ये है कि जिन दो लोगों को गवाह बनाकर ये सौदा हुआ था वे अनिल मिश्र और ऋषिकेश उपाध्याय हैं। इन्हीं दो लोगों को गवाह बनाकर राम मंदिर ट्रस्ट ने सुल्तान अंसारी और उसके पार्टनर से जमीन खरीदी। हैरान कर देने वाली बात ये है कि सुल्तान अंसारी और उनके पार्टनर ने 10 मिनट में राम मंदिर जमीन खरीद उसे करोड़ों का मुनाफा कमाते हुए ट्रस्ट को बेचा।

रवि किशन ने की भोजपुरी में अश्लीलता पर रोक की मांग, लोग बोले यही सब गाकर सांसद बने हो।बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन न...
14/06/2021

रवि किशन ने की भोजपुरी में अश्लीलता पर रोक की मांग, लोग बोले यही सब गाकर सांसद बने हो।

बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भोजपुरी गानों और फिल्मों में अश्लीलता पर प्रतिबंध की बात करते हुए एक सख्त कानून की मांग की है। उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर समेत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चिट्ठी लिखकर कहा है कि इस तरह की फिल्मों और गानों से युवाओं के मन मस्तिष्क पर बुरा असर होता है। रवि किशन के इस कदम की कुछ लोग सराहना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अश्लीलता के मुद्दे पर उन्हें ही घेर रहे हैं।

अपोलो हॉस्पिटल की एमडी संगीता रेड्डी कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन पर दिया बड़ा बयान।अपोलो हॉस्पिटल्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक ...
14/06/2021

अपोलो हॉस्पिटल की एमडी संगीता रेड्डी कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन पर दिया बड़ा बयान।

अपोलो हॉस्पिटल्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने सोमवार को कहा कि वैक्सीन कोरोना विषाणु के संक्रमण को नहीं रोकते लेकिन वे लक्षणों को हल्का बनाए रखने में मदद करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर यह भी लिखा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो कर अस्पताल में भर्ती थीं और आज अपने घर लौट रही हैं।

इजरायल में खत्म हुआ बेंजामिन नेतन्याहू का राज, नफ्ताली बेनेट बने इजरायल के नए प्रधानमंत्री।  में   युग का अंत हो गया है।...
14/06/2021

इजरायल में खत्म हुआ बेंजामिन नेतन्याहू का राज, नफ्ताली बेनेट बने इजरायल के नए प्रधानमंत्री।

में युग का अंत हो गया है। को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। पिछले 12 वर्षों से देश की कमान संभाल रहे थे बेंजामिन नेतान्याहू। बता दें कि अब इजराइल में एक छोटी अल्ट्रानेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख नफ़्ताली बेनेट ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाल ली है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक साल पूरा होने पर उनकी जिंदगी, उनके अनूठे सफर और उनकी तमाम उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट ...
14/06/2021

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक साल पूरा होने पर उनकी जिंदगी, उनके अनूठे सफर और उनकी तमाम उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट की शुरुआत की गई है। इस वेबसाइट का नाम www.ImmortalSushant.com‌ रखा गया है।

ओखला विधान सभा क्षेत्र के कंचन कुंज की झुग्गियों में आग लगने से नुक़सान की ख़बर मिलने के बाद   ने बिना वक़्त गबाये पहुँच...
13/06/2021

ओखला विधान सभा क्षेत्र के कंचन कुंज की झुग्गियों में आग लगने से नुक़सान की ख़बर मिलने के बाद ने बिना वक़्त गबाये पहुँच लोगो की मदद की और
फिर मेडिकल सुविधा की फर्स्ट एड लेकर आये हैं,
&_Empowerment for Masses -

13/06/2021

पेट्रोल बहुत जल्द 60 रुपया मिलने के दिख रहे आसार,







आधा लीटर पगले!😂

13/06/2021

जो मनरेगा को देते थे गाली।
अब उसी पर बजा रहे हैं ताली।।

दुखद: महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन ☹️
13/06/2021

दुखद:
महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन ☹️

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश जी का निधन।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सू...
13/06/2021

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश जी का निधन।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इंदिरा हृदयेश के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में उन्हें हार्ट अटैक आया।

कुछ समय पहले ही कोरोना से ठीक हुईं थी और उनकी हार्ट संबधी सर्जरी भी हुई थी।

13/06/2021

एक रिसर्च से पता चला हैं कि भारत के 75% घरों में चाय बनाने वाले बर्तन का हैंडल टूटा रहता हैं!
😄😀🙃

Address

1202, ShivSphurti Building No 2, Adarsh Nagar, Andheri West
Mumbai
400102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lok Samachar TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share