08/04/2026
तमिलनाडु के सथानकुलम में पुलिस हिरासत में हुए पिता-पुत्र हत्याकांड में मदुरै कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। 2020 में पी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को कोविड-19 कर्फ्यू उल्लंघन के झूठे आरोप में पुलिस हिरासत में ले जाकर यातना दी गई थी। इस घटना में दोषी पाए गए 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई गई।