18/09/2026
Uttarakhand News:नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के छात्रसंघ चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ के 50 प्रतिशत पद छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगे। इस फैसले से छात्राओं की चुनावी भागीदारी और कैंपस नेतृत्व में प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है