26/01/2026
शत्रुघ्न सिन्हा और रजनीकांत की फिल्म 'हम में शहंशाह' कौन साल 1989 में शूट की गई थी, पर 37 साल तक यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। और अब फाइनली यह थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को एक्ट्रेस रीना रॉय के भाई राजा रॉय ने बनाया था। उन्होंने ही अब अपनी इस फिल्म को रिवाइव किया है और रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म में अनीता राज, हेमा मालिनी और प्रेम चोपड़ा, जगदीप और अमरीश पुरी भी थे। 'हम में शहंशाह कौन'की शूटिंग पूरी होने के बाद, राजा रॉय लंदन चले गए और प्रोजेक्ट को अधूरा ही छोड़ दिया था। हालांकि, कई साल तक फिल्म को फिर से शुरू करने की कोशिशें की गईं, लेकिन बेटे की अचानक मौत और फिर उसके बाद डायरेक्टर हरमेश मल्होत्रा की मौत के कारण फिल्म अधर में लटकी रह गई। राजा रॉय के कई और निजी कारणों से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन अब राजा रॉय इस फिल्म को पूरा करने और रिलीज करने किए भारत लौट आए।
37 साल पुरानी फिल्म को रिवाइव करके अब रिलीज करने के लिए क्या-क्या बदलाव किए गए हैं, इस बारे में राजा रॉय ने कहा, 'हमने दर्शकों के देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। विजुअल्स को स्मूद बनाने के लिए, ऑडियो को बेहतर बनाने और कुछ सीन्स में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया गया है, ताकि ओरिजनल परफॉर्मेंस और नैरेटिव स्ट्रक्चर को नुकसान न पहुंचे। मैंने फिल्म की आत्मा को बरकरार रखते हुए नई पीढ़ी की तकनीकों को अपनाया है। अंतिम परिणाम अब दर्शकों के हाथों में है।'