Cinema TV

Cinema TV Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Cinema TV, Media/News Company, Mumbai.

सावन में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का एक और नया गाना  ‘हमार जान महादेव’, हो गया वायरलभोजपुरी सुपर स्टार अभिनेत्री और गायिका ...
11/08/2023

सावन में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ‘हमार जान महादेव’, हो गया वायरल

भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का जलवा सावन में सर चढ़ कर बोल रहा है। अक्षरा एक के बाद एक सावन गीत लेकर आ रही हैं, जिसकी धुन पर उनके फैंस के साथ – साथ सावन मास में बोल बम जा रहे श्रद्धालु भी झूमते नजर आ जाते हैं। इसी बीच आज सोमवार के दिन अक्षरा सिंह ने एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है। गाने के बोल हैं - ‘हमार जान महादेव’, जो स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आईं हैं। अक्षरा सिंह के गाने के साथ उनकी भाव भंगिमा इस गाने को और भी आकर्षक बनाने वाला है।

वहीं, गाना ‘हमार जान महादेव’ को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूँ। भोले बाबा की पूजा – अर्चना तो मैं करती ही हूँ, साथ में उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा काकाम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं। अक्षरा ने कहा कि मेरा यह गाना ‘हमार जान महादेव’ भी सुंदर और कर्णप्रिय है। मैं सभी भक्त जनों से और भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले श्रोताओं से आग्रह करूंगी कि आप हमारे गाने को जरूर प्यार दें। और इसे अपने परिवार के लोगों के साथ – साथ दोस्तों को भी सुनाएं। यही मेरी गाने की सफलता होगी।

आपको बता दें कि एक बार फिर से अक्षरा सिंह का गाना ‘हमार जान महादेव’ का गीत मनोज मतलबी ने बनाया है। मनोज अक्षरा के लिए इससे पहले भी एक से बढ़ कर एक गाने लिख चुके हैं। उनकी तरकश से यह खूबसूरत गाना भी निकला है। जहां अक्षरा की जुगलबंदी ने इस गाने को और भी बेहतरीन बना दिया है। गाने के संगीतकार गोविंद ओझा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। उन्होंने बताया कि सावन में आए अक्षरा के सभी गाने ब्लॉक बस्टर चल रहे हैं। यह गाना भी दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। उम्मीद है जल्द भी यह गाना भी रिकार्ड बनाएगा।

 #आज शाम को आप सबके बीच में ।
18/10/2019

#आज शाम को आप सबके बीच में ।

 #भोजपुरी फिल्म जगत की अभिनेत्री निधि झा "लुलिया"  जी का जन्मदिन है जिन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत की कई सारी फिल्मो में जब...
18/10/2019

#भोजपुरी फिल्म जगत की अभिनेत्री निधि झा "लुलिया" जी का जन्मदिन है जिन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत की कई सारी फिल्मो में जबर्दस्त अभिनय किया है ।
निधि झा "लुलिया" जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई आप ऐसे ही मुस्कुराते रहे स्वस्थ रहे मस्त रहे ब्यस्त रहे और ऐसे ही अपने अभिनय से दर्शको का मनोरंजन करती रहे।
Happy Birthday To You ji

14 दिसंबर को भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में फिर सजेगी सितारों की रंगीन महफ़िल  भोजपुरी सिने स्‍क्रीन का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ...
11/10/2019

14 दिसंबर को भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में फिर सजेगी सितारों की रंगीन महफ़िल

भोजपुरी सिने स्‍क्रीन का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ‘14वां भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018’ में 14 दिसंबर को भव्‍य तरीके से मुंबई में आयोजित किया जायेगा। इसमें जहां एक ओर फिल्‍मी सितारों की रंगीन महफिल सजेगी, वहीं दूसरी ओर बीते भोजपुरी सिनेमा में उत्‍कृष्‍ट फिल्‍म और उनसे जुड़े कलाकारों को सम्‍मानित भी किया जायेगा। इन दिनों इस अवार्ड के लिए तैयारियां जोर – शोर से चल रही है।

इस बारे में भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड कमेटी के अध्‍यक्ष विनोद कुमार गुप्‍ता ने बताया कि इस बार भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड पिछले बार से भी ज्‍यादा खास होगा। बीते साल इतनी अच्‍छी – अच्‍छी फिलमें आयी हैं कि हमें लग रहा है बेहद टफ कॉम्पटीशन होने वाला है। लेकिन अंतिम निर्णय तो अवार्ड के ज्‍यूरी को ही लेना होगा। खैर, कौन जीतेगा इस बार भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड, ये तो अब ज्यूरी मेम्बर के हवाले है। लेकिन मैं इतना कह सकता हूँ कि अवार्ड और एक से एक पावर पैक परफॉर्मेंस से सजी 14 दिसंबर की शाम सबों के लिए फिर से यादगार बन जाएगी। अवार्ड के साथ इंटरटेंमेंट के फुज डोज के बीच कई चर्चित हस्तियों को फेलिस्‍टेट किया जाएगा।

बता दें कि ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड’ का आयोजन भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के साथ शुरू हुआ है। तब इस अवार्ड शो के लिए न तो स्‍पांसर सपोर्ट था और न तो किसी चैनल का सपोर्ट था। बावजूद इसके विनोद कुमार गुप्‍ता ने विपरीत परिस्थितियों में भी ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड’ को न सिर्फ सफलतापूर्वक आयोजित किया, बल्कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में इसे स्‍थापित भी किया। इसमें विनोद कुमार गुप्‍ता की लगन और दृढ़ता काम आई और आज यह एकबार फिर से साल 2019 में एक भव्‍य अवार्ड शो की तैयारी में जुट गया है। इस अवार्ड शो ने भोजपुरी सिनेमा के हर बदलाव को देख है। इसलिए दोनों का साथ बहुत पुराना है।

हर साल की तरह इस साल भी ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2019 ’बेस्‍ट फिल्‍म, बेस्‍ट डायरेक्‍टर, बेस्‍ट एक्‍ट्रेस, बेस्‍ट एक्‍टर, बेस्‍ट पॉपुलर एक्‍ट्रेस, बेस्‍ट पॉपुलर एक्‍टर, बेस्‍ट सिंगर मेल, बेस्‍ट सिंगर फीमेल, बेस्‍ट कॉमेडी,बेस्‍ट कोरियोग्राफी, बेस्‍ट डायलॉग, बेस्‍ट लिरिक्‍स, बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर, बेस्‍ट सपोटिंग मेल, बेस्‍ट सपोटिंग फीमेल,सोशल इश्‍यू, बेस्‍ट डेब्‍यू मेल, बेस्‍ट डेब्‍यू फीमेल, बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्‍ट ऑडियोग्राफी, बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले, बेस्‍ट स्‍टोरी, बेस्‍ट एक्‍शन, बेस्‍ट एडिटिंग और बेस्‍ट आर्ट डायरेक्‍टर कैटगरी में अवार्ड दिये जायेंगे। इस अवार्ड समारो‍ह के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

Coming Soonएक बार प्रेम से बोली छठी मईया की जय।
10/10/2019

Coming Soon

एक बार प्रेम से बोली छठी मईया की जय।

  😎👍🏻      💕
10/10/2019

😎👍🏻 💕

Address

Mumbai

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cinema TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share