Bhojpuri Cinema Samachar

Bhojpuri Cinema Samachar Bhojpuri Cinema Samachar Social Media For Bhojpuri Film Industry.

31/10/2025

आर्या टेलीपोर्ट जल्दी ही होगा ऑपरेशनल, 36 टीवी चैनल्स का करेगी प्रसारण

नई दिल्ली। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म "आर्या डिजिटल" के बाद बहुत जल्द "आर्या टेलीपोर्ट" का शुभारंभ करेगी।यह कई वर्षों के संघर्ष और मेहनत का प्रतिफल होगा, जो जल्दी ही पूर्ण होने को हैं। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि आर्या टेलीपोर्ट 36 टीवी चैनल्स का प्रसारण के साथ ऑपरेशनल होगी।जिसमें लगभग सभी भाषाओं के दर्शकों को कार्यक्रम व फिल्में देखने को मिलेगी।
नोएडा में भव्य कार्यालय निर्माण का कार्य काफी समय से जारी था।जो अब समाप्ति पर हैं।वहीं भारत सरकार के संबंधित विभाग द्वारा लाइसेंस भी मिल चुका हैं।संपूर्ण सेट - अप की तैयारी जोर - शोर से जारी हैं।आगे दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रयास हैं जल्द से जल्द प्रसारण कार्य शुरू हो।चूंकि, दर्शकों को आर्या टेलीपोर्ट का बेसब्री से इंतजार हैं।जिसको देखते हुए कार्य तेजी से किया जा रहा हैं।उम्मीद हैं इस वर्ष अंत तक प्रसारण प्रारंभ हो जायेगा।
बता दें कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लाखों डाउनलोड्स हो चुके हैं।सभी भाषाओं में लगभग 1200 से अधिक वेब सीरीज, फिल्में आदि हैं।वहीं कई टीवी चैनल्स का लाइव प्रसारण भी ओटीटी पर जारी हैं।
उम्मीद हैं दर्शकों का प्यार सैटेलाइट टीवी चैनल्स प्रसारण पर भी मिलेगा।दर्शकों का मनोरंजन उनके पसंदीदा कार्यक्रमों के जरिए किया जायेगा।जहां विभिन्न भाषा - भाषी के दर्शक अपनी भाषा में मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।

Android Link : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.release.aryanews

ISO Link :
https://apps.apple.com/in/app/aaryaa-digital/id6502516384

Website : https://www.aaryaadigital.com

छठ पर्व पर हुआ विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स का शुभारंभफिल्म निर्माण के साथ ही कंपनी करेगी खरीद,वितरण का कार्यगोरखपुर । महा...
28/10/2025

छठ पर्व पर हुआ विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स का शुभारंभ

फिल्म निर्माण के साथ ही कंपनी करेगी खरीद,वितरण का कार्य

गोरखपुर । महापर्व छठ के पावन अवसर पर ऑडियो - वीडियो एवं फिल्म निर्माण व खरीद,वितरण कंपनी " विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स " का शुभारंभ किया गया। छठ पूजा म्यूजिक वीडियो रिलीज के साथ ही कंपनी के यूट्यूब चैनल का श्रीगणेश हुआ एवं अन्य के रिलीज़ की तैयारी जोर - शोर से जारी हैं।कंपनी के सीईओ निर्माता सुदामा पाल हैं।जबकि, प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी अभिनेता सूरज सम्राट की हैं।
बता दें कि कंपनी का मुख्य कार्यालय गोरखपुर में हैं।लेकिन, अन्य मुख्य राज्यों में भी कंपनी के कार्यालय होंगे।वर्तमान में मुंबई और गोरखपुर से कार्य की जायेगी।विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म, वेब सीरीज, म्यूजिक एलबम और लघु फिल्म आदि का निर्माण व खरीद वितरण करेगी।साथ ही फिल्मों के राइट्स भी खरीदेगी।वहीं प्री - अप्रूवल देकर एग्रीमेंट के साथ अन्य निर्माताओं को जोड़ने का कार्य भी कंपनी करेगी।
ज्ञात रहें कि आगामी माह नवंबर में जल्दी ही एक साथ कई फिल्मों का मुहूर्त कर शूटिंग शुरू की जाएगी।कंपनी डिजिटल राइट्स अपने पास रखेगी और सैटेलाइट लाइट्स टीवी चैनल्स को देगी।प्री - एग्रीमेंट व अप्रूवल वाले प्रोजेक्ट्स में कहानी, कॉन्सेप्ट, कास्टिंग एवं अन्य टीम कंपनी के अनुसार तय होगी।निर्माताओं और कंपनी के बीच आपसी समझौता एवं शर्तों पर निर्माण व वितरण कार्य किया जायेगा।
सीईओ सुदामा पाल ने कहा कि मनोरंजन के क्षेत्र में उनकी यह नई पहल हैं।जिसमें उत्तरप्रदेश सहित आस - पास के निर्माता निर्देशकों एवं कलाकारों को कंपनी मौका देगी।विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स का लक्ष्य बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य करना हैं।सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कंटेंट निर्माण व वितरण का कार्य कंपनी करेगी।
सुदामा पाल ने आगे कहा कि कंपनी का बिहार में भी ऑफिस होगा।उत्तरप्रदेश और बिहार की सब्सिडी पॉलिसी को भी ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माण का कार्य होगा।मनोरंजन के क्षेत्र में कंपनी को काफी आगे तक लेकर जाना हैं।बेहतर टीम बना कर काम किया जा रहा हैं।अभिनेता सूरज सम्राट का अनुभव कंपनी को आगे ले जाने में सहयोग करेगा।उनकी दर्जनों फिल्में सिनेमाघरों व टीवी चैनल्स के साथ ओटीटी पर रिलीज हैं।उनकी मेहनत और लगन कंपनी को स्थापित करने में कारगर साबित होगी।इनके पहचान का लाभ भी कंपनी को होगा।
अभिनेता सह कंपनी के प्रबंधक सूरज सम्राट ने बताया कि विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के जुड़ना एक नया अनुभव हैं और उन्होंने सुदामा पाल को धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी यह नई सोच एक अन्य बदलाव लाएगी।इस पहल से उत्तरप्रदेश सहित आस - पास के राज्यों के कलाकारों, निर्माता , निर्देशकों व अन्य को लाभ होगा।
सूरज सम्राट की रिलीज फिल्में अर्धांगिनी ,पावर ऑफ किन्नर ,तेरी दुल्हन सजाऊंगी ,हमदर्द ,5 बेटियां ,मोहब्बत रंग लाएगी एवं अन्य हैं।जिनमें से फिल्म मोहब्बत रंग लाएगी को उत्तरप्रदेश सरकार से सब्सिडी भी मिल चुकी हैं।इनकी आने वाली फिल्में दिल तुझको पुकारे , मांई के अँचरा ,सूरज ,हत्यारा ,राधिका ,अर्धांगिनी 2 एवं अन्य हैं।
विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिलहाल लगभग आधा दर्जन से ज्यादातर फिल्मों में सूरज सम्राट अभिनय करते दिखेंगे।हाल ही में रिलीज छठ गीत पिया छठी घाटे चली जी में सूरज सम्राट ने आवाज दी हैं एवं अभिनय भी किया हैं।इसमें आब्या दुबे,अदिति पांडेय एवं अन्य ने भी काम किया हैं।

बीरू शर्मा की डेब्यू भोजपुरी फिल्म हमदर्द का ट्रेलर 28 दिसंबर को होगी रिलीजमुंबई : अभिनेता बीरू शर्मा की डेब्यू भोजपुरी ...
25/12/2024

बीरू शर्मा की डेब्यू भोजपुरी फिल्म हमदर्द का ट्रेलर 28 दिसंबर को होगी रिलीज

मुंबई : अभिनेता बीरू शर्मा की डेब्यू भोजपुरी फिल्म ‘हमदर्द’ का ट्रेलर 28 दिसंबर को यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जायेगी।बीरू शर्मा और अभिनेता सूरज सम्राट की जोड़ी इस फिल्म में देखने को मिलेगी।वहीं दो नायकों के साथ अभिनेत्री मणि भट्टाचार्या रोमांस करती नजर आयेंगी।दो नायकों और एक नायिका पर केंद्रित इस फिल्म में एक्शन,कॉमेडी,रोमांस,फैमिली ड्रामा भरपूर हैं।जो पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक हैं।अन्तिमा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की शूटिंग झारखंड में की गई हैं और बीरू शर्मा भी झारखंड के ही रहने वाले हैं।वे साहेबगंज से हैं और इस फिल्म से उनकी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक शुरुआत हैं।आगे और भी फिल्में करेंगे।सूरज सम्राट, मणि भट्टाचार्या के साथ अभिनेता बीरू शर्मा का किरदार फिल्म में प्रमुख हैं।जो दर्शकों को पसंद आएगी।
अभिनेता बीरू शर्मा ने दर्शकों से अपील की हैं कि वे इस फिल्म को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।ट्रेलर रिलीज के बाद जल्दी ही फिल्म भी जारी की जाएगी।
प्रमुख कलाकार सूरज सम्राट,मणि भट्टाचार्या,संजय पांडेय,साहिल शेख,अनुप अरोड़ा,महेश आचार्या,श्रद्धा नवल,राहुल श्रीवास्तव,बीरू शर्मा और अन्य है।वहीं निर्देशक हसन गद्दी,निर्मात्री अन्तिमा देवी,सहायक निर्देशक अजय कुमार व सुशांत कुमार,लेखक रामचंद्र सिंह,संगीतकार सावन कुमार,गीतकार प्यारे लाल यादव,राजेश मिश्रा,विमल निर्मल,पिंटू गिरी,पवन मिश्रा व पवन प्यारे,छायाकार एम नागेंद्र राव,एक्शन डायरेक्टर शहाबुद्दीन शेख,कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह व स्मारिका मित्रा,प्रचारक रामचंद्र यादव और युधिष्ठिर महतो,संकलन दीपक जउल,लाइन प्रोड्यूसर श्याम सिंह,जयकांत पांडेय,जांबाज गद्दी व राजू मित्रा,डिजाइनर प्रशांत हैं।

राज सिंह राजपूत एक्शन करते दिखेंगे फिल्म तलाश में,विजयदशमी को फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारीमुंबई : सलाम ए मोहब्बत , सईयां म...
13/10/2024

राज सिंह राजपूत एक्शन करते दिखेंगे फिल्म तलाश में,विजयदशमी को फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी

मुंबई : सलाम ए मोहब्बत , सईयां मिलल बा 420 और अग्निसाक्षी के बाद बहुत जल्द अभिनेता राज सिंह राजपूत अभिनीत भोजपुरी फिल्म तलाश सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।जिसमें राज एक्शन करते दिखेंगे।राज का रोमांस ,इमोशन और कॉमेडी दर्शकों ने इनकी रिलीज फिल्मों में देखें हैं।लेकिन,इस फिल्म में अधिकतर राज एक्शन करते ज्यादा नजर आयेंगे।वैसे फिल्म में रोमांस ,कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भी हैं।पर फिल्म के कहानी की मुख्य पृष्ठभूमि एक्शन आधारित हैं।
फिल्म को लेकर राज ने बताया कि यह एक एक्शन फिल्म हैं।जो अन्य भोजपुरी फिल्मों से अलग हैं।इस फिल्म में काम करने का एक अलग ही अनुभव मिला।उम्मीद हैं दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी।विजयदशमी के शुभ अवसर पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया।जल्दी ही ट्रैलर,म्यूजिक और रिलीज की घोषणा की जायेगी।
प्रमुख कलाकार स्टाइलिश स्टार राज सिंह राजपूत ,नीतू मौर्या,कार्तिक महाराज ,सौम्या पोखराल , आरके गोस्वामी ,शमशेर आलम ,राहुल सिंह ,अजय थापा ,भोला बनारसी ,विराज सिंह ,ओम यादव ,बिट्टू बिहारी ,विकेश यादव ,नवीन नौजवान ,गुंजन पाठक ,जितेंद्र सिंह ,जितेंद्र झा ,अंजली सिंह हैं।
फिल्म के निर्माता बिरंजन कुमार ,निर्देशक अमर दुबे ,संगीतकार आर्या शर्मा,अनिल पाजी,एसडी ओमी ,गायक आलोक कुमार ,शिल्पी राज ,कार्तिक महाराज ,ममता राउत ,अलका झा ,सुगम सिंह,गीतकार फणींद्र राव,अजीत मंडल,सुनील चंद्रवंशी,पिंटू गिरी, समहूत यादव ,लेखक सोनू सिंह ,छायांकन मुकेश सिंह ,एक्शन डायरेक्टर जया बिस्टा,सुयोग रियाल,संकलन साहिल बाबू ,फिरदौस,कोरियोग्राफर सुदामा मिंज ,कला पवन विश्वकर्मा ,प्रोडक्शन मैनेजर अनिल साहनी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।राज सिंह राजपूत की आगामी फिल्में पैंजनिया और बंजारन हैं।राज सिंह राजपूत एक्शन करते दिखेंगे फिल्म तलाश में,विजयदशमी को फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी

मुंबई : सलाम ए मोहब्बत , सईयां मिलल बा 420 और अग्निसाक्षी के बाद बहुत जल्द अभिनेता राज सिंह राजपूत अभिनीत भोजपुरी फिल्म तलाश सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।जिसमें राज एक्शन करते दिखेंगे।राज का रोमांस ,इमोशन और कॉमेडी दर्शकों ने इनकी रिलीज फिल्मों में देखें हैं।लेकिन,इस फिल्म में अधिकतर राज एक्शन करते ज्यादा नजर आयेंगे।वैसे फिल्म में रोमांस ,कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भी हैं।पर फिल्म के कहानी की मुख्य पृष्ठभूमि एक्शन आधारित हैं।
फिल्म को लेकर राज ने बताया कि यह एक एक्शन फिल्म हैं।जो अन्य भोजपुरी फिल्मों से अलग हैं।इस फिल्म में काम करने का एक अलग ही अनुभव मिला।उम्मीद हैं दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी।विजयदशमी के शुभ अवसर पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया।जल्दी ही ट्रैलर,म्यूजिक और रिलीज की घोषणा की जायेगी।
प्रमुख कलाकार स्टाइलिश स्टार राज सिंह राजपूत ,नीतू मौर्या,कार्तिक महाराज ,सौम्या पोखराल , आरके गोस्वामी ,शमशेर आलम ,राहुल सिंह ,अजय थापा ,भोला बनारसी ,विराज सिंह ,ओम यादव ,बिट्टू बिहारी ,विकेश यादव ,नवीन नौजवान ,गुंजन पाठक ,जितेंद्र सिंह ,जितेंद्र झा ,अंजली सिंह हैं।
फिल्म के निर्माता बिरंजन कुमार ,निर्देशक अमर दुबे ,संगीतकार आर्या शर्मा,अनिल पाजी,एसडी ओमी ,गायक आलोक कुमार ,शिल्पी राज ,कार्तिक महाराज ,ममता राउत ,अलका झा ,सुगम सिंह,गीतकार फणींद्र राव,अजीत मंडल,सुनील चंद्रवंशी,पिंटू गिरी, समहूत यादव ,लेखक सोनू सिंह ,छायांकन मुकेश सिंह ,एक्शन डायरेक्टर जया बिस्टा,सुयोग रियाल,संकलन साहिल बाबू ,फिरदौस,कोरियोग्राफर सुदामा मिंज ,कला पवन विश्वकर्मा ,प्रोडक्शन मैनेजर अनिल साहनी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।राज सिंह राजपूत की आगामी फिल्में पैंजनिया और बंजारन हैं।

सूरज सम्राट की आगामी फ़िल्म महावीरा का भव्य मुहूर्त संपन्न।मुंबई।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के राइजिंग एक्शन स्टार अभिनेता ...
07/09/2022

सूरज सम्राट की आगामी फ़िल्म महावीरा का भव्य मुहूर्त संपन्न।
मुंबई।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के राइजिंग एक्शन स्टार अभिनेता सूरज सम्राट की आगामी जबरदस्त भोजपुरी फिल्म महावीरा का सफल भव्य मुहूर्त संपन्न हुआ।सूरज सम्राट इस फिल्म में पहली बार डबल रोल में दिखेंगे।मुहूर्त में बतौर मुख्य अतिथि अभय सिंह,विशेष उपस्थिति विनोद सिंह एवं विशेष सहयोग ज्योति कुमार भी मौजूद रहें।मुख्य अतिथि अभय सिंह ने फिल्म में सूरज सम्राट के किरदार की प्रशंसा की एवं कहा कि भविष्य वे सूरज सम्राट को लेकर फिल्म करेंगे।जिस पर सूरज सम्राट ने अभय सिंह को धन्यवाद दिया।वहीं इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म जगत से कई लोकप्रिय अभिनेता अभिनेत्री भी मौजूद थे।जहां तक फिल्म की बात हैं इसमें भी भोजपुरी के कई चर्चित कलाकार अभिनय करते दिखेंगे।शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जाएगी।जो पूर्णतः पारिवारिक और मनोरंजक होगी।फर्स्ट लुक से चर्चा जोरों पर हैं कि फिल्म जबरदस्त सुपरहिट साबित होगी।सूरज सम्राट के साथ यामिनी सिंह नजर आएंगी।साथ ही अन्य प्रमुख कलाकार संजय पांडेय,सुशील सिंह,उमेश सिंह,बालेश्वर सिंह,अयाज़ खान,ब्रजेश त्रिपाठी,धामा वर्मा,अनीता सहगल,पुष्पा शुक्ला,साहब लाल धारी,बलराम भगत व अन्य अभिनय करेंगे।
इस फिल्म के निर्माता शिवांश फिल्म्स एंटरटेनमेंट,सह निर्माता सुखदेव चौधरी,सुधीर कुमार व आशिया खान,निर्देशक सूरज राजपूत,पटकथा व संवाद रामचंद्र सिंह,कहानी सुदर्शन साथी,एडिटर दीपक जउल,कार्यकारी निर्माता संजय कुमार,संगीतकार अमन श्लोक व एस कुमार,सहायक निर्देशक चंदन कश्यप,गीतकार प्यारेलाल यादव,राजेश मिश्रा,अरविंद तिवारी,रामचंद्र सिंह,अशोक सिन्हा,एक्शन डायरेक्टर प्रदीप खड़का,डीओपी त्रिलोकी चौधरी, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह,आर्ट डायरेक्टर सिकंदर विश्वकर्मा, प्रचारक रामचंद्र यादव व युधिष्ठिर महतो,डिजाइनर प्रशांत,मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा,ड्रेस डिजाइनर विद्या मौर्या हैं।

18/08/2022

आगईल पावर स्टार के पॉवरफुल वीडियो खेलाड़ नईकी देखी अउर कमेंट कर के बताई कइसन लागल !!GMJBJP00378🎶Audio Credits► Album :- Kheladi Naiki | Khiladi Laiki► Song :...

18/08/2022

Address

Mumbai

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhojpuri Cinema Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhojpuri Cinema Samachar:

Share