RNN CHANNEL

RNN CHANNEL RNN CHANNEL
NEWS | MUMBAI NEWS | NATIONAL & INTERNATIONAL NEWS | POLITICS | ENTERTAINMENT | DM FOR PAID PROMOTION:- 9167489731

16/04/2026

फर्स्ट एसी कोच में बिना टिकट यात्रा, महिला का हंगामा

ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला और रेलवे अधिकारियों के बीच हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है।
वायरल वीडियो में महिला दावा कर रही है कि उसे जबरन ट्रेन से उतार दिया गया, जबकि उसने टिकट लेने की कोशिश की थी। मामला फर्स्ट एसी कोच का है, जहां बिना पहले से रिजर्वेशन के यात्रा की अनुमति नहीं होती।
Railway Protection Force और टीटीई की मौजूदगी में महिला को अगले स्टेशन पर उतार दिया गया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
कुछ लोग इसे महिला की सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं और अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
वहीं कई यूजर्स का कहना है कि रेलवे नियमों के अनुसार बिना वैध टिकट और रिजर्वेशन के ऐसे कोच में सफर करना गलत है, और कार्रवाई जायज थी।
रेलवे सेवा ने इस मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया है और जांच जारी है।

, , , , , , , , , , , , ,

16/04/2026

🚨 मुंब्रा में सड़क काम में बड़ी लापरवाही! TMC को शिकायत 🚨

मुंब्रा के MM Valley, कौसा इलाके में चल रहे सड़क निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा ठाणे महानगरपालिका (TMC) को लिखित शिकायत दी गई है।

❗ आरोप क्या हैं?
🔸 बिना बैरिकेड्स के काम
🔸 रात में लाइट की कोई व्यवस्था नहीं
🔸 पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं
🔸 काम की जानकारी और समयसीमा गायब

⚠️ पहले भी हो चुके हैं हादसे, फिर भी जिम्मेदार बेखबर!
अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।

👉 TMC से मांग – इस मामले की तुरंत जांच हो और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

📍 Ground Report: Mumbra
🎤 Abbas Rizvi | RNN Channel

LocalNews Thane SafetyFirst

16/04/2026

विकास नगर में आग का तांडव, कई परिवार बेघर

लखनऊ के विकास नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक आग की लपटों ने पूरी झोपड़पट्टी को अपनी चपेट में ले लिया।
Lucknow के इस इलाके में बुधवार शाम लगी आग ने कुछ ही मिनटों में 20 से ज्यादा झोपड़ियों को राख कर दिया।
लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए, तो वहीं कई परिवार अपनी मेहनत की जमा-पूंजी को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सब कुछ जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, छोटे गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए, जिससे हालात और भयावह हो गए। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मेहनत के बाद आग को काबू में किया गया। राहत की बात ये है कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई परिवार बेघर हो गए हैं। , , , , , , , , , , , , , ,

15/04/2026

🚨 मुंब्रा ग्राउंड का बड़ा सवाल!

क्या सच में 175 करोड़ खर्च हुए या फिर ये एक बड़ा घोटाला है? 🤔

जहां बच्चों के लिए सुरक्षित मैदान होना चाहिए, वहां टूटी जालियों में खेलते नजर आ रहे हैं मासूम बच्चे…

⚠️ जिम्मेदार कौन?
⚠️ जांच कब होगी?

📍 मुंब्रा के इस ग्राउंड की जमीनी हकीकत कई सवाल खड़े कर रही है।
क्या सिर्फ कागजों में विकास हुआ है या असल में भी कुछ बदला है?

🎥 पूरी रिपोर्ट देखें और अपनी राय जरूर दें

👇 कमेंट में बताएं
आपके हिसाब से ये लापरवाही है या घोटाला?

ScamAlert PublicIssue NewsUpdate

15/04/2026

‘जॉम्बी ड्रग’ की चर्चा तेज, सच क्या है? पुलिस जांच में जुटी

मीरा-भायंदर में वायरल हुए दो वीडियो ने पूरे महाराष्ट्र में सनसनी फैला दी है।
वीडियो में एक युवक सड़क पर लंबे समय तक अजीब तरीके से खड़ा दिखाई देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक किसी खतरनाक नशे के असर में था, जिसे सोशल मीडिया पर ‘जॉम्बी ड्रग’ बताया जा रहा है।
इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल वीडियो की सत्यता और युवक की स्थिति की जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने साफ किया है कि अभी तक किसी ड्रग की पुष्टि नहीं हुई है।

, , , , , , , , , , , , , ,

लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

15/04/2026

नगरसेविका सहर शेख की कुर्सी पर संकट, यूनुस शेख के OBC सर्टिफिकेट पर विवाद | RNN CHANNEL

15/04/2026

मुंब्रा की सोशल मीडिया पर अपनी अलग स्टाइल से छा जाने वाली नगरसेविका सहर शेख एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। जानकारी के मुताबिक उनका नगरसेविका पद अब खतरे में पड़ सकता है।
बताया जा रहा है कि जाति प्रमाणपत्र को लेकर यह पूरा मामला सामने आया है, जिसके कारण उनके पद पर संकट मंडरा रहा है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) से जुड़े जावेद सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सहर शेख के पिता द्वारा फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाया गया है।
सहर शेख ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के टिकट पर ठाणे महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 30 से चुनाव लड़ा था और अपनी खास स्टाइल व डायलॉग “कैसे हराया” की वजह से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
इसके अलावा, जावेद सिद्दीकी ने यह भी दावा किया कि सहर शेख का मूल निवास गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) है और उनका परिवार कुछ समय पहले ही यहां आया है। उन्होंने कहा कि अभी तक उनके परिवार को वैध जाति प्रमाणपत्र की अनुमति नहीं मिली है।
अब इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

15/04/2026
15/04/2026

MIM नगरसेविका सहर शेख पर संकट! क्या पिता-पुत्री पर दर्ज होगा फौजदारी केस?

14/04/2026

🏥 मुंब्रा में स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा — AIMIM टीम का MM Valley अस्पताल दौरा | RNN CHANNEL

मुंब्रा: AIMIM के नगरसेवक सैफ पठान और उनकी टीम ने MM Valley स्थित हकीम खान अजमल अस्पताल का दौरा कर मरीजों का हाल जाना।

👉 मरीजों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और ज़रूरतें सुनी गईं
👉 डॉक्टरों और स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा की गई
👉 अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण कर कमियों की पहचान की गई
👉 PPP मॉडल के तहत चल रहे प्रबंधन को सुधार के निर्देश दिए गए

इस दौरान टीम ने हर वार्ड का दौरा कर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिल सकें।

🗣️ AIMIM का कहना है कि वह हमेशा आम जनता की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इस दिशा में काम जारी रहेगा।

📍 Mumbra | RNN CHANNEL

RNNCHANNEL

13/04/2026

🚨 बड़ी खबर | RNN CHANNEL

📍 मीराभायंदर में स्कूटर चलाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

🗣️ MNS नेता राजू पाटिल ने मांग की है कि
👉 स्कूटर चलाने के लिए मराठी भाषा अनिवार्य की जाए।

⚠️ इस बयान के बाद लोगों में नाराज़गी बढ़ गई है और
प्रशासन व RTO की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

❗ लोगों का कहना है कि यह फैसला भेदभावपूर्ण और गलत है।

आपकी क्या राय है? 🤔
कमेंट में जरूर बताएं ⬇️

ViralNews IndiaNews

13/04/2026

जयपुर में महिला से छेड़छाड़: वायरल वीडियो के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी Jaipur में एक महिला के साथ सड़क पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिला का पीछा कर रहे थे। यह घटना सूरजमल सर्किल से न्यू सांगानेर रोड के बीच हुई, जहां आरोपियों ने महिला को गलत तरीके से छूने के साथ-साथ उसकी शर्ट खींचने की कोशिश भी की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनराज मीणा (24), सुदामा मीणा (24), महेश बंजारा (19) — निवासी टोंक जिला, और लोकेश बंजारा (21) — निवासी दौसा के रूप में हुई है।
डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि 10 अप्रैल को वीडियो वायरल होने के बाद साइबर यूनिट और एनसीआरबी की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में मुहाना पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

, , , , , , , , , , , , , ,

Address

Mumbai
200001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RNN CHANNEL posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share