Metro City Samachar

Metro City Samachar मुंबई की गलियों से लेकर सरकार तक,
हर खबर सबसे पहले यहाँ।
अभी फॉलो करें… नहीं तो खबर छूट जाएगी।
(4)

Mumbai | Thane | Palghar | Navi Mumbai | Suburban News
Breaking News Mumbai • Local Updates • Fast & Verified Reporting
“Mumbai MMR की हर खबर, सबसे पहले”

05/08/2026

Mumbai News: मुंबई की बड़ी ख़बरें | Top 20 News | Big News | Metro city samachar - 05 Aug 2026

एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज मुंबई की बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव (पश्चिम) में किया जा रहा है। अंतिम संस्कार क...
05/08/2026

एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज मुंबई की बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव (पश्चिम) में किया जा रहा है। अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार शाम को निधन हो गया। इसी बीच आमिर खान और रजा मुराद समेत कई सेलेब्स प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।

05/08/2026

सिद्धिविनायक मंदिर के चढ़ावे पर सवाल, पांच साल के हिसाब-किताब का होगा ऑडिट

05/08/2026

🚧 नालासोपारा पूर्व के वाकंपाड़ा में खराब सड़कों के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया।

स्थानीय युवकों ने महानगरपालिका की गाड़ी रोककर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे मनपा अधिकारी ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन रोड से हाईवे तक सड़क की हालत बेहद खराब है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

🛣️ क्या अब सड़क की समस्या का स्थायी समाधान होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

05/08/2026

गडकरी के खिलाफ आपत्तिजनक और डीपफेक पोस्ट हटाने का आदेश

05/08/2026

विरार फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा टला!

विरार पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर बच्चों से भरी एक स्कूल बस का स्टेयरिंग अचानक लॉक हो गया, जिससे बस बीच पुल पर ही रुक गई। चालक की सूझबूझ और सतर्कता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना के कारण करीब 1–2 घंटे तक भारी ट्रैफिक जाम लगा। राहत की बात यह रही कि किसी भी छात्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन इस घटना ने स्कूल बसों की सुरक्षा और नियमित जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🙏 सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

05/08/2026

वसई के समुद्री तटों पर 4 दिन में मिले दो शव, बढ़ी पुलिस की चुनौती

05/08/2026

नीट छात्रों के समर्थन में मुंबई युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।

बांद्रा और बोरीवली (पश्चिम) में बैनर प्रदर्शन कर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, पेलेट गन के इस्तेमाल और दर्ज मामलों का विरोध किया गया। युवा कांग्रेस ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, छात्रों को न्याय और जवाबदेही की मांग उठाई।

छात्रों के अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

“नितिन गडकरी और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक-फर्जी पोस्ट हटाएं” — बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश
05/08/2026

“नितिन गडकरी और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक-फर्जी पोस्ट हटाएं” — बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश

Address

Mumbai
Mumbai
400001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Metro City Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Metro City Samachar:

Shortcuts

Share