Focus news abtak

Focus news abtak Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Focus news abtak, Media/News Company, Mumbai.

मुजफ्फरपुर में ‘इंडियाज डांस मुकाबला’ का ऑडिशन, बच्चों ने दिखाया शानदार हुनरमुजफ्फरपुर के संस्कृति कला केंद्र, कच्ची-पक्...
14/09/2026

मुजफ्फरपुर में ‘इंडियाज डांस मुकाबला’ का ऑडिशन, बच्चों ने दिखाया शानदार हुनर

मुजफ्फरपुर के संस्कृति कला केंद्र, कच्ची-पक्की, अतरदह में आज ‘इंडियाज डांस मुकाबला’ का ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार डांस प्रदर्शन से जज पॉपिंग डाइम और विशाल कश्यप को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के आयोजक मनन मेहरा ने कहा कि ‘इंडियाज डांस मुकाबला’ का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि शहर और आसपास के क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है।

आयोजन को सफल बनाने में अंशु, आदित्य, सिमरन, दिलीप, आफिया, अजय, रश्मि, विकास, राजा, गौतम सहित एडवांस्ड डांस एकेडमी की पूरी टीम मौजूद रही।

मनन मेहरा ने बताया कि इंडियाज डांस मुकाबला का अगला ऑडिशन 19 और 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जो बच्चे आज ऑडिशन में शामिल नहीं हो सके, वे अगले ऑडिशन में पहुंचकर अपना हुनर दिखा सकते हैं और इस बेहतरीन मंच का हिस्सा बनने का मौका हासिल कर सकते हैं।

04/09/2026
मुजफ्फरपुर में एक महिला डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर डॉ. अजय कुमार पर AI की मदद से उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया ...
01/09/2026

मुजफ्फरपुर में एक महिला डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर डॉ. अजय कुमार पर AI की मदद से उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और शादी तुड़वाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इतना ही नहीं, कथित तौर पर लड़के वालों को भी फोन कर तस्वीरें दिखाई गईं और शादी रोकने की कोशिश की गई।

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का असर अब बिहार में भी दिखाई दे रहा है। नेपाल से बाढ़ का पानी कोसी और गंडक नदियों के जरिए बि...
01/09/2026

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का असर अब बिहार में भी दिखाई दे रहा है। नेपाल से बाढ़ का पानी कोसी और गंडक नदियों के जरिए बिहार में पहुंच रहा है। इसके साथ कई जगहों पर अज्ञात और असामान्य मछलियां भी देखी जा रही हैं। इसे लेकर बिहार सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सरकार ने लोगों से बाढ़ के पानी से पकड़ी गई अनजान मछलियों को खरीदने, बेचने और खाने से बचने को कहा है। बिहार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। विभाग के मुताबिक, बाढ़ के दौरान मछलियां तालाबों, नदियों, झीलों और जलाशयों से निकलकर बाढ़ के पानी के साथ दूसरे इलाकों में पहुंच सकती हैं
बाढ़ के पानी से आई मछली क्यों खतरनाक हो सकती है?
सरकार के मुताबिक, बाढ़ के पानी में बहने वाली मछलियां गंदे नालों, मृत जानवरों और दूसरे दूषित पदार्थों के संपर्क में आ सकती हैं। ऐसे में इनके शरीर में बैक्टीरिया, वायरस और दूसरे रोगाणु पहुंचने का खतरा रहता है। इसी वजह से विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक बाढ़ की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बाढ़ के पानी से पकड़ी गई मछलियों का सेवन न करें। लोगों को ऐसी मछलियों को खरीदने या बेचने से भी बचने को कहा गया है।

अनजान मछलियों को लेकर भी चेतावनी
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात या असामान्य दिखने वाली मछली को खाने के लिए इस्तेमाल न करें। सिर्फ इस आधार पर किसी अनजान मछली को खाने योग्य न मानें कि वह सामान्य मछली जैसी दिखाई देती है। अगर किसी इलाके में ऐसी मछली दिखाई देती है, तो इसकी सूचना स्थानीय जिला मत्स्य अधिकारी या प्रशासन को देने की सलाह दी गई है। सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा के लिए अनजान मछलियों के सेवन से बचने को कहा है।

खाने के बाद तबीयत बिगड़े तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
सरकारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति ने ऐसी मछली खा ली है और उसके बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

नेपाल से बिहार पहुंच रहा बाढ़ का पानी
नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद वहां से निकलने वाला पानी बिहार की प्रमुख नदियों में पहुंच रहा है। कोसी और गंडक नदियों में जलस्तर बढ़ने के साथ बड़ी मात्रा में मलबा भी बहकर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों से गाद, मिट्टी, पत्थर और पेड़ों के तने के अलावा पुलों और हाइड्रोपावर परियोजनाओं का मलबा भी पानी के साथ बिहार की ओर आया है। कुछ जगहों पर वाहन, घरेलू सामान और गैस सिलेंडर जैसी चीजें भी नदी में बहती दिखाई दी हैं।
#नेपालबाढ़ #बिहारबाढ़ #कोसीनदी #गंडकनदी #बाढ़_का_खतरा #नेपालसेबिहारतक

नेपाल में आई आकस्मिक फ्लैश फ्लड के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों...
28/08/2026

नेपाल में आई आकस्मिक फ्लैश फ्लड के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों द्वारा महाराष्ट्र सरकार से संपर्क किया गया। यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भोजन एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

एक प्रयास मंच ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतिमुज़फ़्फ़रपुर। स्वतंत्रता दिव...
16/08/2026

एक प्रयास मंच ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

मुज़फ़्फ़रपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक प्रयास मंच के द्वारा पुरानी गुदरी, भवानी सिंह मार्ग में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के संस्थापक संजय रजक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

झंडोत्तोलन के बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और वे काफी खुश नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। एक प्रयास मंच की ओर से बच्चों को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संजय रजक, रौशनी, लक्ष्मी, राज नंदनी, आरव ,सिधार्थ के साथ और अन्य बच्चे व स्थानीय लोगों और बच्चों की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया।

🎬 मुजफ्फरपुर के कलाकारों के लिए सुनहरा मौका! 🎭✨क्या आपके अंदर है एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी या कोई खास हुनर?तो तैयार हो जाइ...
11/08/2026

🎬 मुजफ्फरपुर के कलाकारों के लिए सुनहरा मौका! 🎭✨
क्या आपके अंदर है एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी या कोई खास हुनर?
तो तैयार हो जाइए अपनी प्रतिभा को बड़े पर्दे तक पहुंचाने के लिए! 🌟
🎥 NRSM Films Production की हिंदी फीचर फिल्म “BIGUL” के लिए मुजफ्फरपुर में ग्रैंड ऑडिशन होने जा रहा है।
🔥 ऑडिशन बिल्कुल FREE है — कोई फीस नहीं!
👥 हर उम्र के कलाकार ऑडिशन दे सकते हैं।
📅 15 अगस्त
📍 रामबाग, भारत डेयरी के ठीक सामने, मुजफ्फरपुर
🎬 Casting Director – Nitish Paswan & Monu kumar Sinha Time- 9:00AM to 5:00 PM
📞 Contact/WhatsApp –: +91 62044 81194
👉 अपनी कला, अपना कॉन्फिडेंस और अपना टैलेंट लेकर आइए…
क्योंकि आपकी पहचान, आपका हुनर ही आपका सबसे बड़ा मौका बन सकता है! ⭐🎥

सीतामढ़ी में बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का एलान
02/08/2026

सीतामढ़ी में बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का एलान

जल संकट से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तत्परता से कार्य करें : जिलाधिकारी
31/07/2026

जल संकट से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तत्परता से कार्य करें : जिलाधिकारी

Address

Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Focus news abtak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share