S9Indianews

S9Indianews No.1 ब्रेकिंग न्यूज़ , राजनीति, मनोरंजन, व्यापार, सेहत, खेल आदि खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें

विवेक अग्निहोत्री का नाम बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल हो गया है, जो समय-समय पर किसी न किसी कलाकार पर तंज कसते ही रहत...
20/05/2023

विवेक अग्निहोत्री का नाम बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल हो गया है, जो समय-समय पर किसी न किसी कलाकार पर तंज कसते ही रहते हैं। अपनी बातों को बेबाकी से रखने वाले विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन की ड्रेस में मदद करने वाले 'कॉस्टयूम स्लेव्स' की आलोचना की थी। विवेक अग्निहोत्री द्वारा ऐश्वर्या राय बच्चन के फैशन सेंस और ड्रेस में अभिनेत्री की मदद करने वालों को सुनाई गई खरी खोटी पर अब उर्फी जावेद को गुस्सा आ गया है। अपने बोल्ड और अजीब फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद ने फिल्म निर्माता के कमेंट पर भड़कते हुए उनकी खूब आलोचना की और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया।

Crime Story : 4 दिन पहले वह स्कूल दिन गई थी। छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे घर लौट गए। लेकिन, वह नहीं लौटी। स्कूल से गांव ...
20/05/2023

Crime Story : 4 दिन पहले वह स्कूल दिन गई थी। छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे घर लौट गए। लेकिन, वह नहीं लौटी। स्कूल से गांव तक खोजबीन की पर वह नहीं मिली। आज उसकी लाश मिली, वह भी घर के पीछे। उसके साथ हुई हैवानियत को देखकर रौंगटे खड़े हो गए।

जयपुर में योजना भवन के IT डिपार्टमेंट बेसमेंट में रखी 2 अलमारियां खोलने पर लैपटॉप बैग और ट्रॉली सूटकेस मिला। जिनमें 2.31...
20/05/2023

जयपुर में योजना भवन के IT डिपार्टमेंट बेसमेंट में रखी 2 अलमारियां खोलने पर लैपटॉप बैग और ट्रॉली सूटकेस मिला। जिनमें 2.31 करोड़ से ज्यादा कैश,1 किलो गोल्ड बिस्कुट मिला। जिसे ब्लैक मनी माना जा रहा है। डीजीपी,सीएस,कमिश्नर को देर रात पीसी करनी पड़ी।

जापान के हिरोशिमा में हो रहे जी-7 सम्मेलन में भारत को बतौर मेहमान देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। भारत के अलावा इस ...
20/05/2023

जापान के हिरोशिमा में हो रहे जी-7 सम्मेलन में भारत को बतौर मेहमान देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। भारत के अलावा इस सम्मेलन में इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया भी बतौर मेहमान देश शामिल हो रहे हैं।

पिछले 100 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रही सिनेमा इंडस्ट्री में एक से बड़े एक कलाकार है, जो देश के लोगों के दिलों पर राज...
20/05/2023

पिछले 100 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रही सिनेमा इंडस्ट्री में एक से बड़े एक कलाकार है, जो देश के लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स लंबे समय से मुंबई में लाखों-करोड़ों रुपयों की प्रॉपर्टी में निवेश करने और खरीदते रहते हैं। आए दिन स्टार्स लग्जरी अपार्टमेंट्स और बंगले खरीदते हैं। इन्हीं में से एक बॉलीवुड के हैंडसम भाईजान यानी सलमान खान भी हैं। सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान खान मुंबई के बांद्रा में कार्टर रोड स्थित एक प्लॉट पर होटल का निर्माण करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह प्लॉट समंदर किनारे स्थित है।

1923 में स्थापित गीताप्रेस की शताब्दी वर्ष समारोह का औपचारिक शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 4 जून 2022 को ...
19/05/2023

1923 में स्थापित गीताप्रेस की शताब्दी वर्ष समारोह का औपचारिक शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 4 जून 2022 को किया था। तब श्री कोविंद ने गीताप्रेस का भ्रमण, यहां के लीलाचित्र मंदिर का अवलोकन करने के साथ ही आर्ट पेपर पर छपी श्रीरामचरितमानस के विशेष अंक व गीता तत्व विवेचनी का विमोचन किया था।

चिड़ियाघर चौकी में एक युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था। लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती का आरोप है कि शादी के लिए कहने ...
19/05/2023

चिड़ियाघर चौकी में एक युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था। लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती का आरोप है कि शादी के लिए कहने पर युवक मुकर गया है और दुष्कर्म कर फरार हो गया। प्रार्थना पत्र पर कई दिनों तक कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने सीओ कैंट को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी थी।

बाइक से स्कूल जा रहे 12 वीं के छात्र को दो युवकों ने पहले बाइक से नीचे उतरवाया और फिर उसके सीने में गोली मार दी। छात्र क...
19/05/2023

बाइक से स्कूल जा रहे 12 वीं के छात्र को दो युवकों ने पहले बाइक से नीचे उतरवाया और फिर उसके सीने में गोली मार दी। छात्र की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बागपत के टीकरी से लापता लेखपाल प्रवीण राठी का शव टीकरी के जंगल में मिला, लेखपाल प्रवीण राठी रविवार की रात से लापता था। प...
19/05/2023

बागपत के टीकरी से लापता लेखपाल प्रवीण राठी का शव टीकरी के जंगल में मिला, लेखपाल प्रवीण राठी रविवार की रात से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पति ने हनीमून के लिए उससे 10 लाख रुपये मांगे। इसके...
19/05/2023

दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पति ने हनीमून के लिए उससे 10 लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसे नैनीताल ले गया। वहां उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए

आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में घर से निकलकर बाजार जा रही युवती पर पड़ोसी ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने ...
19/05/2023

आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में घर से निकलकर बाजार जा रही युवती पर पड़ोसी ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने युवती के कपड़े फाड़ दिए। युवती किसी तरह खुद को बचा सकीं। पीड़िता के परिजन पड़ोसी के पास गए और विरोध किया। इस पर पड़ोसी ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भाग दिया। मामले में पुलिस उपायुक्त के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शाहजहांपुर में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात किराना व्यापारी को गोली मार दी। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर वारद...
19/05/2023

शाहजहांपुर में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात किराना व्यापारी को गोली मार दी। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। घायल व्यापारी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

Address

Citi Mall , New Link Road , Andher West
Mumbai
400058

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when S9Indianews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to S9Indianews:

Share