Mr. Arjun Yadav

Mr. Arjun Yadav Always think like an entrepreneur.......✍️ Ayurvedic organic W H O certificate products & PayNearby Retailer ID available.

“जो वफ़ादार होते हैं,वे हर किसी के दीवाने नहीं होते।उनके लिए रिश्ता कोई खेल या दिखावा नहीं होता,बल्कि विश्वास और सम्मान ...
11/03/2026

“जो वफ़ादार होते हैं,
वे हर किसी के दीवाने नहीं होते।
उनके लिए रिश्ता कोई खेल या दिखावा नहीं होता,
बल्कि विश्वास और सम्मान का बंधन होता है।
वे भीड़ में चलने वालों में नहीं होते,
बल्कि एक सच्चे रिश्ते को निभाने के लिए
पूरी दुनिया से लड़ जाने का हौसला रखते हैं।
क्योंकि वफ़ादारी वहीं होती है
जहाँ दिल सच्चा हो और इरादे साफ़ हों।” 💯
Mr. Arjun Yadav ...✍️

“मैं तुम्हारी तस्वीर को उतनी ही गंभीरता से देखता हूँ,जितना पंचर वाला टायर को देखता है।हर कोना, हर एंगल, हर छोटी-सी बात प...
04/03/2026

“मैं तुम्हारी तस्वीर को उतनी ही गंभीरता से देखता हूँ,
जितना पंचर वाला टायर को देखता है।
हर कोना, हर एंगल, हर छोटी-सी बात पर ध्यान—
कि कहीं कोई ‘लीकेज’ तो नहीं,
कहीं कोई कमी तो नहीं।
फर्क बस इतना है,
वो टायर में हवा ढूंढता है
और मैं तुम्हारी मुस्कान में सुकून।” 😄💕
Mr. Arjun Yadav ....✍️



03/03/2026

“ज़िंदगी में एक ऐसा इंसान ज़रूर होना चाहिए,
जिसे हम अपने दिन की थकान भी बता सकें
और दिल के राज़ भी।
जिसके सामने न दिखावा हो, न डर—
बस सच्चाई और अपनापन हो।”
#मां
Mr. Arjun Yadav ...✍️

24/02/2026

“घर में माँ से हर बार कोई काम नहीं होता,
पर जाने क्यों ‘मम्मी’ कहने का मन बार-बार करता है।
शायद उस एक शब्द में बचपन की सुरक्षा छिपी है,
डाँट में भी छुपा प्यार है,
थकान में भी मिला सहारा है।
माँ पास हो तो घर सिर्फ दीवारों का मकान नहीं रहता,
वह अपनापन बन जाता है।
‘मम्मी’ कहना ज़रूरत नहीं,
दिल की आदत है—
जिसे सुनकर माँ मुस्कुरा दे,
तो पूरा दिन सफल लगने लगता है।” 💕
Mr. Arjun Yadav ...✍️



05/01/2026

“कुछ लोग हर असफलता का बोझ
किस्मत पर डाल देते हैं,
कुछ हर परेशानी में भगवान से
शिकायत करते रहते हैं,
लेकिन असली विजेता वही होता है
जो हालात को समझकर सही रास्ता चुनता है,
गलतियों से सीखता है और मेहनत को
अपना सबसे बड़ा सहारा बनाता है।
क्योंकि सफलता रोने से नहीं,
सही सोच और सही कर्म से मिलती है।”
Mr. Arjun Yadav ....✍️
Arjun Yadav

04/01/2026

“इंसान की पहचान नाम, पद या शक्ल से नहीं होती,
पहचान तो उसके विचार, संस्कार
और उसके भीतर छिपी इंसानियत से होती है।”
Mr. Arjun Yadav ...✍️

03/01/2026

“मनुष्य की असली पहचान
उसके शब्दों और व्यवहार से होती है,
क्योंकि चेहरा समय के साथ बदल जाता है
और हैसियत हालातों की मोहताज होती है।
जो आज है, वह कल नहीं भी हो सकता—
लेकिन अच्छा व्यवहार और
सच्चे शब्द हमेशा याद रहते हैं।”
Mr. Arjun Yadav ......✍️
Arjun Yadav

26/12/2025

दिसंबर से कह दो ज़रा आहिस्ता गुज़रे, कुछ अलाव अभी जलाने बाकी हैं… उसकी यादें भीगती नहीं ठंड में, उन्हें राख होने में थोड़ा वक़्त लगता है।
Mr. Arjun Yadav ...✍️

22/09/2025

"शादी समझौता नहीं, विश्वास का रिश्ता है। जो साथ निभाए वही असली जीवनसाथी कहलाता है। अगर रिश्ते में सब्र, मिठास और सम्मान आ जाए तो न प्यार पाने में देर लगेगी और न ही इज़्ज़त मिलने में।"
Mr. Arjun Yadav .......✍️

01/06/2025

जीवन एक विरोधाभास (पैरेडॉक्स) है।
ठीक होने के लिए पहले चोट खानी पड़ती है,
सच्चे प्यार के लिए दिल का टूटना ज़रूरी है,
शांति पाने के लिए पहले जीवन में उथल-पुथल से गुजरना होता है।

अपने किसी भी अनुभव पर कभी पछताओ मत,
क्योंकि हर अनुभव तुम्हें संतुलन की ओर ले जाता है।
अंधकार के बाद हमेशा प्रकाश आता है✨
Mr. Arjun Yadav ....✍️

दोस्तों.....सभी से मुस्कुरा के मिला करो हर बार, इंसान की चाहत है, बदलती रहती है।ऊंचाई पर जाकर गुरुर ना करना कभी, क़िस्मत...
19/04/2025

दोस्तों.....
सभी से मुस्कुरा के मिला करो हर बार,
इंसान की चाहत है, बदलती रहती है।

ऊंचाई पर जाकर गुरुर ना करना कभी,
क़िस्मत है यार, बदलती रहती है।

रूह को छूले जो उस से मोहब्बत करो,
उम्र का क्या, हर रोज बदलती रहती है।

कुर्सी पर बैठ गए तो औकात ना भूलो अपनी,
सरकार है, हर पाँच साल में बदलती रहती है।

मंज़िल तक जाना है तो साथ का इंतज़ार ना करो,
जिंदगी के सफ़र में अक्सर सवारियाँ बदलती रहती हैं।।
Mr. Arjun Yadav ......✍️
Arjun Yadav

04/03/2025

दोस्तों.....
छोटे ख्वाबों में क्यूं ज़िंदगी गुज़ारोगे,
हिम्मत करो, कुछ नया संवारोगे।
नौकरी नहीं, मौके बनाने हैं,
खुद के दम पर जहां को दिखाने हैं।

जो सोच से आगे बढ़ जाता है,
वही तो इतिहास रचता है।
जो नौकरी दे सके हजारों को,
असल में वही राजा कहलाता है।

रुकना नहीं, गिरकर भी उठ जाना है,
खुद की पहचान खुद बनाना है।
छोटे नहीं, बड़े ख्वाब पालो,
सपनों को असलियत में ढालो।

बस एक बार खुद पर भरोसा कर लो,
दुनिया तुम्हारी ताकत को सलाम करेगी!
Mr. Arjun Yadav .....✍️
Arjun Yadav

Address

Mumbai
400086

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mr. Arjun Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mr. Arjun Yadav:

Share