09/09/2026
समस्तीपुर के NH-28 पर बारिश के दौरान शराब से लदी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. कार में भरी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग शराब लेकर भागने लगे. मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल.