07/08/2026
संसद में विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जवाब नहीं मिला तो सदन नहीं चलने देंगे। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा कि “अमित शाह वो शख्स हैं, जिनका नाम सुनते ही भ्रष्टाचारी कांप उठते हैं।”
रिजिजू ने विपक्ष पर हंगामा कर सदन छोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि “जिस दिन अमित शाह जवाब देंगे, आप उसे सुन भी नहीं पाएंगे।” उनके बयान के बाद संसद में सियासी टकराव और तेज हो गया।
IndianPolitics News