Dainik Swarnim Pradesh

Directions

Dainik Swarnim Pradesh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dainik Swarnim Pradesh, Newspaper, Mumbai.

सोने की चेन के लिए 17 वर्षीय दोस्त की हत्या, ठाणे में पकड़े गए दो नाबालिगजन्मदिन पार्टी और बाइक के लिए पैसों की जरूरत बन...
16/10/2026

सोने की चेन के लिए 17 वर्षीय दोस्त की हत्या, ठाणे में पकड़े गए दो नाबालिग

जन्मदिन पार्टी और बाइक के लिए पैसों की जरूरत बनी वजह, शव जलाकर और मोबाइल बस में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप ठाणे। कासरवडवली पुलिस ने ठाणे पश्चिम के आजाद नगर निवासी 17 वर्षीय लड़के की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। मामले में उसके दो नाबालिग दोस्तों को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर उसकी सोने की चेन लूटने के लिए हत्या की साजिश रची थी। पीड़ित 24 सितंबर की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने अगले दिन कासरवडवली पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पीड़ित के एक सहपाठी और करीबी दोस्त ने पुलिस को बताया कि उसने 24 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे पीड़ित को सफेद होंडा एक्टिवा पर एक अज्ञात युवक के साथ घोड़बंदर रोड की ओर जाते देखा था। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर ब्रह्मांड सर्कल और आसपास लगे करीब 80 से 90 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन इस दावे की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सेल टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सहपाठी के बयान और तकनीकी साक्ष्यों में विसंगतियां सामने आईं। 15 अक्टूबर को दोबारा पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली और दूसरे नाबालिग साथी का नाम भी बताया। पुलिस जांच के अनुसार, दोनों नाबालिग पीड़ित के दसवीं कक्षा तक सहपाठी रहे थे। आरोप है कि एक को जन्मदिन की पार्टी के लिए पैसे चाहिए थे, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था। इसी कारण दोनों ने पीड़ित की सोने की चेन लूटने की योजना बनाई। 24 सितंबर की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच दोनों ने पीड़ित को सिगरेट पीने के बहाने ब्रह्मांड फेज-2 के पास सुनसान झाड़ी वाले इलाके में बुलाया। वहां उस पर कथित तौर पर चाकू से कई वार किए गए और बाद में भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का आरोप है कि अगले दिन दोनों फिर घटनास्थल पर पहुंचे और पहचान व सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित का मोबाइल फोन भी तोड़कर एक सार्वजनिक बस में फेंक दिया गया, ताकि पुलिस की जांच भटकाई जा सके। दोनों नाबालिगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घने झाड़ी वाले इलाके की तलाशी ली, जहां से पीड़ित के आंशिक रूप से जले अवशेष बरामद किए गए। मौके से भौतिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। अब मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238 के तहत हत्या और सबूत मिटाने से संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। चूंकि दोनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया किशोर न्याय कानून के तहत की जाएगी। पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ....

जन्मदिन पार्टी और बाइक के लिए पैसों की जरूरत बनी वजह, शव जलाकर और मोबाइल बस में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप .....

दो सूचीबद्ध कंपनियों से जुड़े कथित शेयर हेरफेर मामले में ED की 29 ठिकानों पर छापेमारीमुंबई समेत छह शहरों में कार्रवाई, ‘...
16/10/2026

दो सूचीबद्ध कंपनियों से जुड़े कथित शेयर हेरफेर मामले में ED की 29 ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई समेत छह शहरों में कार्रवाई, ‘पंप-एंड-डंप’ के जरिए एक लाख से अधिक निवेशकों को नुकसान पहुंचाने की जांच मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो सूचीबद्ध कंपनियों आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और आर एंड बी डेनिम्स लिमिटेड से जुड़े कथित शेयर हेरफेर और निवेश धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को छह शहरों के 29 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई ED के मुंबई जोनल ऑफिस-I ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की। ED की जांच कथित ‘पंप-एंड-डंप’ योजना पर केंद्रित है। एजेंसी को संदेह है कि चुनिंदा व्यक्तियों और संस्थाओं को शेयर तथा कन्वर्टिबल वारंट आवंटित करने के बाद शेयरों की कीमत कृत्रिम रूप से बढ़ाई गई। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए इन शेयरों का प्रचार कर बड़ी संख्या में खुदरा निवेशकों को खरीदारी के लिए आकर्षित किया गया। जांच के अनुसार, अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच दोनों कंपनियों ने कुछ चुनिंदा लोगों और संस्थाओं को 3.5 करोड़ से अधिक शेयर और कन्वर्टिबल वारंट जारी किए थे। इन प्रतिभूतियों की खरीद के लिए इस्तेमाल धन कथित तौर पर आपस में जुड़े व्यक्तियों, फर्मों और कर्जदाताओं के सीमित नेटवर्क से आया था।...

मुंबई समेत छह शहरों में कार्रवाई, ‘पंप-एंड-डंप’ के जरिए एक लाख से अधिक निवेशकों को नुकसान पहुंचाने की जांच मुंबई। प....

तलोजा ड्रग्स मामले में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तारनाइजीरियाई नागरिक और असम की महिला पकड़ी गई, अब तक त...
16/10/2026

तलोजा ड्रग्स मामले में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

नाइजीरियाई नागरिक और असम की महिला पकड़ी गई, अब तक तीन गिरफ्तार, 3.57 करोड़ रुपये की ड्रग्स हुई थी जब्त नवी मुंबई। तलोजा में एक नाइजीरियाई नागरिक के पास से 3.57 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद होने के मामले की जांच में नवी मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाइजीरियाई नागरिक और असम की एक महिला शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डेस्टिनी अकाचुकु उगोचुकु (34) और पूनम बस्नेत (30) के रूप में हुई है। दोनों दिवा-मुंब्रा इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। इससे पहले 8 अक्टूबर को तलोजा से एनी इकेचुकु डार्लिंगटन (41) को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से और उसके घर की तलाशी में 2.497 किलोग्राम मेफेड्रोन (MD) और 566 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी, जिसकी कुल कीमत करीब 3.57 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, डार्लिंगटन 2019 के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जुड़े एक मामले में सात साल जेल में रह चुका था और 2025 में जमानत पर बाहर आया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच में कथित सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए। एंटी-नारकोटिक्स सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप निगाडे के अनुसार, जांच के दौरान ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाया गया, जिसके आधार पर डेस्टिनी उगोचुकु और पूनम बस्नेत की पहचान हुई। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि नाइजीरियाई आरोपी कथित तौर पर ड्रग्स के लेन-देन के लिए अपने बैंक खाते से जुड़े QR कोड के माध्यम से भुगतान लेता था। जांच एजेंसियां अब वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि भुगतान किस-किस व्यक्ति से आया और नेटवर्क में और कौन शामिल हो सकता है। दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इनकी गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस अब ड्रग्स के स्रोत, उनकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी और इस नेटवर्क में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

नाइजीरियाई नागरिक और असम की महिला पकड़ी गई, अब तक तीन गिरफ्तार, 3.57 करोड़ रुपये की ड्रग्स हुई थी जब्त नवी मुंबई। तलोज.....

पंजाब नेशनल बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 12.8 प्रतिशत बढ़कर 5,532 करोड़ रुपयेमुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल ...
16/10/2026

पंजाब नेशनल बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 12.8 प्रतिशत बढ़कर 5,532 करोड़ रुपये

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5,532 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। सितंबर 2026 में समाप्त तिमाही में बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4,904 करोड़ रुपये की तुलना में 12.8 प्रतिशत बढ़ा है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 10.8 प्रतिशत बढ़कर 11,601 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 10,469 करोड़ रुपये थी। वहीं, बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) जून तिमाही के 2.50 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर तिमाही में 2.58 प्रतिशत हो गया। पीएनबी का परिचालन लाभ भी सालाना आधार पर 4.2 प्रतिशत बढ़कर 7,532 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 7,227 करोड़ रुपये था। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों यानी जीएनपीए का अनुपात 2.78 प्रतिशत से घटकर 2.55 प्रतिशत रह गया। इसी तरह शुद्ध एनपीए का अनुपात 0.28 प्रतिशत से घटकर 0.25 प्रतिशत हो गया। खराब कर्ज के लिए प्रावधान में भी बड़ी कमी आई है। सितंबर तिमाही में इसके लिए बैंक ने 97 करोड़ रुपये का प्रावधान किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 643 करोड़ रुपये से 84.9 प्रतिशत कम है। जून तिमाही में यह राशि 541 करोड़ रुपये थी। कुल एनपीए अनुपात में सुधार के बावजूद बैंक के नए खराब कर्ज के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर तिमाही में फ्रेश स्लिपेज 2,233 करोड़ रुपये रहा, जो जून तिमाही के 1,996 करोड़ रुपये से 11.9 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में फ्रेश स्लिपेज 1,812 करोड़ रुपये था। इस लिहाज से सालाना आधार पर नए खराब कर्ज में 23.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पीएनबी के तिमाही नतीजों में मुनाफे, ब्याज आय और कुल एनपीए अनुपात में सुधार दिखा है, लेकिन नए एनपीए में बढ़ोतरी बैंक के कर्ज पोर्टफोलियो पर लगातार निगरानी की जरूरत भी दर्शाती है।

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन करते हु.....

शिक्षा से केवल पढ़े-लिखे नहीं, अधिकार और कर्तव्य समझने वाले जिम्मेदार नागरिक तैयार हों : मुख्यमंत्री फडणवीसबीएमसी की ‘स्...
16/10/2026

शिक्षा से केवल पढ़े-लिखे नहीं, अधिकार और कर्तव्य समझने वाले जिम्मेदार नागरिक तैयार हों : मुख्यमंत्री फडणवीस

बीएमसी की ‘स्मार्ट नागरिक’ शैक्षणिक पहल का शुभारंभ, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई ने विद्यार्थियों से किया संवाद, जनवरी 2027 में होगी ‘विद्यार्थी प्रेरणा’ पुस्तक पर आधारित परीक्षा मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शिक्षित व्यक्ति तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसा नागरिक बनाना होना चाहिए, जो अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझे, समाज के प्रति संवेदनशील हो और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। शिक्षा के माध्यम से समाज के प्रति समर्पित और नैतिक मूल्यों का पालन करने वाले नागरिक तैयार होंगे, तभी देश की प्रगति को वास्तविक गति मिलेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री फडणवीस मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से शुरू की गई ‘सुजाण नागरिक-सक्षम भारत (स्मार्ट नागरिक)’ शैक्षणिक पहल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। दादर पश्चिम स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई ने नागरिक शास्त्र एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित ‘स्मार्ट नागरिक’ तथा भारतरत्न डॉ....

बीएमसी की ‘स्मार्ट नागरिक’ शैक्षणिक पहल का शुभारंभ, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई ने विद्यार्थि....

मुंबई मेट्रो-3 के यात्रियों के लिए देश का पहला ‘मेट्रो पासपोर्ट’ लॉन्च, 10 स्टेशनों पर बिक्री शुरू250 रुपये में मिलेगा स...
16/10/2026

मुंबई मेट्रो-3 के यात्रियों के लिए देश का पहला ‘मेट्रो पासपोर्ट’ लॉन्च, 10 स्टेशनों पर बिक्री शुरू

250 रुपये में मिलेगा सीमित संस्करण वाला ‘एक्वा लाइन पासपोर्ट’, यात्रियों को अलग-अलग स्टेशनों की मुहरें संग्रह करने का मिलेगा अवसर मुंबई। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने एक्वा लाइन (मेट्रो-3) के यात्रियों के लिए देश के पहले ‘मेट्रो पासपोर्ट’ और स्टेशन स्टैम्प ट्रेल की बिक्री शुरू कर दी है। शुक्रवार से शुरू की गई इस अनूठी पहल के तहत यात्री अब मेट्रो यात्रा के दौरान विभिन्न स्टेशनों की विशेष मुहरें एकत्र कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य मुंबईवासियों और पर्यटकों के लिए मेट्रो यात्रा को अधिक आकर्षक और यादगार बनाना है। एमएमआरसी के अनुसार, विशेष ‘एक्वा लाइन पासपोर्ट’ को मेट्रो-3 के पूर्ण संचालन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर पेश किया गया है। सीमित संस्करण में उपलब्ध इस पासपोर्ट की कीमत 250 रुपये निर्धारित की गई है। इसे केवल डिजिटल भुगतान के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। यह पासपोर्ट कफ परेड, चर्चगेट, हुतात्मा चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मेट्रो, वर्ली, सिद्धिविनायक, धारावी, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-2 (सीएसएमआईए-टी2) और मरोळ नाका सहित कुल 10 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध कराया गया है। एमएमआरसी ने बताया कि पासपोर्ट की बिक्री ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। इसमें पोस्टकार्ड की शैली में आकर्षक कलाकृतियां और विभिन्न मेट्रो स्टेशनों की मुहरें संग्रह करने के लिए अलग पृष्ठ दिए गए हैं। यात्री एक्वा लाइन के अलग-अलग स्टेशनों पर जाकर निर्धारित स्थानों से विशेष स्टैम्प प्राप्त कर सकेंगे। इस तरह उनका मेट्रो पासपोर्ट मुंबई की भूमिगत मेट्रो यात्रा की यादों का संग्रह बन सकेगा। एमएमआरसी के मुताबिक, इस पहल के साथ मुंबई की एक्वा लाइन देश की पहली ऐसी मेट्रो सेवा बन गई है, जिसका अपना स्वतंत्र मेट्रो पासपोर्ट और स्टेशन आधारित स्टैम्प ट्रेल है। मेट्रो प्रशासन का मानना है कि इस नई पहल से यात्रियों, विशेषकर युवाओं, परिवारों और पर्यटकों को मुंबई मेट्रो-3 के विभिन्न स्टेशनों से जुड़ने का नया अनुभव मिलेगा। साथ ही मेट्रो यात्रा को केवल परिवहन के साधन तक सीमित न रखकर एक यादगार अनुभव बनाने में मदद मिलेगी।

250 रुपये में मिलेगा सीमित संस्करण वाला ‘एक्वा लाइन पासपोर्ट’, यात्रियों को अलग-अलग स्टेशनों की मुहरें संग्रह करने ....

पोषण रसोई प्रतियोगिता में मुंबई की प्रतिभा भालेराव ने हासिल किया पहला स्थानमुंबई। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर ‘सभ...
16/10/2026

पोषण रसोई प्रतियोगिता में मुंबई की प्रतिभा भालेराव ने हासिल किया पहला स्थान

मुंबई। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर ‘सभी के लिए भोजन और पोषण’ की संकल्पना के तहत आयोजित ‘पोषण रसोई प्रतियोगिता’ में मुंबई के घाटकोपर की आंगनवाड़ी सेविका प्रतिभा राहुल भालेराव और समुदाय की महिला दीपाली संदीप तांबे ने प्रथम स्थान हासिल किया। शुक्रवार को कॉर्प चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों से विशेष थाली तैयार की थी। विजेता थाली में टीएचआर खिचड़ी, टीएचआर पराठा, सहजन के पत्तों की चटनी, मिश्रित सब्जियों की चाट और टीएचआर लड्डू शामिल थे। इन व्यंजनों को पोषण, स्वाद, स्वच्छता और घरेलू स्तर पर आसानी से तैयार किए जाने के आधार पर सराहा गया। प्रतियोगिता में पालघर की यमुना सुरेश मिसाल और प्रमिला सुभाष मिसाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गडचिरोली की कविता रामू दुगा और पूजा रंजीत नारोटे की टीम तीसरे स्थान पर रही। फाउंडेशन के ‘पहले 1,000 दिन’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के पालघर, नंदुरबार, गडचिरोली, कर्जत और मुंबई सहित पांच परियोजना क्षेत्रों की कुल 350 महिलाओं ने भाग लिया। इन महिलाओं ने 175 टीमों के माध्यम से विभिन्न पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता का अंतिम चरण 4 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें चयनित 14 टीमों ने हिस्सा लिया। व्यंजनों का मूल्यांकन पोषण मूल्य, टेक होम राशन (टीएचआर) के उचित उपयोग, स्वच्छता, लागत, स्वाद और घर में दोबारा आसानी से तैयार किए जाने की क्षमता के आधार पर किया गया। अंतिम निर्णायक मंडल में महाराष्ट्र की एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) आयुक्त माधवी सरदेशमुख, पोषण विशेषज्ञ एवं शैक्षणिक सलाहकार डॉ....

मुंबई। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर ‘सभी के लिए भोजन और पोषण’ की संकल्पना के तहत आयोजित ‘पोषण रसोई प्रतियोगिता.....

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की भूमिका निर्णायक: राज्यपाल जिष्णु देव वर्मामुंबई में एसोचैम...
16/10/2026

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की भूमिका निर्णायक: राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा

मुंबई में एसोचैम के 21वें वार्षिक बैंकिंग एवं वित्तीय सम्मेलन में राज्यपाल ने कहा— ग्रामीण परिवारों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को मिले सस्ता ऋण और वित्तीय सुविधाओं का लाभ मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि बैंक और वित्तीय संस्थान राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। उद्योगों को वित्तीय सहायता और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आर्थिक सहयोग देकर ये संस्थान रोजगार सृजन तथा समावेशी विकास को गति प्रदान करते हैं। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में देश के बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की भूमिका निर्णायक होगी। शुक्रवार को राज्यपाल वर्मा मुंबई के वर्ली में एसोचैम द्वारा आयोजित बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की ऋण प्रदाता संस्थाओं के 21वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए वित्तीय सेवाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, आधार, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जैसी पहलों से देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला है। हालांकि, ग्रामीण परिवारों, वंचित वर्गों और छोटे उद्यमियों को किफायती ऋण, बीमा तथा पेंशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अभी और प्रयास करने की आवश्यकता है।त्रिपुरा में महिला स्वयं सहायता समूहों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक क्षमताओं पर विश्वास कर उन्हें पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से परिवारों की आय बढ़ने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समय पर और किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि कृषि, बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण उद्योगों के विकास के लिए वित्तीय संस्थानों को नए और प्रभावी वित्तपोषण विकल्प विकसित करने चाहिए। महाराष्ट्र में स्टार्टअप और नवाचार आधारित उद्योगों की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए राज्यपाल वर्मा ने कहा कि नए उद्यमों को पूंजी, लचीली ऋण सुविधाएं और ऋण गारंटी उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित किया जा सकता है। बैंकों, उद्योगों, विश्वविद्यालयों, इनक्यूबेटरों और सरकारी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय से नए विचारों को प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक उद्यमों में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मुंबई का विशेष महत्व है। महाराष्ट्र में विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, शहरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। बैंकिंग क्षेत्र में तेजी से बढ़ते तकनीकी बदलावों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, ग्राहक संरक्षण और प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय प्रौद्योगिकी के विस्तार के साथ ग्राहकों की सुरक्षा तथा वित्तीय लेनदेन में विश्वास बनाए रखना भी जरूरी है। राज्यपाल वर्मा ने केंद्र और राज्य सरकारों, नियामक संस्थाओं, बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) तथा फिनटेक क्षेत्र से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, नवाचार आधारित और समावेशी वित्तीय व्यवस्था विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। सम्मेलन के दौरान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल के....

मुंबई में एसोचैम के 21वें वार्षिक बैंकिंग एवं वित्तीय सम्मेलन में राज्यपाल ने कहा— ग्रामीण परिवारों, महिलाओं और छो...

मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, भोपाल की सत्र अदालत में सुनवाई पर रोकमुकदमा दिल्ल...
16/10/2026

मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, भोपाल की सत्र अदालत में सुनवाई पर रोक

मुकदमा दिल्ली स्थानांतरित करने की याचिका पर सीबीआई, पति और सास को नोटिस, निष्पक्ष सुनवाई को लेकर पिता ने जताई आशंका, 26 अक्टूबर को अगली सुनवाई नई दिल्ली। पूर्व मॉडल एवं अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भोपाल की सत्र अदालत में चल रही सुनवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने मुकदमे को भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने यह आदेश मृतका के पिता नवनीधि शर्मा की ओर से दाखिल स्थानांतरण याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश में मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई को लेकर आशंका जताते हुए इसे दिल्ली की सक्षम अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि मामले में आरोपित त्विषा की सास गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। इसी आधार पर याचिकाकर्ता ने भोपाल में निष्पक्ष सुनवाई को लेकर अपनी आशंका व्यक्त की है। हालांकि, इस आशंका पर सुप्रीम कोर्ट ने अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। नवनीधि शर्मा दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि मुकदमे की सुनवाई दिल्ली में स्थानांतरित किए जाने से निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। शीर्ष अदालत ने संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने का अवसर देते हुए भोपाल की सत्र अदालत की कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है।...

मुकदमा दिल्ली स्थानांतरित करने की याचिका पर सीबीआई, पति और सास को नोटिस, निष्पक्ष सुनवाई को लेकर पिता ने जताई आशंक.....

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में मॉडल श्रद्धा शर्मा समेत तीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट की तैयारीपुलिस ने कोर्ट में द...
16/10/2026

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में मॉडल श्रद्धा शर्मा समेत तीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट की तैयारी

पुलिस ने कोर्ट में दी अर्जी, नेपाल के दांग जिले तक मिली श्रद्धा की लोकेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश। हजरतगंज के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने मॉडल श्रद्धा शर्मा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर आदिल उर्फ दानिश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए अदालत में अर्जी दी है। पुलिस का दावा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं और जल्द वारंट जारी हो सकता है। जांच एजेंसियों को श्रद्धा की आखिरी लोकेशन नेपाल के दांग जिले के भालुवांग इलाके में मिली है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन रश्मि और दो युवकों के साथ नेपालगंज से आगे बढ़ते हुए भालुवांग तक पहुंची थी। गुरुवार को यह लोकेशन मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां नेपाल पुलिस के संपर्क में रहकर उसकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि भालुवांग के बाद श्रद्धा और उसके साथ मौजूद लोगों की लोकेशन स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न संभावित रास्तों और सीमावर्ती क्षेत्रों की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि श्रद्धा से जुड़ी एक गाड़ी 18 अक्टूबर 2025 को बहराइच पहुंची थी। नानपारा के पास चीनी मिल के निकट स्थित टोल प्लाजा पर वाहन का टोल टैक्स कटने का रिकॉर्ड मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस लखनऊ पुलिस की जांच टीम को सहयोग कर रही है और मामले से जुड़े हर बिंदु की पड़ताल की जा रही है। इस बीच श्रद्धा द्वारा कथित तौर पर बनाया गया शिवा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रद्धा, शिवा पर ज्वैलरी चोरी करने का आरोप लगाती दिखाई देती है।...

पुलिस ने कोर्ट में दी अर्जी, नेपाल के दांग जिले तक मिली श्रद्धा की लोकेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश। हजरतगंज के कारोबारी श....

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik Swarnim Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category