Bollywood Scoop

Bollywood Scoop India's most secretely loved entertainment channel for telling news and stories on Bollywood.
(1)

आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है, जिसकी शायद किसी ने...
02/09/2026

आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई पहले करीब 10-20 लाख रुपये प्रतिदिन थी, लेकिन 26वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने ₹8.50 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म की कमाई में 2600% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।

महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी और बिना किसी बड़े स्टार व खास प्रमोशन के रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ अब तक ₹54.13 करोड़ नेट और ₹63.82 करोड़ ग्रॉस कमा चुकी है। फिल्म ने अपने बजट से 26 गुना से ज्यादा कमाई कर ली है और 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने 24वें दिन ₹12.75 करोड़, 25वें दिन ₹5.50 करोड़ और 26वें दिन ₹8.50 करोड़ कमाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमाई की रफ्तार जारी रही तो इसका मुनाफा 5000% तक पहुंच सकता है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लेखन-निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। कहानी एक दुखी बच्चे से शुरू होती है, जो ईश्वर की शरण में जाकर प्रेम, सेवा और आशीर्वाद के जरिए लोगों की जिंदगी बदलता है और आगे चलकर नीम करोली बाबा बनता है।

खास बात ये है कि यश की ‘टॉक्सिक’ को भी यह फिल्म कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन ₹101.10 करोड़ नेट की शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन मिक्स्ड रिव्यू के बाद इसकी रफ्तार तेजी से गिरी। छठे दिन फिल्म ने ₹7.65 करोड़ और सातवें दिन ₹8.20 करोड़ कमाए, जो ‘हनुमान अंश’ के 26वें दिन के कलेक्शन से भी कम है। ‘टॉक्सिक’ का इंडिया नेट ₹229.95 करोड़, ग्रॉस ₹272.80 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ₹313.55 करोड़ है।

वहीं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ₹25-45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ₹148.90 करोड़ नेट, ₹177.50 करोड़ इंडिया ग्रॉस और करीब ₹210.85 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए हैं। हालांकि, अब इसकी कमाई की रफ्तार धीरे-धीरे थमती नजर आ रही है।

स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर उनकी टिप्पणी का वीडियो वायरल होन...
02/09/2026

स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर उनकी टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर रानी पद्मावती को कायर कहने का आरोप लगाया।

अब स्वरा ने वीडियो शेयर कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अनुवाद किया गया और उन्होंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को कायर नहीं कहा था।

स्वरा ने समझाया कि उनका सवाल दरअसल रेप सर्वाइवर्स और समाज में मौजूद ‘रेप कल्चर’ को लेकर था। उन्होंने कहा कि किसी महिला की शारीरिक ‘पवित्रता’ उसकी जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकती और महिलाओं की जीने की इच्छा को कभी कम नहीं आंकना चाहिए।

NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल की थी। इस दौरान सलमान खान ने उन्हें सपोर्ट करते हुए बाद म...
01/09/2026

NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल की थी। इस दौरान सलमान खान ने उन्हें सपोर्ट करते हुए बाद में “Sonam, It’s Done Bro” कहकर अनशन खत्म करने की अपील की थी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और कई मीम्स भी बने। अब वांगचुक ने सलमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मजबूरियां होती होंगी सबकी, पर मैं उसमें नहीं जाऊंगा।” हालांकि उन्होंने सलमान के बयान की इज्जत करने की बात कही।

वहीं, ‘3 इडियट्स’ में चतुर का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने वांगचुक के समर्थन में वीडियो शेयर किया था। इसके बाद आमिर खान से सवाल होने लगे कि वह वांगचुक के समर्थन में क्यों नहीं आए। आमिर ने साफ कहा था कि फिल्म का फुनसुख वांगड़ू किरदार वांगचुक से प्रेरित नहीं था और फिल्म से पहले वह उनसे मिले भी नहीं थे।

इस पर वांगचुक ने आमिर के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि “शायद वो ‘गजनी’ वाले कैरेक्टर में इतना घुसे कि शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया।” उन्होंने दावा किया कि आमिर से उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों ने एक फिल्म को लेकर बातचीत भी की थी। हालांकि वांगचुक ने यह भी स्पष्ट किया कि वह ‘3 इडियट्स’ को अपनी बायोग्राफी नहीं मानते।

01/09/2026

Prithviraj Sukumaran Almost Rejected Daayra Because of Rajamouli’s Varanasi, Kareena Kapoor Changed His Mind

01/09/2026

Kareena Kapoor Khan’s Big Revelation at Daayra Trailer Launch

‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है और फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। देशभर ...
01/09/2026

‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है और फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। देशभर में टिकट करीब ₹149 से शुरू हो रहे हैं, जबकि नोएडा के DLF मॉल में कुछ प्रीमियम शो के टिकट ₹1,800 तक पहुंच गए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन ₹15-20 करोड़ नेट का कलेक्शन कर सकती है। ऐसा हुआ तो पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा को करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिल सकती है।

फिल्म की कहानी सीरीज के एपिसोड 6-7 के बीच सेट है और इसमें कई नए किरदारों की एंट्री होगी। खास बात यह है कि शो में मारे जा चुके दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी और कुलभूषण खरबंदा भी दोबारा नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह और निर्माण फरहान अख्तर ने किया है।

29/08/2026

क्या अमरीश पुरी ने गोविंदा को सच में थप्पड़ मारा था?

29/08/2026

‘Toxic’ के सपोर्ट में उतरे Kiccha Sudeep!

28/08/2026

Ranveer Singh को ‘Shaktiman’ नहीं, ‘Tamraj Kilvish’ बनाना चाहते हैं Mukesh Khanna!

28/08/2026

“डायरेक्टर का पुराना बयान अब बन रहा है TOXIC की ट्रोलिंग की वजह!”

Address

Mumbai
421306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bollywood Scoop posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bollywood Scoop:

Shortcuts

Share