07/03/2026
सालों से हमें बताया जा रहा है कि भारत अब सुपरपावर बन चुका है…पूरी दुनिया में हमारा डंका बज रहा है…और अब हम “आत्मनिर्भर” हो गए हैं।
फिर अख़बार की एक छोटी-सी खबर आती है— “अमेरिका ने भारत को 30 दिन के लिए रूस से तेल खरीदने की छूट दे दी।”
मतलब…तेल हम खरीदेंगे,पैसे हम देंगे,ज़रूरत हमारी है,लेकिन छूट कोई और देगा।
लगता है भाषणों में जो भारत दिखाया जाता है, और खबरों में जो भारत दिखाई देता है…दोनों शायद अलग-अलग देश हैं।
खैर…
सुपरपावर हैं हम।
बस बीच-बीच में
परमिशन लेनी पड़ती है।