13/04/2026
अंधविश्वास -आतंक की फेसबुक दुकानें -
कुछ दिनों से ऐसे फेसबुक पेजेज के तथाकथित धार्मिक पोस्ट्स आ रहे हैं जिन में धमकियां दी गई हैं के" पुत्र वियोग में अंतिम सांस तक तड़पोगे अगर इग्नोर किया तो ।" पहले लाइक्स की भीख मांगते थे और लाइक किया तो अच्छी खबर मिलने के लालच देते थे . ये हरगिज भक्ति नहीं ब्लैकमेलिंग है , आतंक फैलाना है. ये लोग अपने पेज से पैसे कमाने के लिए लोगों को धमका रहे हैं ।इतनी नेगेटिविटी फैला रहे हैं के धार्मिक आदमी भी डर जाए . मैं इनकी रिपोर्ट करती हूं प्लीज़ जब भी ऐसे पोस्ट देखें रिपोर्ट करें और कभी उन्हें बढ़ावा न दें . ये अंधविश्वास की दुकानें हैं जो बहुत खतरनाक हैं ।