Shahstar News Tv

Shahstar News Tv SHAHSTAR NEWS TV founded in and headquartered in Mumbai is a full Entertainment service with the simple mission of connecting indian news..

yaar Madeshi or nepali govt. q itna nepali janta ko samaj nahi para hai keya nepali govt. ke log 5pass hai ya faial.... ...
02/12/2015

yaar Madeshi or nepali govt. q itna nepali janta ko samaj nahi para hai keya nepali govt. ke log 5pass hai ya faial.... koi hai jo kuch bole....

our bigthink pr next company for nepal ..find now..
02/10/2014

our bigthink pr next company for nepal ..find now..

Lewis Hamilton takes Mirchi listeners on a ride! By Shahstar News TV DeskMirchi listeners had a whirlwind of a time as R...
20/09/2012

Lewis Hamilton takes Mirchi listeners on a ride!
By Shahstar News TV Desk

Mirchi listeners had a whirlwind of a time as Radio Mirchi, India’s hottest radio station, partnered with Vodafone India, one of India’s leading telecommunications service providers, for the Vodafone Speed Fest and presented Mirchi listeners and Racing fans an exclusive opportunity to drive with the iconic Lewis Hamilton. The mega contest titled ‘Ride with Lewis’, had an exciting programming blend of contests and trivia quizzes and expert information that were played out on the Mirchi airwaves till 16th September!

The ‘Ride with Lewis’ mega contest, a mammoth first of its kind initiative undertaken by Mirchi, was spread across ‘Hi Mumbai’, ‘Dheemi Local’ , Romiyo with LOVE, and ‘Sunset Samosa’ where RJs Jeeturaaj, Shahraaj, Sangeeta, Neha, Suren & Meera posed a variety of racing based quizzes to the listeners. Participants qualifying each round of questions not only got through to the consecutive rounds but also won lucrative goodies such as iPods, Vodafone Kits and Tab phones with the ultimate prize being a ride with the great Lewis Hamilton. Mirchi conducted 12 rounds of contests running across all shows through the day with 3 qualifiers selected from each show for the next round. The selected participants were rewarded with exciting Vodafone Kits and other goodies.

This was followed by a contest where RJs Jeeturaaj, Sangeeta,Shahraaj, Neha, Suren & Meera held another round of qualifying quizzes where one winner was chosen from each of the shows, thus resulting in four winners in the semi-final round. The chosen ones added Tab phones to their goodies and clashed off their wits in the finale on 14th September where one single lucky winner Rohan Korgaonkar was given the once in a lifetime opportunity of a thrilling ride with Lewis Hamilton on 16th September, Sunday.

Adding to the fun and excitement, Radio Mirchi also had The Times of India Sports Editor Vinay Nayadu to enlighten the Mirchi listeners with expert advice, tips and trivia on racing!

Commenting on this unique programming initiative, Preeti Nihalani, Cluster Head, Radio Mirchi – Mumbai said, “We are happy to be partnered with Vodafone Speed Fest and bring to the listeners an exclusive opportunity for a ride with the legendary Lewis Hamilton. Introduced on 10th September, this endeavor has garnered overwhelming participation and enthusiasm from sports-loving fans and Racing aficionados. The unique programming package of trivia, quizzes and goodies enjoyed record number of listenership on Mirchi! Radio Mirchi has always been at the forefront of pioneering innovative campaigns and we hope to capture and maximize excitement in future around the great sport of racing with similar initiatives as well”.

Anuradha Aggarwal, Sr. Vice President, Brand and Consumer Insights, Vodafone India said, “We are happy to be associated with Radio Mirchi and provide this opportunity to Mumbaikars to win a ride with ace F1 driver Lewis Hamilton. Vodafone shares an exclusive relationship with McLaren Mercedes which gives us access to the team, the drivers and other assets which enables us to provide our customers unique content and enjoy great experiential events and promotions. The city race experience in Mumbai is an exclusive event that happens so far only in Monaco and Singapore. We are very happy to bring our customers to get closer to this action and thrilled with the response that we have received so far”.

19/09/2012

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि भारतीय सिनेमा एक जादुई दौर से गुजर रहा है। सिनेमा में बेहद अच्छे बदलाव आ रहे हैं। अनुराग बसु की फिल्म बर्फी की प्रशंसा करते हुए महानायक ने कहा कि यह एक मूक-बधिर लड़के और ऑटिस्टिक लड़की की संवेदनशील प्रेम कहानी है।
अमिताभ (69) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि भारतीय सिनेमा, इसकी फिल्में, कलाकार, तकनीशियन बदलाव के जादुई चरण से गुजर रहे हैं। यह बहुत उत्साहपूर्ण समय है। बर्फी! में रणबीर और प्रियंका ने मुख्य भूमिका निभाई है। दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है।
अमिताभ इस फिल्म के कलाकारों की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर ने शानदार अभिनय किया, प्रियंका का काम अविश्वसनीय है और अनुराग ने इसे असाधारण तरीके से बनाया है। डीक्रूज ने इस फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत की है। बहुत ही समझदारी भरा और संतुलित प्रदर्शन है, बहुत-बहुत बधाई। SHAHSTAR NEWS , MUMBAI

Lalbaugcha Raja 2012, a prominent attraction during the festival of Ganesh Chaturthi, is unveiled for the first time    ...
19/09/2012

Lalbaugcha Raja 2012, a prominent attraction during the festival of Ganesh Chaturthi, is unveiled for the first time ( Shahstar news TV)

कोलंबो, राज, शाहस्टार News TV । अनुभवहीन मानी जा रही अफगानिस्तान टीम ने पूर्व चैंपियन टीम इंडिया को आज पूरे मैच में खूब ...
19/09/2012

कोलंबो, राज, शाहस्टार News TV । अनुभवहीन मानी जा रही अफगानिस्तान टीम ने पूर्व चैंपियन टीम इंडिया को आज पूरे मैच में खूब छकाया। भले ही भारत ने विराट कोहली [50] के अर्धशतक और युवराज सिंह [3/24] के झटकों की बदौलत टी-20 विश्व कप के तीसरे और ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में 23 रनों से जीत हासिल कर लिया हो लेकिन अफगान टीम ने एक विजेता की तरह अंत तक चुनौती पेश किया।
कोहली के अर्धशतक के अलावा सुरेश रैना ने 38 रनों की पारी खेली जिनके दम पर भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए। अफगान टीम की ओर से शपूर जदरान ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। जवाब में अफगानिस्तान 19.3 ओवर में 136 रन बनाकर आउट हो गया। अफगान टीम की ओर से मुहम्मद नबी [31 रन, 17 गेंद, 2 चौका व 2 छक्का] ने सबसे बड़ी पारी खेली। युवराज और बालाजी [3/19] ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि आर अश्विन ने दो व इरफान पठान ने एक विकेट लिए।
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के जवाब में सलामी बल्लेबाजों मुहम्मद शाहजाद [18] और कप्तान नौरोज मंगल ने अफगानिस्तान टीम को जोरदार शुरुआत देते हुए भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया। दोनों ने चार ओवर में 26 रन जोड़े। इस साझेदारी को एल बालाजी ने शाहजाद को युवराज के हाथों कैच कराकर तोड़ दिया। इसके बाद कैंसर को मात देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने वाले युवराज ने अपने पहले ही गेंद पर कप्तान मंगल [22 रन, 18 गेंद, 1 चौका व 1 छक्का] को पगबाधा कर टीम को दूसरा विकेट दिलाया। युवराज ने अपने दूसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर करीम सादिक [26] और असगर स्टानिक्जई [6] कैच आउट कराकर जोरदार सफलता हासिल की। अफगान टीम को पांचवां झटका अश्विन ने शमीउल्लाह शेनवारी [1] काटएंडबोल्ड का चलता किया। मात्र 76 रन पर आधी टीम को खोने के बावजूद अफगान टीम के बल्लेबाज जमकर रन बनाते रहे और बीच-बीच में करारे शॉट भी लगाने से नहीं चूके। इरफान पठान ने युवराज की गेंद पर छक्का जमाने वाले शफीकुल्लाह [8] को पगबाधा कर अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद आतिशी बल्लेबाजी कर रहे मुहम्मद नबी [31] ने मात्र 17 गेंदों में दो चौका व दो छक्का जमाकर भारत को परेशान करने की कोशिश की लेकिन अश्विन ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। बालाजी ने अंतिम दो विकेट अंतिम ओवर में लगातार दो गेंदों पर लिए।
इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद बल्लेबाजी करने को उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर भारत ने गौतम गंभीर [10] का विकेट गंवा दिया। गंभीर का विकेट शपूर जदरान ने बोल्ड करके लिया। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग [8 रन, 10 गेंद] भी शपूर के दूसरे शिकार बने और विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। अफगान टीम की जोरदार गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में खासी दिक्कत आई। युवराज [18 रन, 20 गेंद, 1 छक्का] से आज टीम को खासी उम्मीद थी लेकिन उन्होंने फिरकी गेंदबाज करीम सादिक की गेंद पर शार्ट थर्ड मैन की दिशा में खडे़ शपूर को आसान कैच थमा दिया। जबर्दस्त गेंदबाजी के बावजूद अफगान टीम ने कई आसान कैच न छोड़े होते तो भारत की स्थिति और भी विकट होती। युवराज के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी करने के बाद कोहली ने सुरेश रैना के साथ भी 46 रनों की साझेदारी का टीम का स्कोर सौ के पार पहुंचाया। जोरदार फार्म में चल रहे कोहली ने 37 गेंदों में पचासा पूरा किया। लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर दौलत जदरान की गेंद पर मुहम्मद नबी को कैच थमा बैठे। रैना अंतिम ओवर में नबी की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान धौनी 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। धौनी ने अंतिम दो गेंदों में एक चौका व एक छक्का जमाया।

Mumbai - shahraaj  with AMIR KHAN- DHOOM-3After getting rave reviews for his show Satyamev Jayate, Aamir Khan has garner...
31/08/2012

Mumbai - shahraaj with AMIR KHAN- DHOOM-3After getting rave reviews for his show Satyamev Jayate, Aamir Khan has garnered another feather in his cap.He has been featured on the cover of the Time magazine for the month of Septemeber 2012. Aamir is the third Indian actor after Aishwarya Rai Bachchan and Parveen Babi to be featured on the cover. Sachin Tendulkar was the last Indian to be featured on the cover.The question Time has posed to its readers is, Khan's Quest - Can one actor change a nation?.Aamir Khan is currently in Chicago shooting for his upcoming action thriller Dhoom -3.

NOW OPEEENINGGG
SHAHSTAR NEWS CHANNELL
MUMBAI LOCAL TV

राज, शाहस्टारNews टीवी मुंबई , सत्यमेव जयते का ढाई साल का अनुभव मुझे समृद्ध कर गया है। टीम के शोध ने मुझे नई जानकारियां ...
13/08/2012

राज, शाहस्टारNews टीवी मुंबई , सत्यमेव जयते का ढाई साल का अनुभव मुझे समृद्ध कर गया है। टीम के शोध ने मुझे नई जानकारियां दीं। इन सब चीजों के बारे में इतनी गहराई और विस्तार से मैं नहीं जानता था। सभी खास मुद्दों पर मेरी खुद की जानकारी बढ़ी। इसके अलावा इस शो में देश के कोने-कोने से आए लोगों को मैंने करीब से सुना और देखा।
जिंदगी के आईने में देश
हर एपीसोड में 15-20 गेस्ट रहते थे। वे बड़े शहरों से लेकर दूर-दराज के देहातों तक से आए थे। सब की भाषा अलग थी, लहजा अलग था। मैंने उन सभी से गहरी और अंतरंग बात की है। हर एपीसोड की शूटिंग में पूरा दिन लग जाता था। शो के विषयों के अलावा भी उनसे बातें होती थीं। उनकी जिंदगी के आईने में मैंने देश को देखा। टीवी पर भले ही बातचीत दो-चार मिनट की दिखाई पड़ती हो, लेकिन वास्तव में हमने घंटे-घंटे भर बात की है। मैं उन्हें तफसील और गहराई से सुनता था। उनके अनुभवों ने मुझे देश के और करीब ला दिया है। लोगों को ज्यादा नजदीक से समझ सका।
अन्याय से था अनजान
सत्यमेव जयते के 13 एपीसोड खत्म करने के बाद अगर मेरी राय पूछें, तो मैं अभी उसे कायम नहीं कर सका हूं। हर एपीसोड को समझने, देखने और तैयार करने में एक हफ्ता लगता था। इस एक हफ्ते में मैं अनेक अनुभवों से गुजरता था। किसी एक की कहानी सुनते समय मैं चौंकता था कि ऐसा कैसे हो सकता है? कोई इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? क्या हम सभी असंवेदनशील हो गए हैं?
मैं बेचारगी और शर्म महसूस करता था। मुझे लगता था कि मेरे आसपास ऐसा अन्याय हो रहा है और मैं अभी तक उससे नावाकिफ हूं। देश की सोच और समझ से मायूसी होती थी, लेकिन उसी के साथ-साथ उम्मीद के उदाहरण भी मिलते थे।
लोगों में है सकारात्मक सोच
इस शो से ही मैं समझ पाया कि इसी समाज में ऐसे लोग भी हैं, जो देश और समाज की बेहतरी और भलाई के लिए सोचते हैं। वे संवेदनशील, हिम्मती, भावपूर्ण और सकारात्मक हैं। इस शो को मिले रिस्पॉन्स से मैं हतप्रभ हूं। शुरुआत में लोगों ने हतोत्साहित किया कि सामाजिक मुद्दों पर बने शो को कौन देखेगा? कौन अपने भाव कुरेदना चाहेगा? कौन दुख-दर्द के किस्से सुनेगा? शो खत्म होने के बाद मैं कह सकता हूं कि हमारे दर्शक सिर्फ नाच-गाना और गेम शो ही नहीं देखना चाहते हैं। उनकी प्रतिक्रियाओं की तादाद से मैं दंग हूं।
युवाओं में है छटपटाहट
एक चीज तो स्पष्ट है कि हिंदुस्तान बदलना चाहता है। खासकर देश का युवा वर्ग तब्दीली के लिए छटपटा रहा है। उम्मीद की लौ अभी बुझी नहीं है। हमें मूसलाधार प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हमने सत्यमेव जयते को मिले सारे रिस्पॉन्स एक संस्था को दिए और उनसे निष्कर्ष देने के लिए कहा। आप यकीन नहीं करेंगे कि एक अरब से ज्यादा प्रतिक्रियाएं आई हैं।
उस संस्था ने उन प्रतिक्रियाओं के सार के रूप में एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष दिया। वह निष्कर्ष सभी प्रतिक्रियाओं की केंद्रीय आंतरिक सोच को जाहिर करता है और वह सोच है, मैं अकेला नहीं हूं। कमाल का विचार है यह। हम सभी मानते हैं कि हम अकेले क्या कर सकते हैं? इस अनुभव से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि कोई अकेला नहीं है। बस, आगे बढ़ने की जरूरत है। लोग साथ आ जाएंगे।
उठी है बदलाव की लहर
आम धारणा के विपरीत मैंने पाया कि सत्ता, प्रशासन और राजनीतिज्ञों के बीच भी बदलाव के हिमायती हैं। सभी उदासीन नहीं हुए हैं। कई मुद्दों पर तात्कालिक कार्रवाई हुई। छह राज्य सरकारों ने जेनरिक मेडिसिन की घोषणाएं कर दी हैं। पानी के एपीसोड के बाद महाराष्ट्र सरकार के जलापूर्ति मंत्री ने मुझसे मुलाकात की। वे हमारे रिसर्च का लाभ उठाना चाहते हैं। मुझे संसद में बुलाया गया। संसद की स्थायी समिति के सदस्यों ने मेरी बातें सुनी। प्रधानमंत्री ने मुझे मिलने का अवसर दिया। अवैधानिक गतिविधियों और ठिकानों पर छापे पड़ रहे हैं। हमें बताया गया है कि कई डॉक्टर और क्लिनिक के लाइसेंस जब्त हो गए हैं। एक अलग लहर सी चल गई है।
अज्ञानता ही बनी विशेषता
मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर प्राइवेट और सुरक्षित जिंदगी जीने के कारण देश की सच्चाइयों से मैं रूबरू नहीं था। हमारा एक सीमित समाज बन जाता है। उसमें हर तरह की सुविधाएं रहती हैं। सत्यमेव जयते ने मेरी आंखें खोल दी। समाज के सच को समझने की मेरी निजी जिज्ञासा इस शो के माध्यम से दर्शकों के बीच पहुंची। मेरे साथ वे भी जागरूक हुए। मुझे मालूम है कि कुछ लोगों ने इस शो की आलोचना करते हुए लिखा कि सत्यमेव जयते कोई नई बात नहीं कह रहा है। मैं स्पष्ट कर दूं, हम कोई नई बात कह भी नहीं रहे थे। हम तो समाज में प्रचलित मुद्दों को ही उठा रहे थे। उसे देखने-समझने का एक नजरिया पेश कर रहे थे। यही वजह है कि इन रोजमर्रा के मुद्दों ने लोगों को झकझोरा।
देश के जरूरी मुद्दों के प्रति मेरी अज्ञानता इस शो की विशेषता बन गई। खुद जानने-समझने और कुछ पाने की कोशिश में सत्यमेव जयते एक उत्प्रेरक शो के रूप में दर्शकों के बीच जगह बना सका। चूंकि मैंने खुद किसी प्रकार की असमानता नहीं देखी है, इसलिए सारे मुद्दे मुझे चौंकाते थे।
जख्मी आत्मा के आँसू
सच है कि मैं इस शो के हर एपीसोड में रोया हूं। हालांकि मैं छोटी उम्र में स्टार बन गया था पर मेरी संवेदनाएं जागृत हैं। हिंदुस्तान में स्टार बनने के बाद आप समाज से कट जाते हैं। हमारी सच्चाई कुछ और हो जाती है। हम स्टारडम के छल-प्रपंच और वंचना में उलझे रहते हैं। सत्यमेव जयते ने मुझे देश की खुरदुरी जमीन पर ला दिया है। मैं अपनी आत्मा को जख्मी और घायल महसूस कर रहा हूं!

11/08/2012

बाग्लादेशी नागरिक / राज शाहस्टार News टीवी मुंबई.
अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे बाग्लादेशी नागरिकों को लेकर अदालत की टिप्पणी स्वागतयोग्य है। सरकार को निश्चित तौर पर बाग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। दिल्ली में बाग्लादेश से आए लोग अलग-अलग समूहों में रह रहे हैं और छोटे-मोटे अपराध से लेकर आतंकवाद जैसे बड़े मामलों में इनकी संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता है। डकैती व हत्या के मामले में दो बाग्लादेशी नागरिकों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाने के दौरान रोहिणी कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा कि बाग्लादेशी नागरिकों का प्रवेश उन गंभीर चुनौतियों में से एक है, जिन्हें इस समय देश झेल रहा है। देश बर्बर तरीके से वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है। देश में तीन करोड़ बाग्लादेशी प्रवासी अवैध रूप से रह रहे हैं और उन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं जो भारत के नागरिकों के लिए हैं। दूसरी ओर देश के नागरिक गरीबी व अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार इस समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठा सकी है। यह राष्ट्र से जुड़ा गंभीर मसला है, ऐसे में इस मामले में और देरी होने से पहले इस पर राजनीतिक हस्तक्षेप व सरकार को समुचित कार्रवाई करने की जरूरत है। इस बात में कतई संदेह नहीं कि बाग्लादेशी नागरिक दिल्ली के लिए भी बड़ी समस्या बने हुए हैं। राजधानी में अपराध की अनेक घटनाओं में उनकी संलिप्तता पाई गई है। हत्या, डकैती व दुष्कर्म जैसी अनेक गंभीर वारदात में भी बाग्लादेशी नागरिकों को दोषी ठहराया जा चुका है। ये राजधानी के साथ ही देश की आतरिक सुरक्षा के लिए भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। आतंकियों की मदद के साथ ही जासूसी जैसे मामलों में भी उनकी संलिप्तता सामने आती रही है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में बाग्लादेशी नागरिकों ने राशन कार्ड तक बनवा रखे हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि सरकार दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बाग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें बाग्लादेश भेजने की व्यवस्था करे। इसके साथ ही दिल्ली में उनका प्रवेश रोकने के भी समुचित इंतजाम किए जाने चाहिए। बाग्लादेशी नागरिकों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण कर दिल्ली की सुरक्षा को हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

लंदन। भारत के पहलवान योगेश्वर दत्त हार के बावजूद लंदन ओलंपिक की पुरुषों की 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य की...
11/08/2012

लंदन। भारत के पहलवान योगेश्वर दत्त हार के बावजूद लंदन ओलंपिक की पुरुषों की 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य की दौड़ में शामिल हो गए हैं। गीता फोगट और अमित कुमार यादव की ही तरह योगेश्वर को भी रेपचेस में मौका मिला है और अब वह कांस्य के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
योगेश्वर ने शनिवार को क्वालीफाइंग राउंड में बुल्गारिया के पहलवान अन्नाटोली गुइडिया को 3-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना पूर्व विश्व चैंपियन रूस के बेसिक कुदुखोव से हुआ।
गुइडिया के साथ हुए मुकाबले की तरह कुदुखोव को भी पहले दौर में बराबरी पर रोकने के बाद योगेश्वर टॉस हार गए। इसका फायदा उठाकर कुदुखोव ने एक अंक हासिल किया और यह दौर अपने नाम किया। दूसरे दौर में योगेश्वर ने आक्रामक तेवर दिखाने की कोशिश की, लेकिन पूर्व विश्व विजेता कुदुखोव ने उनकी एक न चलने दी और दो अंक बटोरकर मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया।
कुदुखोव ने आगे के मुकाबलों में भी जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई, जिसका फायदा योगेश्वर को भी मिला। कुदुखोव स्वर्ण के लिए अजरबैजान के पहलवान तोघरुल असगारोव से भिड़ेंगे। वहीं योगेश्वर को कांस्य पदक तक पहुंचने के लिए तीन पहलवानों पर जीत दर्ज करनी होगी। उनका पहला मुकाबला प्यूर्टो रिको के पहलवान फ्रैंकलिन मातोज गोमेज से होगा, जिन्हें कुदुखोव ने क्वालीफाइंग राउंड में 3-1 से हराया था। लंदन ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय पहलवानों की किस्मत उनके साथ है, लेकिन वह उसका फायदा उठा पाने में अभी तक नाकामयाब रहे हैं। योगेश्वर से उम्मीद है कि वह इस नाकामयाबी के सिलसिले को तोड़ेंगे
राज, शाहस्टार टीवी

मुंबई।राज, शाहस्टार टीवी/ बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर रक्षा बंधन की बधाई दी। सभी ने अपने भाई-बहनों को याद किया और खुशहा...
02/08/2012

मुंबई।राज, शाहस्टार टीवी/ बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर रक्षा बंधन की बधाई दी। सभी ने अपने भाई-बहनों को याद किया और खुशहाली की दुआएं की।
बिपाशा बासु ने ट्वीट किया भाई-बहन का खूबसूरत त्योहार मना रही हूं, आप सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं। इंटरनेट क्वीन पूनम पांडे ने इस बार ट्विटर पर थोड़ी हटकर तस्वीर लगाई। उन्होंने अपने भाई के साथ अपनी तस्वीर लगाई और राखी की बधाई दी।
आयशा टाकिया ने भी अपने बड़े भैया नागेश कुकनूर को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी और नागेश को राखी बांधते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। मल्लिका शेरावत ने अपने भाई को याद किया और लिखा रक्षा बंधन की शुभकामनाएं, काश मेरा भाई यहां होता आज।
फराह खान ने कहा कि वह अपने भाई साजिद खान के लिए एक स्पाइडरमैन वाली राखी लाई हैं और उम्मीद करती हैं कि साजिद उसे पहनेंगे। आखिर में महानायक ने भी लिखा भाई-बहन के संबंध के लिए खून का रिश्ते की जरूरत नहीं है, मेरी बहन नहीं है लेकिन कई बहनें मुझे राखी बांधती हैं।

Address

Mumbai
400013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shahstar News Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shahstar News Tv:

Share