NNi 24

NNi 24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NNi 24, Media/News Company, Mumbai.

"NNI 24 – सच की आवाज़, देश की आवाज़।
UP, Purvanchal और देश-दुनिया की सबसे तेज़ और सही खबरें।
अभी हमारे page को Follow करें और जुड़े रहिए हर बड़ी खबर के साथ। Breaking • Ground Report • Politics • Crime • ( NNI 24 Azamgarh | UP

17/09/2026

#सगड़ी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय का शुभारंभ; प्रदेश कोऑपरेटिव चीनी मिल उपाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने फीता काटकर किया उद्घाटन |

केक काटकर मनाया जन्मदिन, शाम को दीप प्रज्वलन कर दी शुभकामनाएं

 #आजमगढ़ : जिला कारागार पहुंचे विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, बंदियों की समस्याओं का लिया जायजा।जमानत के बाद शर्तें पूरी न...
17/09/2026

#आजमगढ़ : जिला कारागार पहुंचे विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, बंदियों की समस्याओं का लिया जायजा।
जमानत के बाद शर्तें पूरी न कर पाने वाले बंदियों के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने गुरुवार को जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण कर बंदियों को मिल रही सुविधाओं और उनकी विधिक समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल में 770 विचाराधीन पुरुष, 44 विचाराधीन महिला, 259 सिद्धदोष पुरुष और 09 सिद्धदोष महिला बंदी निरुद्ध पाए गए। सचिव ने सबसे पहले बाल बैरक का निरीक्षण किया, जहां 63 बाल बंदी मिले। पूछताछ में सभी ने बताया कि उनके मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि बाल बंदियों की शिक्षा के लिए शिक्षक नामित किया गया है तथा उनके लिए वॉलीबाल, कैरम, लूडो और शतरंज आदि खेलों की व्यवस्था भी की गई है। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इस दौरान दो बंदियों ने बताया कि उनकी जमानत हो चुकी है, लेकिन जमानत की शर्तें पूरी न कर पाने के कारण वे अभी जेल में निरुद्ध हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव ने लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल को आवश्यक कार्रवाई जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदी किरन ने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर जेल अधिकारियों को अधिवक्ता की व्यवस्था के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। महिला बैरक में तीन बच्चियां भी अपनी माताओं के साथ रह रही हैं, जिनके लिए कारागार प्रशासन द्वारा समय से पौष्टिक आहार, दूध और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश, जेलर विजय कुमार पाण्डेय, डिप्टी जेलर गौरव सिंह, अजय कुमार और निर्भय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

17/09/2026

#आजमगढ़ में गरजे केशव मौर्य: ‘सूप बोले तो बोले, चलनी बोले जिसमें 72 छेद’—अखिलेश पर केशव मौर्य का तंज
आजमगढ़ में 2027 में भाजपा के ‘कमल’ का रिकॉर्ड टूटने का दावा

16/09/2026

#आजमगढ़: 1982 से अजमतगढ़ में जीवंत है रामलीला की परंपरा; मंचन से पहले कलाकारों की रिहर्सल तेज, कैकेयी संवाद से लेकर राम-रावण तक अभ्यास !
श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, दशरथ और हनुमान के किरदारों को दिया जा रहा अंतिम रूप

 #आजमगढ़: फेसबुक पर महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, युवक पर मुकदमा; सौरभ राय हिंदुस्तानी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा...
15/09/2026

#आजमगढ़: फेसबुक पर महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, युवक पर मुकदमा; सौरभ राय हिंदुस्तानी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67A में केस दर्ज
फेसबुक अकाउंट, मैसेज और URL की पुलिस कर रही डिजिटल जांच
#जीयनपुर। फेसबुक पर एक महिला के अकाउंट पर कथित रूप से आपत्तिजनक, अश्लील एवं सेक्सुअल मैसेज भेजने के मामले में जीयनपुर पुलिस ने सौरभ राय हिंदुस्तानी पुत्र रामप्रकाश राय, निवासी इसरापार, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 की धारा 67A के तहत की है। शिकायतकर्ता, निवासी खलीलाबाद, थाना रानी की सराय, आजमगढ़ ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक एवं अश्लील मैसेज भेजे गए। शिकायत में संबंधित फेसबुक URL का भी उल्लेख किया गया है और आरोप लगाया गया कि उक्त अकाउंट सौरभ राय द्वारा संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार मामले को लेकर पहले एनसीआरपी पोर्टल और साइबर थाना में भी शिकायत की गई थी। 14 सितंबर 2026 को दी गई लिखित शिकायत के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। मामले की जांच निरीक्षक शंभू नाथ यादव को सौंपी गई है। पुलिस फेसबुक अकाउंट, कथित मैसेज, URL सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही लगाए गए आरोपों की पुष्टि की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 #सगड़ी: जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन साल से फरार ₹25 हजार का इनामी वांछित को किया गिरफ्तार! घर का ताला तोड़कर चोरी के म...
15/09/2026

#सगड़ी: जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन साल से फरार ₹25 हजार का इनामी वांछित को किया गिरफ्तार! घर का ताला तोड़कर चोरी के मामले में था फरार, गिरफ्तारी से बचने को बदल रहा था ठिकाने

जीयनपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चंगईपुर तिराहा से दबोचा गया

जीयनपुर। घर का ताला तोड़कर आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी करने के मामले में तीन वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी पनशब्दा, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ को जीयनपुर पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई 2022 को पनशब्दा निवासी स्वेता सिंह की तहरीर पर सर्वेश सिंह एवं विकाश उर्फ अभिषेक के खिलाफ घर का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान विकाश उर्फ अभिषेक के कब्जे से ₹20,024 की बरामदगी होने पर मुकदमे में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं सर्वेश सिंह लगातार फरार रहा और न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर 31 दिसंबर 2023 को उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई तथा उसे मफरूर घोषित करते हुए चालान किया गया। लगातार फरारी को देखते हुए 7 सितंबर 2026 को एसएसपी आजमगढ़ ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को अभियान के तहत संयुक्त टीम ने करीब 10:55 बजे चंगईपुर तिराहा से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना रौनापार के एक अन्य मुकदमे में भी वांछित बताया गया है, जिसकी विवेचना एएचटीयू द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

15/09/2026

क्या सगड़ी में सपा को हराने के लिए बन रही है रणनीति ?
सवाल: वर्तमान विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल के विरोध से किसका होगा फायदा ? कहीं एच.एन. पटेल के विरोधी ही भाजपा की राह तो आसान नहीं कर रहे हैं ?

 #सगड़ी: स्वतंत्र चेतना ने छाप दी विकास के दावों की हकीकत 😂 प्रमुख प्रतिनिधि अजमतगढ़ पूरे ब्लॉक के हर गांव में विकास का ...
14/09/2026

#सगड़ी: स्वतंत्र चेतना ने छाप दी विकास के दावों की हकीकत 😂 प्रमुख प्रतिनिधि अजमतगढ़ पूरे ब्लॉक के हर गांव में विकास का डंका पीटते हैं |
लेकिन अपने ही गांव में विकास की तस्वीर क्यों अधूरी रह गई?
दूसरों के गांव में विकास का दावा, अपने गांव में सवाल ही सवाल!

#सगड़ी #अजमतगढ़ #आजमगढ़ #विकास #विकास_के_दावे #विकास_की_हकीकत #गांव_का_विकास #सवाल #जनता_की_आवाज #सच्चाई_के_साथ

13/09/2026

सूत्र बता रहे कि: एक व्यक्ति जो सफेद पोस नेताओं के साथ रहता है |
वो फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शादी शुदा महिला को गलत अश्लील मैसेज कर रहा था |
पीड़ित महिला ने साइबर सेल थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है |

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NNi 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share