DD Mumbai

DD Mumbai Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DD Mumbai, Newspaper, Mumbai.

दिनाकरण ने लॉन्च की नई पार्टी AMMAमदुरई में एआईएडीएमके के बागी विधायकों और भारी संख्या में उमड़े समर्थकों की मौजूदगी में...
15/03/2018

दिनाकरण ने लॉन्च की नई पार्टी AMMA

मदुरई में एआईएडीएमके के बागी विधायकों और भारी संख्या में उमड़े समर्थकों की मौजूदगी में दिनाकरन ने अपनी पार्टी 'अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम' लॉन्च की । चुनाव चिह्न और झंडा लॉन्च किया. दिनाकरन ने कहा कि वह दिवंगत जयललिता के असली उत्तराधिकारी हैं. अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए दिनकारन ने कहा, 'हम अब अपनी नई पार्टी और झंडे के साथ आने वाले सभी चुनावों को जीतेंगे. इसके अलावा हम दो पत्तयों वाले चुनाव चिह्न को पाने की कोशिश करेंगे. इसके न मिलने तक हम चुनाह चिह्न कूकर का इस्तेमाल करेंगे।'

इससे पहले नौ मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट ने टी.टी.वी.दिनाकरण के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक (अम्मा) धड़े को समान चुनाव चिन्ह, संभवत: प्रेशर कुकर, और उनकी पसंद का एक उचित नाम आवंटित करने का निर्देश दिया था. दिल्‍ली हाईकोर्ट में दिनाकरन ने प्रेशर कुकर चिन्ह मांगा था, जिसके तहत पार्टी ने पिछले वर्ष दिसंबर में राधा कृष्ण्न नगर विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव 40 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीता था.

आवेदन पर सुनवाई के दौरान दिनाकरन ने अपने धड़े के लिए तीन नाम भी सुझाए थे -आल इंडिया अम्मा अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम , एमजीआर अम्मा द्रविड़ मुनेत्र कझगम और एमजीआर अम्मा द्रविड कझगम. पलानीस्वामी -पनीरसेल्वम समूह ने कई आधार पर दिनाकरन की याचिका का विरोध किया था. यह भी कहा गया था कि दिनाकरन के धड़े को नाम और चिन्ह हासिल करने के लिए खुद को एक अलग पार्टी के रूप में पंजीकृत कराना होगा.
टिप्पणिया
इन सभी बातों को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि दिनाकरन धड़े को एक नए राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण कराने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता क्योंकि उस सूरत में दो पत्ती चिन्ह पर उनका दावा खत्म हो जाएगा.
TTV Dhinakaran Tamil Nadu Madurai, India Kajal Nimish Vora Nimish Vora Ambish Shah Vijay Gohil Amisha Shah

20 दिन के बच्चे को बेचने निकली महिला लेकिन आस-पड़ोस वालों ओर पुलिस की मदद से बेचने नही दिया बच्चे को।धारावी ट्रांजिट कैम्...
17/02/2018

20 दिन के बच्चे को बेचने निकली महिला लेकिन आस-पड़ोस वालों ओर पुलिस की मदद से बेचने नही दिया बच्चे को।
धारावी ट्रांजिट कैम्प की हैं।
महिला ने कहा रोज़ पति दारू पी कर आता हैं और मारपीट करता हैं इसलिए बच्चे को संभलना मुश्किल हो गया।
Mumbai Police Mumbai Police Headquarter Dharavi "The Heart of Mumbai " Nimish Vora Vijay Gohil Nilofer Khan BeingHuman.com BeingHuman

कोहली ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, धोनी-गांगुली को भी पछाड़ाभारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज का पांचवा मैच जीतकर इतिहास रच ...
17/02/2018

कोहली ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, धोनी-गांगुली को भी पछाड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज का पांचवा मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। पिछले 25 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत की वनडे टीम ने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीती है। पांचवे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 274/7 का स्कोर बनाया। इसमें उप कप्तान रोहित शर्मा ने 115 रन की जबरदस्त पारी खेली।

इसके बाद 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 201 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को इस मैच में 73 रन की जीत हासिल हो गई। गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 और हार्दिक पांड्या एंव यूजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।

पिछले 25 साल में भारत को दक्षिण अफ्रीका में लगातार 6 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ये सिलसिला साल 1992 से शुरू हुआ था और 2013 तक जारी रहा।

इस दौरान टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और एमएस धोनी ने संभाली थी। लेकिन अंततः साल 2018 में आकर विराट कोहली ने इस तिलिस्म को तोड़ दिया है। विराट ने अपनी कप्तानी में भारत को कई सफलताएँ दिलाई हैं और वह अपनी कप्तानी का लोहा बार बार मनवा रहे हैं।
ICC - International Cricket Council BCCI Cricket South Africa Mohammed Azharuddin Sachin Tendulkar Saurav Ganguly RahulDravid MS Dhoni Virat Kohli

आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस टीम इस कंपनी के साथ कर रही है करोड़ो का करारमुंबई इंडियन की टीम आईपीएल की सबसे ज्यादा तीन ब...
11/02/2018

आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस टीम इस कंपनी के साथ कर रही है करोड़ो का करार

मुंबई इंडियन की टीम आईपीएल की सबसे ज्यादा तीन बार की चैंपियन टीम है. मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल की मौजूदा चैंपियन भी है और साल 2018 में अपने खिताब की रक्षा करने ही मुंबई इंडियन की टीम मैदान पर उतरेगी.

आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2018 के लिए अपनी टीम पूरी तरह से तैयार कर ली है और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2018 के लिए एक बहुत ही संतुलित टीम नजर आ रही है. जिसमे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण दिख रहा है.

विडियोकॉन कंपनी से तोड़ेगी मुंबई इंडियंस अपना करार

इसी बीच मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. Indesport.co के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम विडियोकॉन कंपनी के साथ आईपीएल 2018 में अपना करार खत्म करने जा रही है.

आपकों बता दे, कि पिछले कई आईपीएल से विडियोकॉन कंपनी मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ी हुई है, जिसके चलते मुंबई इंडियंस टीम की जर्सी पर विडियोकॉन कंपनी का नाम लिखा भी रहता था. मुंबई की टीम विडियोकॉन कंपनी का अपनी जर्सी के जरिये प्रचार करती थी.

अब सैमसंग के साथ करेगी मुंबई इंडियन करोड़ो का करार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मुंबई इंडियन की टीम विडियोकॉन कंपनी के साथ अपना करार खत्म कर सैमसंग कंपनी के साथ अपना नया करार शुरू करेगी.

कोरिया की कंपनी सैमसंग 25-26 करोड़ रुपए का करार मुंबई इंडियंस के साथ करने वाली है और उसका आधिकारिक प्रायोजक बनने वाली है.

मुंबई के एक सूत्र ने कहा, “क्रिकेट में निवेश करने के लिए सैमसंग कंपनी उत्सुक है. सैमसंग क्रिकेट पर अपनी विज्ञापन देना चाहती है. मुंबई इंडियन की फ्रैंचाइजी भी अंतिम वर्ष की तुलना में 50% से भी अधिक रकम मिलने के लिए उत्साहित है.”

आईपीएल के पहले सत्र में नहीं था मुंबई के पास कोई प्रायोजक

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती सत्र में मुंबई इंडियंस के पास अपनी जर्सी के लिए कोई प्रायोजक नहीं था. इसके बाद वीडियोकॉन ने 2010 के आईपीएल में मुंबई का प्रायोजक बना था. इसके बाद हीरो होंडा आईपीएल 2011 और 2012 में मुंबई इंडियन का आधिकारिक प्रायोजक बना था. इसके बाद वीडियोकॉन डी2एच मुंबई इंडियन का प्रायोजक रहा है.

अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ उतरेगी खिताब की रक्षा करने

आपकों बता दे, कि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2018 में अपने खिताब की रक्षा करने अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ उतरेगी.

मुंबई इंडियन के पास कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, कृनाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह और किरेन पोलार्ड जैसे स्टार खिलाड़ी है जो मुंबई को एक बार फिर से खिताब जीता सकते है.
IPL - Indian Premier League Samsung Mumbai Indians Videocon BCCI Nimish Vora Ambish Shah Vijay Gohil

Ileana D'Cruz क्या शादीशुदा हैं ?Business Standard की रिपोर्ट के मुताबिक, शादीशुदा होने के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, "मुझ...
07/02/2018

Ileana D'Cruz क्या शादीशुदा हैं ?

Business Standard की रिपोर्ट के मुताबिक, शादीशुदा होने के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इस मामले में क्या कहना चाहिए. प्रोफेशनली और पर्सनली मैं अच्छा काम कर रही हूं. मुझे नहीं लगता कि इस मामले में कुछ कमेंट करने की जरुरत है. मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है. मुझे इस बारे में बात करना पसंद नहीं है. लेकिन जो भी है सब सामने है."
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की गिनती उन सेलेब्स में होती है, जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने में यकीन करते हैं. पिछले कई सालों से इलियाना कथित तौर पर ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की. पिछले साल क्रिसमस के मौके पर इलियाना ने एंड्रयू को पति कहकर इंस्टाग्राम पर संबोधित किया था, जिसके बाद चर्चाएं गर्म थी कि जोड़ी ने शादी कर ली है. मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म 'रेड' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने इलियाना से उनकी शादी से जुड़े सवाल किए.
साल 2012 में आई फिल्म 'बर्फी' से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली इलियाना ने भले ही मीडिया से बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ नहीं कहा. लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट एंड्रयू के साथ तस्वीरों से भरा हुआ है. क्रिसमस के मौके पर इलियाना ने इंस्टाग्राम पर लिख दिया था कि उनकी तस्वीर पति एंड्रयू ने क्लिक की है. इलियाना की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हुई और चर्चाएं गर्म हुई कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है.
बता दें, इलियाना जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड' में नजर आएंगी. इसमें वह इनकम टैक्स कमिश्नर बने अजय की पत्नी की भूमिका में दिखेंगे. मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ.
Ileana D'Cruz Nimish Vora Ambish Shah Vijay Gohil

सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन वीक में 'उमराव जान' की धुनों पर बिखेरे जलवेलैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन छाईं सुष्मिता सेनउमरा...
05/02/2018

सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन वीक में 'उमराव जान' की धुनों पर बिखेरे जलवे

लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन छाईं सुष्मिता सेन
उमराव जान के गानों पर बिखेरे जलवे
डिजाइनर मीरा की बनीं शो स्टॉपर

पूर्व ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन लैक्मे फैशन (एलएफडब्लू) वीक समर/रिसोर्ट 2018 में मुजफ्फर अली के ब्रांड कोटवारा का लहंगा पहने फिल्म उमराव जान के हिट गीत 'इन आखों की मस्ती' के साथ रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आईं. डिजाइनरों ने उनके कोटवारा लेबल के लिए 'सामंजर-ए गार्डन ऑफ फ्लॉवर' नामक एक संग्रह पेश किया. मीरा और मुजफ्फर अली की बेटी समा अली ने एक विशिष्ट तरीके से चिकनकारी प्रस्तुत की, जो काफी अतुलनीय थी.

सुष्मिता अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने रैंप पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे. उन्होंने कहा, रैंप पर वॉक करना जादुई अहसास था. मुझे मुंबई रवने हमेशा पसंद आया है. मुझे यह परिवार के साथ घर जैसा लगता है. हाउस ऑफ कोटवारा के साथ शाही दिखना बहुत आसान है.
Lakme Fashion Week Sushmita Sen Umraojaan Nimish Vora Vijay Gohil

भारत ने दुनिया को ऐसी सात चीज़ें दी हैं, जिनमें से कुछ को जानकर आप हैरान होंगे.BBC News India HISTORY IndiaHistory Histo...
04/02/2018

भारत ने दुनिया को ऐसी सात चीज़ें दी हैं, जिनमें से कुछ को जानकर आप हैरान होंगे.
BBC News India HISTORY IndiaHistory Historyofindia Nimish Vora Vijay Gohil

https://t.co/hkr9En8dZR

“भारत ने दुनिया को ऐसी सात चीज़ें दी हैं, जिनमें से कुछ को जानकर आप हैरान होंगे. https://t.co/hkr9En8dZR”

अज़हरुद्दीन का वो क्रिकेट रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।इंग्लैंड टीम भारत के दौरे पर थी. साल 1984-85 की वो टेस्ट ...
03/02/2018

अज़हरुद्दीन का वो क्रिकेट रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

इंग्लैंड टीम भारत के दौरे पर थी. साल 1984-85 की वो टेस्ट सीरीज जिसमें सुनील गावस्कर कप्तान थे. मुंबई के वानखेड़े ग्राउंड पर पहला मैच हुआ और इंडिया 8 विकेट से जीत भी गई. सबको उम्मीद थी कि इंडिया ये 1-0 की लीड बनाकर रखेगी. अगला मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में हुआ और यहां इंग्लैंड ने इंडिया को 8 विकेट से पटखनी दे दी. बड़ा हंगामा हुआ कि इंडिया बहुत आसानी से हार गई. कपिल देव को अगले टेस्ट यानी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच से बाहर कर दिया. साथ में संदीप पाटिल को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया.
चेतन शर्मा को टीम में शामिल किया गया. साथ में एक 21 साल के लड़के ने भी डेब्यू किया. हैदराबाद के इस बल्लेबाज का नाम मोहम्मद अज़हरुद्दीन था. आगे जो हुआ वो इंडियन क्रिकेट में बदलाव की एक मिसाल बना. कोलकाता टेस्ट में डेब्यू करते हुए शतक मारा और अगले दो मैचों में भी शतक. यानी अज़हरुद्दीन दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने अपने करियर के पहले तीन टेस्ट मैचों में तीन शतक मारे. अज़हर का ये रिकॉर्ड 1 फरवरी 1985 को बना था और आजतक बना हुआ है.
कोलकाता टेस्ट: कप्तान सुनील गावस्कर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंडिया के 4 विकेट 127 रन पर गिर गए. रवि शास्त्री के साथ अज़हरुद्दीन मैदान में थे. दोनों ने पारी संभाली और पांचवें विकेट के लिए 241 रन जोड़ दिए. इसमें स्टाइलिश बल्लेबाज अज़हर का शतक शामिल था. पहले ही मैच में 110 रन की पारी खेलकर इस खिलाड़ी ने अपनी पहचान बना ली थी. खराब मौसम के चलते मैच में रिजल्ट नहीं आ पाया और ड्रॉ हो गया.
BCCI official BCCI ICC - International Cricket Council Mohammed Azharuddin Gavaskar Kapil Dev Nikhanj Hyderbad Nimish Vora Ambish Shah Vijay Gohil

अंडर19 विश्व कप खिताबी जीत के साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट बन गए शुबमन गिलभारत की इस जीत में कोच राहुल द्रविड़ की सोच और कार्...
03/02/2018

अंडर19 विश्व कप खिताबी जीत के साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट बन गए शुबमन गिल

भारत की इस जीत में कोच राहुल द्रविड़ की सोच और कार्यशैली का बहुत ही बड़ा योगदान रहा. जिस जिम्मेदारी को उन्होंने हाथ में लिया था, उसे उन्होंने अंजाम पहुंचाकर ही दम लिया. चलिए हम आपको जूनियर टीम इंडिया की जीत के छह सबसे बड़े हीरो के बारे में बताते हैं. राहुल द्रविड़ के चेलों ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर खिताब अपनी झोली में डाल लिया. यह चौथा मौका रहा, जब भारत ने जूनियर विश्व कप जीता है. इससे पहले भारत ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में साल 2000, विराट कोहली के नेतृत्व में साल 2008, उन्मुक्त चंद की कप्तानी में 2012 अब पृथ्वी शॉ के अंडर में अब चौधी बार भारतीय जूनियरों ने विश्व कप जीतने का कारनामा कर दिखाया है.
शुभम गिल बन गए सनसनी
पंजाब के इस दाएं हत्था बल्लेबाज ने अपनी बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया. फाइनल में शुभम भले ही सिर्फ 31 रन बनाए, लेकिन शुभम का बहुत ही शानदार औसत उनके योगदान को बताने और समझाने के लिए काफी है. शुभम गिल ने 6 मैचों में 181.00 के औसत से 362 रन बनाए. इसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं. तीनों ही बल्लेबाजों में शुबमन का औसत सबसे ज्यादा रहा. शुबमन का औसत 124.00 का रहा, तो वहीं एथांजे का औसत 104.50 और टोंडर का औसत 69.60 का है. औसत का कहीं ज्यादा होना और विजेता टीम का सदस्य होना शुबमन गिल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट बना गया.
सबसे सही समय बोला मनजोत कालरा का बल्ला
पंजाब के ही लेफ्टी बल्लेबाज मनजोत कालरा ने मानो अपना सर्वश्रेष्ठ फाइनल के लिए ही बचा कर रखा था. फाइल की कालरा की नाबाद 101 रन पारी उन्हें टॉप-3 भारतीय बल्लेबाजों में जगह दिला गई. कालरा ने 6 मैचों की पांच पारियों में 84.00 के औसत से 252 रन बनाए.
पृथ्वी शॉ भी करते रहे प्रहार
यह सही है कि बहुत बड़ी प्रतिष्ठा और उम्मीदों के साथ टूर्नामेंट खेलने न्यूजीलैंड गए भारतीय जूनियर कप्तान पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन भले ही उनके कद के हिसाब से नहीं रहा. लेकिन कम स्कोर ही सही, लेकिन उन्होंने नियमित रूप से योगदान दिया. पृथ्वी 6 मैचों की 5 पारियों में 65.25 के औसत से 261 रन बनाकर भारत के दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे. उनका सर्वाधिक स्कोर 94 का रहा, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में बनाया था.

अनुकूल रॉय बन गए 'बेस्ट बॉलर'
झारखंड के लिए अभी भी अपने प्रथम श्रेणी करियर शुरू न कर सके बंयहत्था स्पिनर अनुकूल रॉय ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए. अनुकूल रॉय 14 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट के सबसे कामयाब गेंदबाज बने.

नागरकोटी-शिवम की जोड़ी पड़ी भारी
भारत के इन दो उभरते हुए तेज गेंदबाजों ने पूर्व क्रिकेटरों सहित देश के क्रिकेटप्रेमियों को यह दिखाया कि अब भारत के 19 साल के लड़के भी 145/घंटा से ऊपर की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. ये दोनों लगातार सामने वाली टीम पर भारी पड़े. दोनों ने नौ-नौ विकेट चटकाए और दोनों ही आईपीएल में तीन करोड़ के आस-पास की अच्छी खासी रकम में बिके.
राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में जूनियरों ने दिखा दिया कि हाल-फिलहाल अंडर-19 स्तर पर भारत का कोई जोड़ नहीं है. करियर में कुछ खिलाड़ियों ने पहला बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. अब सभी की निगाहें इस पर होंगी कि ये रणजी ट्रॉफी और भारत के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि सीनियर टीम में दरवाजे उनके लिए यहीं से खुलेंगे.
BCCI ICC - International Cricket Council ICC Under 19 Cricket World Cup Score 2018 Under-19 Cricket World Cup Rahul Dravid Nimish Vora Ambish Shah Vijay Gohil

Address

Mumbai
400034

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DD Mumbai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DD Mumbai:

Shortcuts

Share

Category