Mumbai Awaaz

Mumbai Awaaz M.G.T NETWORKS is an extraordinary WEB news channel known as MUMBAI AWAAZ TV WEB NEWS 24X7. MUMBAI

27/04/2024
विस्तारशुक्रवार को होशियारपुर में हिमाचल प्रदेश व पंजाब की सीमा गोलियां की आवाज से गूंज उठी। यहां अज्ञात हमलावर ने एक मह...
25/03/2022

विस्तार
शुक्रवार को होशियारपुर में हिमाचल प्रदेश व पंजाब की सीमा गोलियां की आवाज से गूंज उठी। यहां अज्ञात हमलावर ने एक महिला व एक युवक पर पांच राउंड गोलियां दागीं। इस वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल एक युवक को टांडा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रक्षा देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी ढोलवाहा व रजनीश पुत्र सुखराम निवासी टेंटवा ढोलवाहा पंजाब से हिमाचल के गोंदपुर बनेहड़ा अपने रिशेतदारी में जा रहे थे।

दौलतपुर से ढोलवाहा सड़क मार्ग पर हिमाचल और पंजाब की सीमा सुरंगद्वारी के पास इन पर फायरिंग कर दी गई। महिला की मौके पर मौत हो चुकी है और युवक घायल है। हमलावर मौके से फरार हो चुके हैं। हिमाचल से पंजाब आ रहे कुछ युवकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दौलतपुर सिविल अस्पताल ने तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज (कांगड़ा) रेफर कर दिया। हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला पंजाब का होने के कारण हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। वारदातस्थल से पांच खोल मिले हैं। बेहद सूनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
https://mumbaiawaaz.asia/

विस्तारदिल्ली के नरेला में गुरुवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात कही जा रही है।दिल्...
25/03/2022

विस्तार
दिल्ली के नरेला में गुरुवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात कही जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात लगभग दो बजे सूचना मिली की नरेला क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शुरुआती पूछताछ में वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://mumbaiawaaz.asia/

कई तरह की बीमारियों से बचाव के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। अधिक वजन या मोटापे की समस्या हृदय रोग...
24/03/2022

कई तरह की बीमारियों से बचाव के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। अधिक वजन या मोटापे की समस्या हृदय रोग, डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कई गुना तक बढ़ा देती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार संबंधित गड़बड़ी के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इस पर कंट्रोल करने के लिए भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करने और अस्वास्थ्यकर-फास्ट फूड से दूरी बनी लेनी चाहिए। मोटापे के खतरे को कम करने के लिए विशेषकर रात के समय भोजन पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, क्योंकि रात में मेटाबॉलिज्म रेट कम होता है।

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए डिनर में स्वस्थ चीजों को शामिल करना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा रात के समय कुछ चीजों के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए, ये आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकती हैं। वजन को नियंत्रित रखकर आप स्वस्थ बने रह सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि रात में किन चीजों के सेवन से परहेज करके वजन को कंट्रोल किया जा सकता है?

प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। विशेषकर रात के समय में इनका सेवन आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकता है। अध्ययनों में प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजों के सेवन को कई तरह की बीमारियों के कारक के तौर पर माना जाता है। यह उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है। प्रोसेस्ड मीट में उच्च मात्रा में ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा है और यह कैलोरी से भरपूर होता है, जिससे वजन बढ़ाने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
https://mumbaiawaaz.asia/

रणवीर सिंह की फिल्म 83 को बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। भले ही यह फिल्म कोरोना की वजह से सिनेमा...
23/03/2022

रणवीर सिंह की फिल्म 83 को बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। भले ही यह फिल्म कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में अपना कमाल न दिखा पाई हो लेकिन इसकी कहानी और रणवीर सिंह का अभिनय हमेशा की तरह शानदार है। अब इस फिल्म को देखने के बाद सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी खान ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टा से स्टोरी शेयर कर 83 की तारीफ करते हुए एक नोट लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए रणवीर सिंह के साथ निर्देशक कबीर खान और दीपिका समेत फिल्म की पूरी टीम के काम की सरहाना की है।

कहा यह फिल्म मुझे अब्बा की याद दिलाती है-
सबा पटौदी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 83 की एक तस्वीर को अपनी स्टोरी से शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"मुझे यह फिल्म पसंद आई! मैं मानती हूं, महामारी ने सिनेमाघरों में इसके प्रदर्शन को प्रभावित किया होगा और शायद प्रशंसकों ने अन्य फिल्मों को पसंद किया। इसने मुझे अब्बा की याद दिला दी, और हम एक साथ मैच देख रहे थे। रणवीर सिंह द्वारा निभाई गई कपिल की भूमिका शानदार थी। प्रत्येक खिलाड़ी... ने अपने-अपने हिस्से को भुनाया। दीपिका पादुकोण रोमी के रूप में ... आप भी! कबीर खान आप एक प्रतिभाशाली हैं। 83 के लिए धन्यवाद"।

वर्ल्ड कप पर आधारित है 83-
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' की कहानी 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है, जब भारत ने कपिल देव की अगुआई में वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। फिल्म में रणवीर सिंह ने कविल देव का किरदार अदा किया है।
https://mumbaiawaaz.asia/

विस्तारदिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत स्नातकोत्तर(पीजी) और पीएचडी के दाखिले बीते साल की तरह ड...
21/03/2022

विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत स्नातकोत्तर(पीजी) और पीएचडी के दाखिले बीते साल की तरह डीयूईटी(दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के माध्यम से ही होंगे। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ही आयोजित की जाएगी। डीयू की स्टैंडिंग कमेटी ने निर्णय लिया है कि पीजी में सीटों की संख्या, योग्यता पहले की तरह ही रहेंगी। जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को देखते हुए डीयू के वैधानिक निकायों की मंजूरी से कुछ छूट योग्यता शर्तों में दी जाएगी।

डीयू की स्टैंडिंग कमेटी ने दाखिला रद करने पर छात्रों की सहमति लेने के लिए एक तंत्र तैयार करने का सुझाव दिया है। इसे अब अकादमिक काउंसिल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड में बीते साल की तरह ही दाखिले होंगे। दोनों में ही दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता बारहवीं में पास होना जरुरी है।
https://mumbaiawaaz.asia/

विस्तारअमांपुर कस्बे में शनिवार की दोपहर होली महोत्सव के दौरान डीजे पर मस्ती करते व गुलाल उड़ाते समय दो पक्षों में झगड़ा...
20/03/2022

विस्तार

अमांपुर कस्बे में शनिवार की दोपहर होली महोत्सव के दौरान डीजे पर मस्ती करते व गुलाल उड़ाते समय दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग व पथराव हुआ और वाहनों के शीशे आदि तोड़ दिए गए। आरएसएस के नगर कार्यवाह गौरव कुमार गुप्ता ने इस मामले में 13 आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर कराई है। एफआईआर में 50 से 60 लोग अज्ञात दर्शाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने थाने से लेकर बाजारों तक प्रदर्शन किया। कुछ देर बाजार भी बंद रखे। बाद में एएसपी व सीओ ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया, तब मामला शांत हुआ।

बताया गया कि शनिवार को दोपहर के समय होली महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। लोग डीजे पर नृत्य कर रहे थे और गुलाल उड़ा रहे थे, तभी अपनी बाइकों पर आरोपी युवक मयंक कुमार, हर्ष कुमार, ऋषभ कुमार, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बिट्टू यादव, अभिनव कुमार, चेतन कुमार, दिव्यांश कुमार, प्रवीन कुमार, अमित कुमार, अजीत ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि सभी आरोपी अवैध हथियारों से लैस थे। उन्होंने फायरिंग करके लोगों को डराया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े की सूचना पर 50-60 लोग आरोपियों की ओर से और पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर भी ये लोग नहीं माने। इस दौरान कई लोग चुटैल हो गए, जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

आरएसएस के नगर कार्यवाह की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर में 13 लोगों को नामजद किया और 50-60 लोग अज्ञात दर्शाए हैं। इस मामले को लेकर व्यापारियों ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
इसके बाद व्यापारी बारहद्वारी बाजार में धरने पर बैठ गए और कुछ देर बाजार भी बंद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सहावर अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। आक्रोशित व्यापारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया।
https://mumbaiawaaz.asia/

Mumbai: Japanese Prime Minister Fumio Kishida will encourage a unified approach on Ukraine as he meets Prime Minister Na...
19/03/2022

Mumbai: Japanese Prime Minister Fumio Kishida will encourage a unified approach on Ukraine as he meets Prime Minister Narendra Modi in Delhi today, while aiming to strengthen security ties across the Indo-Pacific region.
"Since the Russian invasion of Ukraine coincides with this trip, I'd like to emphasise the importance of international unity and confirm that Japan and India will work together on various issues," Prime Minister Kishida said ahead of his visit.

India and Japan are party to the Quadrilateral Security Dialogue (Quad), a security framework that also includes the United States and Australia.

Japan has imposed sanctions on dozens of Russian individuals and organisations since the Ukraine invasion that began on February 24 and has been receiving Ukrainian refugees. India, however, is the only one of the four Quad members that has not condemned the invasion.

Prime Minister Kishida will also aim to reinforce security and economic ties with India. He is expected to announce a plan to invest 5 trillion yen ($42 billion) in India over the next five years during this visit, Japan's Nikkei newspaper reported.
https://mumbaiawaaz.asia/

विस्तारबिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र के ग्राम आकू में गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मोट...
18/03/2022

विस्तार

बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र के ग्राम आकू में गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मोटर साइकिल सवार दिनेश कुमार (45) पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम आकू थाना नहटौर जनपद बिजनौर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायल दिनेश कुमार को सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव
बिजनौर में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार स्वीटी (22) पुत्री रतिराम निवासी गांव मुजफ्फरपुर चमरावाला थाना नगीना जनपद बिजनौर की शादी 3 साल पहले बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी निवासी परमजीत पुत्र छोटे सिंह के साथ हुई थी। गुरुवार को स्वीटी का फांसी पर लटका हुआ शव उसके कमरे में मिला। परिजनो का आरोप है कि स्वीटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे तथा दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी है। वहीं, मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर थाना बढापुर पर पति परमजीत, जेठ जगपाल व बिशन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
https://mumbaiawaaz.asia/

विस्तारशिवकुटी में कैश मैनेजमेंट कंपनी के एरिया मैनेजर राजेश कुमार पटेल (34) को असलहा सटाकर दिनदहाड़े 3.41 लाख रुपये लूट...
17/03/2022

विस्तार
शिवकुटी में कैश मैनेजमेंट कंपनी के एरिया मैनेजर राजेश कुमार पटेल (34) को असलहा सटाकर दिनदहाड़े 3.41 लाख रुपये लूट की वारदात को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि वारदात को प्रतापगढ़ के कुख्यात बदमाशों व प्रयागराज में छात्रों के एक गुट ने मिलकर अंजाम दिया था। इनमें से इविवि और सीएमपी कॉलेज के दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार दो सदस्यों की तलाश की जा रही है।

घटना सात मार्च को हुई थी जब राजेश डेल्हीवेरी कंपनी से रकम ले जाकर बैंक में जमा करने जा रहा था। छावनी क्षेत्र स्थित वीर अब्दुल हमीद द्वार के पास दो पल्सर बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाश उसे असलहा सटाकर रकम लूट ले गए थे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के आधार पर पता चला कि लुटेरे घटना के बाद बघाड़ा की ओर भागे। जिसके बाद पुलिस एक-एक कर लुटेरों तक पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना को प्रतापगढ़ के कुख्यात बदमाश एजाज अली निवासी कंधई और सीएमपी के छात्र गौरव शर्मा उर्फ बाला ने अपने गैंग के साथ मिलकर अंजाम दिया। इस घटना में गौरव का साथी व इविवि में एमए का छात्र नवनीत सिंह के अलावा प्रतापगढ़ के रानीगंज के असलम व रूबान अहमद और रसूलाबाद का चाय विक्रेता विशाल कुशवाहा भी शामिल थे। इन सभी को पकड़कर पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया।
एक करोड़ नकदी की थी सूचना
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एरिया मैनेजर एक करोड़ रुपये लेकर बैंक जाने वाला है। पुलिस ने बताया कि एजाज अपने साथियों असलम, रूबान संग मिलकर मुस्लिम हॉस्टल, इविवि, छोटा बघाड़ा, मामा भांजा नैनी में छिपकर रहता है और लूट, छिनैती की वारदातें अंजाम देता है। यह गैंग रुपयों का लालच देकर छात्रों को भी अपने साथ शामिल कर लेता है। एजाज 25 हजार का इनामी अपराधी है और हत्या के मामले में वांछित था। इसी तरह रूबान पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गौरव उर्फ बाला पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

3.41 की लूट, बरामदगी सिर्फ 36 हजार
इस मामले में एक खास बात यह है कि 3.41 लाख की लूट के मामले में महज 36 हजार रुपये बरामद किए जा सके। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में बदमाशों ने मौके से महज 1.04 लाख रुपये मिलने की बात कबूली है। इनके कब्जे से छह मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक व पिस्टल-कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना में राजापुर का सोनू यादव ने मुखबिरी की थी। जिसकी एक अन्य अभियुक्त आमिर के संग तलाश की जा रही है। घटना के दौरान एक बाइक पर एजाजा व रूबान थे जबकि दूसरी बाइक पर असलम, नवनीत व बाला सवार थे। बाला सीएमपी में बमबाजी के मामले में भी शामिल था।

https://mumbaiawaaz.asia/

विस्तारदो देशों के बीच मजबूत संबंधों की बुनियाद में सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक मूल्यों का महत्वपूर्ण योगदान होता ह...
01/03/2022

विस्तार

दो देशों के बीच मजबूत संबंधों की बुनियाद में सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक मूल्यों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। साहित्य, संस्कृति, कला, किताबों, फिल्मों और नृत्य, संगीत की रचनात्मक दुनिया के मार्फत दो राष्ट्रों के सामाजिक ढांचे के भीतर प्रवाहित होने वाली आत्मीय रिश्तों की बेल हमेशा हरी-भरी रहती है। इस सुंदर, सुखद और सृजनमयी आदान-प्रदान प्रक्रिया का परिणाम यह होता है कि भौगोलिक, सांस्कृतिक और जीवन दर्शन की बड़ी दूरी के बीच भी वहां के नागरिकों की स्मृति चेतना एक बिंदु पर इतनी समान होती है कि वे अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के परिवर्तनगामी चरित्र के इतर भी एक दूसरे को बेहद आत्मीय और नेह की गर्माहट में पाते हैं।

इस तथ्य को केंद्र में रखें तो रूस और भारत के संबंधों की यात्रा महज चंद दशकों में सिमटा हुआ दो राष्ट्रों के सालाना जलसे का औपचारिक घटनाक्रम नहीं है, बल्कि यह स्मृतियों में प्रवाहित होता समय का वह हिस्सा है जिसे एक नागरिकता बोध, भौगोलिक दूरियों से इतर अपनी स्मृतियों में एक अलग ढंग से समेटे रहता है।

प्रस्तुत लेख के पूर्व इस टीप की प्रासंगिकता रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के केंद्र में है।

एक ऐसे दौर में जबकि दुनिया एक बार फिर से तीसरे महायुद्ध के मुहाने पर बैठी है, यह लेख भारत-रूस के प्रगाढ़ अंतरसंबंधों की यात्रा को मुड़कर देखता है और वर्तमान में युद्ध की अनिश्चित, असंभावित और विकृत व दुष्चक्र से भरी मानसिकता को भी कटघरे में खड़ा करता है-

अतीत के दृश्यों में खींचा गया यह स्मृति लेख आपको 5 दृश्यों में पहले पीछे लौटाता है और फिर वर्तमान की स्थिति में कई प्रश्नों के साथ छोड़ जाता है- युद्ध की विभत्स परिस्थितियों के बीच यह लेख कई-कई आयामों में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामने लाता है।

लेख के 5 दृृश्य और उस पर समाप्त होती विवेचना, कूटनीति और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी प्रासंगिक हो उठी है-

दृश्य एक : कथा सागर

साल 1986। दूरदर्शन पर रात को प्रसारित धारावाहिक “कथा सागर”। विश्व साहित्य से ली गई चुनिंदा कहानियां। इन कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए मेहनत की श्याम बेनेगल, कुन्दन शाह, वेद राही और सत्येन बोस जैसे प्रख्यात निर्देशकों ने। किरदार निभाए थे अशोक कुमार, सत्येन कप्पू, राजेन्द्र गुप्ता, किट्टू गिडवानी, नीना गुप्ता और सुप्रिया पाठक जैसे बेहतरीन कलाकारों ने।

कथा सागर की इन्हीं लहरों में डूबते-उतरते हम लियो टोल्स्टोय, एंतन चेखव और निकोलाई गोगूल जैसे रूसी साहित्यकारों से परिचित हुए। रूसी साहित्य का चस्का लगा। चाहे टोल्स्टोय की ‘Where Love is God is’ हो जिसे ‘ ‘प्रतीक्षा’ नाम से फिल्माया गया या फिर चेखव की वार्ड नंबर 6, जीवन का संदेश देती छोटी कहानियाँ।

दृश्य दो: पुस्तक मेले

1985 से 1989 के बीच देश के अलग-अलग शहरों में लगने वाले रूसी पुस्तक मेले। उनमें मिलने वाली बहुत उपयोगी पुस्तकें जो बहुत सस्ती भी होती थीं। ये मेले सार्वजनिक स्थलों के साथ ही स्कूलों में भी लगते थे। गणित, विज्ञान और अन्य विषयों की पुस्तकें। साथ ही मिलने वाला रूसी साहित्य, जो हाथ लगे तो फिर छूटे नहीं।
https://mumbaiawaaz.asia/

Address

402/ANAND CO OP HSG SOC LTD, JUHU VERSOVA LINK Road ANDHERI WEST Mumbai, , India
Mumbai
400053

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mumbai Awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share