08/06/2026
मां ही बन गई सौतन! दामाद
संग कोर्ट मैरिज कर हो गई फुर्र…
DivyaNagari DVN News
Kanpur Dehat Sas Damad Marriage: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दामाद ने अपनी सास से शादी रचा ली. दामाद सास पर इस कदर फिदा हो गया कि उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया. सास ने भी बेटी की परवाह किए बगैर दामाद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली. इसके बाद 13 सेकेंड का वीडियो वायरल कर सोशल मीडिया पर शादी करने की जानकारी शेयर की. परिजनों को जानकारी हुई तो सभी हैरान रह गए. वहीं लोगों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई और परिवारिजनों का दबाव बढ़ा तो दोनों फरार हो गए. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे कि आखिर एक मां कैसे अपनी बेटी का घर बर्बाद कर सकती है.सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर आरके याद नामक यूजर ने सास और दामाद की कोर्ट मैरिज का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने कहा कि कलयुग में क्या-क्या देखना पड़ रहा है. उसने इस मामले में भड़कते हुए कहा कि ऐसी मां को मां कहलाने का कोई हक नहीं है, रिश्तों को शर्मसार कर दिया. वहीं, एक अन्य यूजर मुश्ताक ने लिखा कि हमारा समाज दूषित हो चुका है. रिश्तों की मर्यादा पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. किसी पर यकीन किया जाए, कोई रिश्ता सुरक्षित नहीं,
-----------------