Bolly Balls Now

Bolly Balls Now 'Bolly Balls Now' aims to provide the top notch and exclusive bollywood news.

बिग बॉस 7 के फाइनलिस्‍ट एजाज खान के अनुसार नरेंद्र मोदी 'गुडमैन' नहींगुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी और बिग बॉस फाइनलिस्‍ट ए...
29/01/2014

बिग बॉस 7 के फाइनलिस्‍ट एजाज खान के अनुसार नरेंद्र मोदी 'गुडमैन' नहीं

गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी और बिग बॉस फाइनलिस्‍ट एजाज खान
सलमान खान ने भले ही नरेंद्र मोदी को गुडमैन बताया, लेकिन बिग बॉस-7 के फाइनलिस्ट एजाज खान नरेंद्र मोदी को गुडमैन नहीं मानते हैं. एजाज का कहना है कि गुजरात दंगों के दौरान मोदी प्रदेश के मुख्‍यमंत्री थे. यही नहीं, एजाज कहते हैं कि उन्‍हें इस बात की हैरानी है कि मोदी को दंगा मामलों में क्‍लीन चिट कैसे दे दी गई.

सोमवार को अपनी फिल्‍म 'या रब' के प्रमोशन में दिल्‍ली आए एजाज कहते हैं कि मोदी गुडमैन नहीं हैं, क्‍योंकि गुजरात दंगों के दौरान वो प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और इन दंगों में उनके परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी. उन्हें हैरानी है कि मोदी को दंगा मामले में क्लीन चिट कैसे मिल गई. एजाज के मुताबिक वह मोदी को गुडमैन तभी मानेंगे जब वह उनकी कौम के लिए भी कुछ भला करेंगे.

वहीं, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एजाज ने अच्छा बताया है. लेकिन उन्‍होंने यह भी कहा कि केजरीवाल को अपने काम से खुद को अच्छा साबित करना होगा, क्‍योंकि जो जनता बनाती है वही नजरों से उतारती भी है.

भीड़ में गायब हुआ एजाज का बटुआ
दिल्ली में फिल्‍म प्रमोशन के लिए पहुंचे एजाज का बटुआ भीड़ में किसी ने गायब कर दिया. लेकिन फिर भी उन्‍हें दिल्ली की सर्दी खूब भा रही है. अपनी आगामी फिल्‍म के बारे में बात करते हुए एजाज ने कहा कि इस फिल्‍म में वह एक ईमानदार पुलिस अफसर बने हैं. उन्‍होंने बिग बॉस में हिस्‍सा लेने से हुए फायदे के बारे में भी बात की. उन्‍होंने कहा कि वह गौहर खान को मिस करते हैं.

आम आदमी के साथ पी चाय
एजाज इंडिया गेट पर लोगों से भी मुखातिब हुए. उन्‍होंने चाय बेचने वाले आम आदमी से चाय ली और बांट कर उसी के साथ चाय भी पी. उन्‍होंने इडिया गेट लॉन में मेंहदी लगाने वाली कुछ महिलाओं से बिग बॉस के बारे में बातचीत भी की. महिलाओं ने उन्‍हें शो के दौरान के कुछ किस्से याद दिलाये. इस दौरान एजाज को देखने के लिए इंडिया गेट पर लोगों को जमावड़ा लगा रहा.

Dissatisfied with Kapil Sharma's response to their legal notice, MCW sends summon to comedian  Maharashtra Women Commiss...
29/01/2014

Dissatisfied with Kapil Sharma's response to their legal notice, MCW sends summon to comedian

Maharashtra Women Commission had earlier sent a legal notice to comedian Kapil Sharma for commenting against women on his popular show `Comedy Nights with Kapil`. However, Kapil Sharma`s cold response failed to satisfy MCW, thereby, compelling them to send him summon for further clarification on the matter.

The pro comedian has been given a time frame of 15 days for appearing before the MCW officials to answer their questions. The officials from the channel that airs `Comedy Nights with Kapil` remained unavailable for comment on the issue. However, when contacted, people from the creative department of the show defended Kapil by denying any such happening on the show.

More on this later. Stay tuned.

Namo Namo Narednra.....http://www.youtube.com/watch?v=vIzKQ6We-iw
04/01/2014

Namo Namo Narednra.....
http://www.youtube.com/watch?v=vIzKQ6We-iw

Namo Namo | Exclusive Anthem Song | feat. Narendra Modi & BJP. Lyrics:- Vikram Chaudhary. Video Concept & Editor:- Ujjwal Vaishyak. All Copyrights Reserved @...

गौहर खान ने जीता बिग बॉस-7 का खिताबगौहर खान ने शनिवार को कड़े मुकाबले में बिग बॉस-7 का खिताब जीत लिया। गौहर खान, तनीषा म...
29/12/2013

गौहर खान ने जीता बिग बॉस-7 का खिताब

गौहर खान ने शनिवार को कड़े मुकाबले में बिग बॉस-7 का खिताब जीत लिया। गौहर खान, तनीषा मुखर्जी, संग्राम सिंह और एजाज खान फाइनल में पहुंचे थे जिसमें पहले संग्राम और फिर एजाज प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

गौहर खान किसी भी टास्क में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट साबित हुईं तो वहीं एजाज बिग बॉस के घर के एंटरटेनर साबित हुए हैं। तनिषा भरोसेमंद दोस्त रहीं तो संग्राम अपने पॉजिटिव नेचर से लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए।

104 दिनों से बिग बॉस के घर में रह रहे ये चारों बाहरी दुनिया से बेखबर रह रहे हैं। बिग बॉस-7 का सफर 14 सेलेब्रिटीज के साथ शुरू हुआ था जबकि पांच अन्य सेलेब्रिटीज ने वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस के घर में एंट्री की।

यह लगातार चौथा मौका है जब किसी महिला सदस्य ने बिग बॉस का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले श्वेता तिवारी, जूही और उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस को जीता था।

जिस तरह अरमान कोहली और कुशल टंडन विवादास्पद प्रतियोगी रहे हैं, वैसा ही हाल गौहर खान का है। उनकी भी ज्यादातर प्रतियोगियों से बनी नहीं और वे लगातार पंगे लेती रहीं।

खासतौर से तनीषा से उनकी प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं थी। गौहर के पक्ष में सबसे मजूबत बात यह थी कि वे दिमागी रूप से बेहद मजबूत थी। जीत के लिए कटिबद्ध थी। हर टास्क उन्होंने जीत को ध्यान में रखकर ही पूरा किया। अपनी बातों को वे तर्क के साथ रखना जानती हैं। नियमों का वे पालन करने की पूरी कोशिश करती हैं। वाद-विवाद में वे माहिर हैं और इस मामले में सब पर भारी पड़ी हैं।

वह खिताब की सबसे तगड़ी दावेदार थीं। कुशल को लेकर उन्होंने कई गलतियां कीं जो भारी पड़ सकती थी। कुशल का नाम किसी मुद्दे से जुड़ा हुआ हो तो गौहर, कुशल का पक्ष ही लेती थीं और वहां पर वे ज्यादार सही साबित नहीं हुईं। कुशल के कारण उनका खेल बिगड़ा और अन्य प्रतियोगियों से संबंध खराब हुए। फिर भी गौहर इच्छाशक्ति और दृढ़ता से मैदान में डटी रही।

बॉलीवुड नहीं कर पाया फारुख शेख की प्रतिभा का उपयोगफारुख शेख के पिता वकील थे। पिता को आदर्श मान फारुख भी वकील बने, हालांक...
29/12/2013

बॉलीवुड नहीं कर पाया फारुख शेख की प्रतिभा का उपयोग

फारुख शेख के पिता वकील थे। पिता को आदर्श मान फारुख भी वकील बने, हालांकि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान थिएटर की ओर था। फारुख ने सोचा कि उनके पिता के वकील होने का फायदा उन्हें भी मिलेगा वकील के रूप में करियर बनाने में उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करना होगी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि ज्यादातर मामले कोर्ट के बजाय पुलिस स्टेशन पर ही सुझला लिए जाते हैं तो उन्हें बहुत दु:ख पहुंचा और उन्होंने वकील के बजाय अभिनय को चुन लिया।

दरअसल फारुख शेख बहुत कोमल हृदय वाले व्यक्ति थे। उनकी शख्सियत एक मासूम बच्चे जैसी थी। शायद इसी कारण वे वकालत नहीं कर पाए। न्याय व्यवस्था में पसरा भ्रष्टाचार उन्हें आहत कर गया। यही कोमलता उन्हें फिल्म उद्योग में भी भारी पड़ी। फिल्म इंडस्ट्री में भी काम पाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाने पड़ते हैं जो फारुख जैसे इंसान का स्वभाव नहीं था।

बचपन से सुख-सुविधाओं में पले फारुख को कभी पैसों की कमी नहीं रही। जब उनके पिता का देहांत हुआ तब फारुख पर जवाबदारी बढ़ी और उन्होंने फिल्मों के अलावा रेडियो और टीवी पर भी काम किया, लेकिन काम मांगने वे कभी नहीं गए। इस वजह से फारुख शेख ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए। प्रतिभा की उनमें कमी नहीं थी। उमराव जान, बाजार, गरम हवा, नूरी जैसी कई फिल्मों में फारुख ने अपने अभिनय के रंग बिखेरे, इसके बावजूद उन्हें मन मुताबिक काम नहीं मिला। फारुख की प्रतिभा का महज बीस-तीस प्रतिशत का ही उपयोग फिल्म इंडस्ट्री ने किया और ये दुर्भाग्य फारुख का नहीं वरन फिल्म इंडस्ट्री का है।

जस्टिन बीबर ने संन्यास का ऐलान किया...मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर ने क्रिसमस के मौके पर अपने मुरीदों का दिल तोड़ने वाला ऐ...
26/12/2013

जस्टिन बीबर ने संन्यास का ऐलान किया...

मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर ने क्रिसमस के मौके पर अपने मुरीदों का दिल तोड़ने वाला ऐलान करते हुए कहा कि वह अब आधिकारिक तौर पर संन्यास ले रहे हैं। इस 19 वर्षीय गायक ने ट्विटर के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। कई विवादों के केंद्र में रहे बीबर ने इसका पहले ही संकेत दिया था।

उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय दोस्तों अब मैं आधिकारिक रूप से संन्यास ले रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को असमंजस में डालने वाले ट्वीट किया, मीडिया मेरे बारे में बहुत बात करता है। वे बहुत सारी झूठी बात करते हैं और मुझे नाकाम करना चाहते हैं, लेकिन मैं आपको कभी नहीं छोड़ने वाला हूं।

इरफान खान बनेंगे पोर्न फिल्मों के निर्देशक...बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर इरफान खान अब पोर्न फिल्मों के नि...
26/12/2013

इरफान खान बनेंगे पोर्न फिल्मों के निर्देशक...

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर इरफान खान अब पोर्न फिल्मों के निर्देशक बनेंगे। वे अपनी आने वाली फिल्म में पोर्न फिल्मों के डायरेक्टर का किरदार निभाएंगे।

इरफान अपने खास दोस्त तिग्मांशु धुलिया के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म ‘द किलिंग ऑफ ए पोर्न फिल्म मेकर’ में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में इरफान खान पोर्न फिल्म निर्देशक का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर साकार करते नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी के अलावा अंग्रेजी में भी बनाई जाएगी। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा कई अंतर्राष्ट्रीय सितारे भी काम करेंगे।

तिग्मांशु ने कहा ‘मैंने और इरफान ने इस फिल्म को वर्ष 2004 मे ही शुरू करने का फैसला लिया था, लेकिन बात नहीं बन सकी थी। अब हम इस फिल्म को दुबारा शुरू करने जा रहे हैं।‘

उल्लेखनीय है कि इरफान खान और तिग्मांशु की जोड़ी पान सिंह तोमर, हासिल, चरस, साहब बीबी और गैंगस्टर जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुकी है।

इमरान निभाएंगे अजहरुद्दीन का किरदार...भूतपूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रह चुके मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर एक...
26/12/2013

इमरान निभाएंगे अजहरुद्दीन का किरदार...

भूतपूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रह चुके मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर एक फिल्म बनने वाली है जिसकी शूटिंग अप्रैल 2014 से शुरू होगी। फिल्म के निर्माता के सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि अजहर का किरदार कौन निभाएगा।

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इमरान हाशमी को अजहर का किरदार निभाने के लिए चुन लिया गया है। अजय देवगन के नाम पर भी विचार किया गया था, लेकिन अंत में इमरान को ही फाइनल किया गया है।

इस फिल्म का निर्देशन संभवत: कुणाल देशमुख करेंगे जो इमरान को लेकर ‘जन्नत’ बना चुके हैं। अजहर ने अपने जीवन पर बन रही फिल्म को अनुमति दे दी है। खबर है कि इमरान कुछ समय अजहर के साथ गुजारेंगे ताकि इससे उनका अभिनय बेहतर हो और वे अजहर को अच्छे से जान सके।

सचिन और सलमान से भी आगे सनी लियोन...सचिन तेंडुलकर और सलमान खान जैसे सुपर सितारों से भी सनी लियोन आगे हैं। गूगल इंडिया पर...
26/12/2013

सचिन और सलमान से भी आगे सनी लियोन...

सचिन तेंडुलकर और सलमान खान जैसे सुपर सितारों से भी सनी लियोन आगे हैं। गूगल इंडिया पर पूरे वर्ष जिस सेलिब्रिटी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वो हैं सनी लियोन। भले ही सनी की फिल्में पिट रही हों, लेकिन इंटरनेट पर वे छाई हुई हैं।

सलमान खान दूसरे, कैटरीना कैफ तीसरे और दीपिका पादुकोण चौथे स्थान पर रहें। शाहरुख खान को पांचवा स्थान मिला जबकि सिंगर हनी सिंह ने छठे स्थान पर आकर चौंका दिया। काजल अग्रवाल भी सातवें स्थान पर रहीं। करीना को आठवां स्थान मिला। क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर नौवें स्थान पर रहे और टॉप टेन में शामिल एकमात्र क्रिकेटर रहें। पूनम पांडे दसवें नंबर पर रहीं।

Dhoom ||| 3 ||| Music Review...धूम फ्रेंचाइजी में खलनायक को इस तरह पेश किया जाता है कि दर्शकों की सारी सहानुभूति खलनायक ...
23/12/2013

Dhoom ||| 3 ||| Music Review...

धूम फ्रेंचाइजी में खलनायक को इस तरह पेश किया जाता है कि दर्शकों की सारी सहानुभूति खलनायक के साथ होती है। हीरो की भूमिका चरित्र कलाकार जैसी होती है। धूम 3 के खलनायक को नायक जैसा पेश किया गया है क्योंकि उसके पास कारण है कि वह गलत काम क्यों कर रहा है। यह कारण दरअसल एक इमोशनल कहानी है और यही बात धूम 3 को इस श्रृंखला की पिछली फिल्मों से अलग करती है। पिछली फिल्मों में इमोशन्स की कमी महसूस की गई थी, जिसे इस कड़ी में पूरा किया गया है।

यह निर्देशक की कामयाबी है कि दर्शकों को भावनात्मक रूप से यह फिल्म पहले दस मिनट में ही जोड़ लेती है जब इकबाल (जैकी श्रॉफ) शिकागो स्थित अपने ग्रेट इंडियन सर्कस को बैंक के कर्जे से बचाने की कोशिश करता है। यहीं पर दर्शक इस बात को स्वीकार कर लेते हैं कि साहिर (आमिर खान) के पिता के साथ गलत हुआ है और साहिर बड़ा होकर गलत राह पर क्यों चल रहा है इस बात को अच्छी तरह स्थापित कर दिया गया है।

बैंक कर्ज वसूली में सख्ती दिखाता है तो मासूम साहिर के सामने उसके पिता आत्महत्या कर लेते हैं। यही से साहिर और बैंक के बीच दुश्मनी हो जाती है और वह बड़ा होकर बैंक को बरबाद करने के मिशन में जुट जाता है।

यह बात पता चल जाती है कि बैंक को बरबाद करने वाला एक भारतीय है तो भारत से दो पुलिस ऑफिसर जय (अभिषेक बच्चन) और अली (उदय चोपड़ा) भेजे जाते हैं। फिर शुरू होता है चोर और पुलिस के बीच चूहे-बिल्ली का खेल।

फिल्म की कहानी सामान्य है, लेकिन इसे असाधारण बनाता है महंगे लोकेशन्स, शानदार सेट्स, जबरदस्त सिनेमाटोग्राफी। वैसे भी धूम सीरिज की फिल्मों में कहानी से ज्यादा महत्वपूर्ण स्टाइल और स्टंट्स है।

पहला हाफ फिल्म को इतनी ऊंचाइयों पर ले जाता है कि यह स्टंट्स और तकनीकी रूप से हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती है। एक के बाद एक आइटम्स पेश किए जाते हैं। आमिर खान जबरदस्त तरीके से एंट्री लेते हैं। ऊंची बिल्डिंग की दीवार से वे उतरते हैं और सड़क पर डॉलर्स की बारिश होती है। फिर आता है एक चेजि़ंग सीन जो 'धूम' सीरिज की फिल्मों की खासियत है। अत्याधुनिक बीएमडब्ल्यू बाइक पर बैठ साहिर जब पुलिस को नचाता है तो दर्शकों की सांसें थम जाती हैं।

जय और अली की एंट्री के लिए भी एक्शन सीन गढ़ा गया है, जो सिर्फ फिल्म की लंबाई बढ़ाता है। ‍फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ भी फिल्म में धमाकेदार एंट्री करती हैं। 'कमली' गाने पर उनका डांस काबिल-ए-तारीफ है।

धूम 3

जय, अली और साहिर के बीच वाला चेजिंग सीन फिल्म का प्रमुख आकर्षण है। इस सीन को अद्‍भुत तरीके से शूट किया गया है। इसी सीन में जय गोली चलाता है जो साहिर की पीठ पर लगती है। कुछ देर बाद साहिर को गिरफ्तार करने जय उसके सर्कस में पहुंचता है तो यह जान कर दंग रह जाता है कि साहिर की पीठ पर किसी भी किस्म की चोट का निशान नहीं है। जय के साथ दर्शक भी चौंकते हैं कि यह रहस्य क्या है और यही पर इंटरवल होता है।

इंटरवल के बाद हांफना ज्यादातर हिंदी फिल्मों की कमजोरी है और धूम 3 भी इसका शिकार है। एक्शन और स्टंट्स से फोकस हट कर ड्रामे पर आ जाता है और स्क्रिप्ट की कमजोरियां उभरने लगती हैं।

रहस्य पर से परदा हटाया जाता है जो कई तरह के सवालों को जन्म देता है, जिनके संतोषजनक उत्तर नहीं मिलते हैं। कहानी में रोमांटिक ट्रेक को जबरन घुसेड़ा गया है जिसकी जगह नहीं बनती है।

साहिर का कड़ी सुरक्षा के बीच हर बार आसानी से बैंक में घुसना हैरत में डालता है। फिल्म के दूसरे हाफ में एक्शन की कमी महसूस होती है। इन सब कमियों के बीच एक अच्छी बात यह है कि बोरियत नहीं होती है। ड्रामे में दिलचस्पी बनी रहती है। उम्मीद रहती है कि क्लाइमेक्स में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन अपेक्षा से कम देखने को मिलता है।

फिल्म का निर्देशन किया है विजय कृष्ण आचार्य ने, जिन्होंने धूम सीरिज के सारे भाग लिखे हैं। 'टशन' जैसी भूला देने लायक फिल्म वे निर्देशित कर चुके हैं इसके बावजूद फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उनको यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्म निर्देशित करने का जिम्मा दिया। विजय का काम एक्शन डायरेक्टर और कोरियोग्राफर ने काफी आसान कर दिया। ड्रामे वाले हिस्से को संभालने में विजय थोड़ा लड़खड़ाए हैं।

आमिर खान के फिल्म से जुड़ने दर्शकों की अपेक्षाएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। आमिर खान के किरदार के बारे में ज्यादा बात इसलिए नहीं की जा सकती है क्योंकि इससे फिल्म के रहस्य से परदा हट जाएगा। जहां तक अभिनय का सवाल है तो आमिर ने अपना काम गंभीरता से किया है, लेकिन उनसे और बेहतर की अपेक्षा थी। धूम जैसी फिल्मों के किरदार को जो ग्लैमर चाहिए था, उसमें आमिर थोड़ा कमजोर पड़ गए।

कैटरीना कैफ टोंड बॉडी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, लेकिन उनका रोल बेहद छोटा है। निर्देशक उनके ग्लैमर का पूरा उपयोग ही नहीं कर पाए। अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा अपने किरदारों को उसी अंदाज में बढ़ाते नजर आए। जैकी श्रॉफ छोटे रोल में छाप छोड़ते हैं।

प्रीतम का संगीत औसत किस्म का है, लेकिन गानों का फिल्मांकन आंखों को राहत देता है। 'मलंग' और 'कमली' की कोरियोग्राफी बहुत बढ़िया है। जूलियस पैकिअम का बैकग्राउंड स्कोर उम्दा है।

सुदीप चटर्जी की सिनेमाटोग्राफी अंतरराष्ट्रीय स्तर की है जो फिल्म को भव्य लुक देती है। एक्शन और स्टंट्स हॉलीवुड फिल्मों की टक्कर के हैं।

धूम 3 पांच में तीन अंक के लायक है, लेकिन सिनेमाटोग्रफी, लोकेशन्स, और बाइक थ्रिल्स के कारण आधा अंक अतिरिक्त दिया गया है।

धूम 3
PR
बैनर : यशराज फिल्म्स
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : विजय कृष्ण आचार्य
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जैकी श्रॉफ
सेंसर सर्टिफिकेट : यूए * 2 घंटे 52 मिनट 21 सेकंड्स
रेटिंग : 3.5/5

पलटी करीना, कैटरीना को मजाक में बोला था भाभी...करीना कपूर खान ने पिछले दिनों ‘कॉफी विद करन’ में कैटरीना कैफ को अपनी भाभी...
21/12/2013

पलटी करीना, कैटरीना को मजाक में बोला था भाभी...

करीना कपूर खान ने पिछले दिनों ‘कॉफी विद करन’ में कैटरीना कैफ को अपनी भाभी बता कर खलबली मचा ही थी। बताया जाता है कि इसके बाद रणबीर के पिता ऋषि कपूर बेहद नाराज हो गए थे। अब बेबो का कहना है कि उन्होंने शो में सिर्फ मजाक किया था और इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि करीना ने शो में कैटरीना को अपनी भाभी बताया था। करीना ने यह भी कहा था कि अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर की शादी में वह कैटरीना के सफल गीतों पर नाचेंगी। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में रणबीर और कैटरीना को लेकर कई चटखारेदार खबरें चल रही हैं। इसी बीच करीना की इस टिप्पणी ने अफवाहों की आग में घी डालने का काम किया है।

अब करीना ने इस बारे में स्पष्टीकरण दिया है। यहां बुधवार को ‘बिग स्टार एंटरटेंमेंट अवार्डस’ के रेड कार्पेट पर जब करीना से कैटरीना को भाभी बताने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'कॉफी विद करन’ मनोरंजक शो है और इसका मतलब यही होना चाहिए, हंसी-मजाक। कैटरीना के बारे में मेरी टिप्पणी को संजीदगी से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं रणबीर की बड़ी बहन हूं और उसके नाते मैं उन्हें जो चाहे, कह सकती हूं।

सलमान खान की बर्थडे पार्टी एक सप्ताह तक चलेगीसलमान खान का 27 दिसम्बर को जन्मदिन है। इस दिन वे 48 वर्ष के पूरे हो जाएंगे।...
21/12/2013

सलमान खान की बर्थडे पार्टी एक सप्ताह तक चलेगी

सलमान खान का 27 दिसम्बर को जन्मदिन है। इस दिन वे 48 वर्ष के पूरे हो जाएंगे। हर साल सलमान अपना जन्मदिन जोर-शोर से मनाते हैं और उनकी बर्थडे पार्टी कई दिनों तक चलती है। इस वर्ष सलमान की बर्थडे पार्टी लगभग एक सप्ताह तक चलेगी। पूरी खान फैमिली पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर क्रिसमस के दिन चली जाएगी और वे एक सप्ताह बाद लौटेंगे। सात दिनों तक खाना-पीना और नाचना-गाना होगा।

सलमान के करीबी दोस्त इस पार्टी में मौजूद रहेंगे। वे सात दिनों में जब चाहे इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वैसे 27 दिसम्बर को सबसे ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे। इनमें करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, आमिर खान, किरण राव, गोविंदा, फरहान अख्तर, अर्जुन कपूर, डेविड धवन, सूरज बड़जात्या प्रमुख हैं। कैटरीना कैफ पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस पार्टी से नदारद रह सकती हैं।

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bolly Balls Now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bolly Balls Now:

Share