26/05/2026
क्या आपने कभी मॉल रोड की भीड़-भाड़ के बीच इस अद्भुत शांति को महसूस किया है? ‘हिमालयन न्यिंगमापा गोम्पा’ तिब्बती बौद्ध धर्म के सबसे पुराने संप्रदाय (8वीं शताब्दी) से जुड़ा है। यहाँ भगवान बुद्ध की विशाल सुनहरी मूर्ति और घूमते हुए प्रेयर व्हील्स की आवाज़ आपके दिमाग का सारा स्ट्रेस पल भर में ख़त्म कर देती है। बाज़ार की चकाचौंध से जब आँखें थक जाएं, तो यहाँ आकर थोड़ा वक़्त ज़रूर बिताना। ☸️✨