03/08/2026
बिन्दकी विधानसभा के कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी एडवोकेट ने अपर जिलाधिकारी फतेहपुर को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर, 3 अगस्त।
बिन्दकी विधानसभा के कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य शिवाकांत तिवारी एडवोकेट ने जनपद फतेहपुर के अपर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत माधव मेदनीपुर, विकास खंड तेलियानी की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्रामीणों से कथित अवैध धन उगाही की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, नहर में अवैध अवरोध हटाकर किसानों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने, सरकारी तालाबों एवं चकरोडों पर हुए अतिक्रमण को हटाने तथा राजस्व अभिलेखों में दर्ज सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की गई।
शिवाकांत तिवारी ने कहा कि गरीबों, किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार और अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करे तथा जनहित से जुड़े इन सभी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे।
पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान जिला महासचिव उदित अवस्थी ml श्रीवास कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर हर अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी तथा ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई अखिल रहेंगी