LEAD INDIA TV News

LEAD INDIA TV News Politics social film current affairs digital platform web news channel. www.leadindiatv.in

हल्द्वानी विजिलेंस का बड़ा एक्शन: तहसील सितारगंज के वरिष्ठ सहायक व संग्रह अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्ताररामनगर/सितार...
01/08/2026

हल्द्वानी विजिलेंस का बड़ा एक्शन: तहसील सितारगंज के वरिष्ठ सहायक व संग्रह अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
रामनगर/सितारगंज (उत्तराखंड)। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सितारगंज में तैनात वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र राणा एवं संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की थी कि दोनों कर्मचारी भूमि से कुर्की आदेश समाप्त करने, जमीन को बंधक मुक्त कराने तथा शिकायतकर्ता की पत्नी के केसीसी ऋण से संबंधित आरसी की कार्रवाई समाप्त करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। 29 जुलाई 2026 को टीम ने तहसील सितारगंज स्थित कार्यालय में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र राणा को ₹6,000 तथा संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को ₹8,000 रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
सतर्कता अधिष्ठान ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ. बी. मुरुगेशन ने आम जनता से भ्रष्टाचार के विरुद्ध आगे आने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई जानकारी हो तो उसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दें। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
रिपोर्ट: नरेश चोपड़ा
ब्यूरो हेड, लीड इंडिया टीवी न्यूज़
#उत्तराखंड #हल्द्वानी #सितारगंज #रिश्वतखोरी #भ्रष्टाचार_विरोध #तहसील_सितारगंज

शीर्षक:ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनीउपशीर्षक:बीडीओ स्तुति पाण्डेय ने कहा—...
01/08/2026

शीर्षक:
ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
उपशीर्षक:
बीडीओ स्तुति पाण्डेय ने कहा— बिचौलियों के बहकावे में न आएं, सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लें
ब्रह्मपुर।
गांव की समस्या गांव में समाधान अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत राजधानी के पंचायत भवन में खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) स्तुति पाण्डेय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उनकी समस्याएं सुनीं।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, सड़क, नाली सहित अन्य समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बीडीओ स्तुति पाण्डेय ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरतने पर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई बिचौलिया सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी तत्काल सूचना प्रशासन को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी बिचौलिए के बहकावे में न आने की सलाह दी।
ग्राम चौपाल के बाद बीडीओ ने साधन सहकारी समिति, राजधानी का निरीक्षण किया, जहां किसानों को यूरिया खाद का वितरण होता मिला। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत रामगोपाल त्रिपाठी, पृथ्वीराज यादव, समाज कल्याण विभाग के अनूप चौधरी, वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी संजय मणि त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक सिंह, प्रतीक शरण, ग्राम प्रधान श्रीमती रेशमी देवी, प्रतिनिधि अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता : ओम दुबे
LEAD INDIA TV NEWS
हैशटैग:

ब्रह्मपुर: बीडीओ ने पीएचसी, बाबा निम्बेश्वर नाथ शिव मंदिर व प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षणब्रह्मपुर। खण्ड विकास ...
30/07/2026

ब्रह्मपुर: बीडीओ ने पीएचसी, बाबा निम्बेश्वर नाथ शिव मंदिर व प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
ब्रह्मपुर। खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) स्तुति पाण्डेय ने बुधवार को अपनी टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ब्रह्मपुर, ऐतिहासिक बाबा निम्बेश्वर नाथ शिव मंदिर तथा प्राथमिक विद्यालय बरगदही द्वितीय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और सावन माह की तैयारियों की समीक्षा की गई।
पीएचसी ब्रह्मपुर में बीडीओ ने ओपीडी, उपस्थिति रजिस्टर, वार्ड, औषधि भंडार, पैथोलॉजी तथा प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वर लाल ने बताया कि निरीक्षण के समय तक करीब 75 मरीजों का बुखार, खांसी, सर्दी सहित अन्य सामान्य बीमारियों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी थीं। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान डॉ. ईश्वर लाल ने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति तथा परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने की आवश्यकता से बीडीओ को अवगत कराया। इस पर बीडीओ स्तुति पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को जिला स्तरीय बैठक में संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इसके बाद बीडीओ ने सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऐतिहासिक बाबा निम्बेश्वर नाथ शिव मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर के मुख्य पुजारी गजेन्द्र गिरी ने बताया कि सावन में प्रतिदिन सुबह तीन बजे से देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बीडीओ ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इसके उपरांत बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय बरगदही द्वितीय का निरीक्षण किया। विद्यालय में 178 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। उन्होंने छात्रों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं जैसे पुस्तकें, ड्रेस एवं स्कूल बैग की जानकारी ली। शिक्षकों ने बताया कि छात्र संख्या के अनुरूप कक्षाओं की कमी है तथा दो कमरों की छत से पानी टपकता है। साथ ही मरम्मत के लिए मिलने वाली धनराशि अपर्याप्त होने की बात भी रखी। बीडीओ ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव प्रतीक शरण, एडीओ सहकारिता पृथ्वीराज यादव, विवेक सिंह, फार्मासिस्ट आलोक श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता: ओम दुबे
लीड इंडिया टीवी न्यूज

पेपर लीक के विरोध में नैनीताल, हल्द्वानी और उत्तरकाशी में उभरा जनाक्रोश, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठी मांगरामनगर/नैनी...
25/07/2026

पेपर लीक के विरोध में नैनीताल, हल्द्वानी और उत्तरकाशी में उभरा जनाक्रोश, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठी मांग
रामनगर/नैनीताल/हल्द्वानी | नरेश चोपड़ा
देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में उत्तराखंड के नैनीताल, हल्द्वानी और उत्तरकाशी सहित विभिन्न स्थानों पर अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने की मांग उठाई।
नैनीताल के बीएम शाह ओपन थिएटर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, अधिवक्ता, विद्यार्थी और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मल्लीताल से रैली निकालते हुए भ्रष्टाचार मुक्त एवं निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग की। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे सरकार से पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कानून लागू करने तथा दोषियों को कठोर दंड देने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार की ओर धकेला जा रहा है। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
हल्द्वानी में भी युवाओं और विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र लीक के विरोध में प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया। वहीं उत्तरकाशी के हनुमान चौक पर भी विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक एवं छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि देश के युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम भेजा तथा निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग दोहराई।

24/07/2026

Part 15

24/07/2026

Part 14

24/07/2026

Part 13

24/07/2026

Part 12

24/07/2026

Part 11

24/07/2026

Part 10

Address

LEAD INDIA TV HOUSE GOREGON WEST
Mumbai
400104

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LEAD INDIA TV News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to LEAD INDIA TV News:

Shortcuts

Share

Category