Desh Ki baat

Desh Ki baat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Desh Ki baat, Media/News Company, Muzaffarnagar.

yha prr public ko aware karne or students ko siksh*t karna or janta ki awaaz deshhit or janhit m bulland krna hi desh ki baat ka ek matrr lakshya h or media ka satik vislashan

एक्टर सुशील गौड़ा ने किया सुसाइड
09/07/2020

एक्टर सुशील गौड़ा ने किया सुसाइड

हीरो साईकिल की कंपनी ने चीन को दिया 900 करोड़ का झटका .............हीरो साईकिल की कंपनी ने चीन के साथ होने वाली 900 करोड़ ...
09/07/2020

हीरो साईकिल की कंपनी ने चीन को दिया 900 करोड़ का झटका .............

हीरो साईकिल की कंपनी ने चीन के साथ होने वाली 900 करोड़ की व्यापारिक डील रद्द कर दी
है। हीरो कंपनी के चैयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज मुंजाल ने तीन महीने तक चलने वाली चीन के साथ व्यापार संबधी डील को रद्द कर दिया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इन दिनों चीन से भारत के रिश्ते बहुत ज्यादा ख़राब है इसलिए भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को मद्देनजर रख कर ऐसा किया जा रहा है और भारत को आत्मनिभर भारत बनाने में व्यापारिक कंपनिया भी पूरा समर्थन देती दिखाई पड़ रही है।




03/07/2020

अंतर जनपदीय तबादले आखिर इन् पर रोक क्यों लगा दी गयी है क्या सरकार अब इतनी ज्यादा खुदगर्ज़ हो चुकी है की सरकारी कर्मचारियों को भी परेशानी से निजात दिलाने की बजाय और उल्टा उन्हें मौत के मुँह में धकेल रही है जब कोरोना जैसी भयावह बीमारी से निजात पाने और बचने के लिए सब अपने घर की और दौड़ तब सरकार अंधी हो चुकी है और अंतर जनपदीय तबादलों पर सरकार रोक लगा चुकी है मै सरकार से पूछता हु की क्या नौकरी करने वाले लोगो के और उनके परिवार के पास सुरक्षा कवच है जो उन लोगो को आपने LOCKDOWN में UPDOWN जैसा तोहफा दे डाला आखिर सरकार का विवेक कहा चला गया है
जब 69000 शिक्षको की भर्ती पर रोक नहीं है तो अंतर जनपदीय तबादलों पर रोक क्यों? क्या सरकार हमे कोरोना से बचाना चाहती है या फिर कोरोना मरीज़ बनाने के इंतजाम में लगी हुई है


अब डिप्रेशन का खेल खत्मसबसे पहली बात डिप्रेशन दिन पर दिन इस मानसिक बीमारी से ग्रसित व्यक्ति चुनौतियो का सामना कर रहे है ...
27/06/2020

अब डिप्रेशन का खेल खत्म
सबसे पहली बात डिप्रेशन दिन पर दिन इस मानसिक बीमारी से ग्रसित व्यक्ति चुनौतियो का सामना कर रहे है और कुछ की जिंदंगी की पतंग कट चुकी है अब हमें देखना यह है कि हम इससे कैसे निजात पा सकते ह। सबसे पहले तो आप किसी से भी ज्यादा बात ना करे क्योकि वही आपकी पहली और आखरी गलती होगी कुछ लोग दूसरों के विचारो से आहत होकर डिप्रेशन में चले जाते है ।
दूसरी बात आप लोग डिप्रेशन से बचने के लिए कुछ सामान्य उपाय कर सकते है जैसे जो व्यक्ति ऑफिसियल वर्क करते है या जो भी कार्य करते है उसे अपनेआप पर हावी न होने दे क्योकि तब भी आप डिप्रेशन में जा सकते है ।
डिप्रेशन एक घातक बीमारी है जो आम लगती है मगर समस्या बड़ी है क्योकि आप देख रहे है आय दिन डिप्रेशन के कारण लोग आत्महत्या के शिकार हो रहे है।
तीसरी बात अगर आप म्यूजिक सुन्ना पसंद करते है या फिर अगर पसंद नहीं करते तब भी आप म्यूजिक सुने उससे डिप्रेशन के ग्रसित व्यक्तियों को लाभप्रद परिणाम देखने को मिलेंगे और जल्द ही डिप्रेशन से उबर पाने में सहायता प्राप्त होगी म्यूजिक में मेरी सलाह होगी की आप देश भक्ति गीत या गाने , धुन आदि ज्यादा सुने जिससे आप को मोटिवेशन भी मिलेगी ।
चौथी बात डिप्रेशन के शिकार व्यक्ति को यह हमेशा ज्ञात होती है कि वह अजीब सा व्यवहार कर कर रहा है उसे तभी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए ताकि अगर बात गंभीर हो तभी उसे आसानी से हल किया सा सके
पांचवी बात कोई भी बात ज्यादा लंबे समय तक अपने दिमाग में ना रखे इसका मतलब ये बिलकुल नही की अपने सामान्य जीवन की बात भी आप याद न रखे मेरा आपसे यहां प्रायः अभिप्राय है कि फालतू की चीजे दिमाग में न रखे जैसे आस पड़ोस की नेगेटिव बाते
छठी बात कभी भी फेलियर से आमना सामना हो या तो 10 , 12वी कक्षा में फ़ैल होना या फिर ग्रेजुएशन में तब भी हिम्मत मत हारो क्या पता कुछ अच्छे के लिए ही हुआ हो ऐसा भी तो हो सकता है ना । अब बात आती है जॉब करियर की तो यहां तो पहले से ही लाइन लगी है मगर हिम्मत मत हारो क्या पता आप की जिन्दगी में कुछ बड़ा लिखा हो
सातवी बात
ये बात सबसे जरूरी है ये मत सोचो की आप अगर अपनी आजीविका चलाने के लिए कुछ कार्य कर रहे है और आपके आस पास रहने वाले व्यक्ति आपको कह रहे होंगे यार तू भी क्या कर रहा है तो उनकी बातो को इग्नोर करो एक कान से सुनो दूसरे से निकल दो क्योकि वह चाहते ही है कि आप उनकी बात सुनके अपने रास्ते से भटक जाओ और डिप्रेशन में चले जायो ये आप पर निर्भर करता है कि आप अपना विवेक जाग्रत रखें और उन मूर्खो को अपनी बुद्धिमता से मात दे । एक लाइन और कहूंगा कि "कार्य कोई भी हो वह छोटा नही होता छोटी तो उन लोगो की सोच होती है जो नाकारात्मक तर्क देकर आप को बरगला लेते है" जिससे आप फिर डिप्रेशन में चले जाओ।
- सौरभ शर्मा
लेखक


"अभी यह पोस्ट पूरी नहीं बल्कि कुछ तथ्यों से वंचित है इसलिए वह आप अगली पोस्ट में पढ़ पाएंगे "

30/04/2020

हम कोरोना को हराएंगे घर से बाहर नहीं जाएंगे कसम हमें इस मिट्टी की
हम यह देश नहीं मिटने देंगे
यह देश नहीं झुकने देंगे
please this video support on youtube
https://youtu.be/ZS8uxSTp0Tc




28/04/2020

Fight against Coronavirus
बीमारी है लाइलाज डब्ल्यूएचओ ने कहा महामारी नाम है corona कहते हैं corona वायरस नाम तो सुना ही होगा

चीन के वुहान नामक शहर से निकलने वाला कोरोनावायरस आज हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए एक श्राप साबित हो चुका है

बंद हुए मंदिर बंद हुई मस्जिदें भगवान और खुदा के घर पर है ताला
कोरोनावायरस का पहरा हर तरफ चप्पे-चप्पे पर
कैसे बच पाए इंसान बेचारा

ज्ञान विज्ञान सब है नतमस्तक कोरोना के आगे
अब बस बचा है तुम्हारा आशियाना
तुम्हारा घर
जो पहाड़ बनकर खड़ा है कोरोना के आगे
बच सकते हो तो बच लो घर पर रहकर कोरोना से
यही मात्र उपाय है तुम बेबस इंसानों के आगे
अपने घर में रहकर
अपने घरों को तुम बचाए रखना
मेरे देश को तुम कोरोना से बचाए रखना

मजबूरी हो कितनी भी
नुकसान हो चाहे कितना भी

अपने बूढ़े मां बाप के कंधों को तुम लाशों के ढेर से बचाए रखना

कैद हो जाओ अपने घर की दीवारों में तुम
मेरे भारत को बचा सकते हो तो बचा लो तुम

जो मर गए अब उन्हें वापस ला नहीं सकते
कम से कम जो जिंदा हैं उन्हें तो कोरोना से बचा लो तुम

जो डर गया वह समझो बच गया













भारत में मौसम विभाग द्वारा अल’र्ट , इन राज्यों में चे’तावनी जा’री 21 अप्रैल के बीच जा’न का ख’तरा.....जम्मू-कश्मीर पर एक ...
16/04/2020

भारत में मौसम विभाग द्वारा अल’र्ट , इन राज्यों में चे’तावनी जा’री 21 अप्रैल के बीच जा’न का ख’तरा.....

जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से उत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्‍सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी पानी के साथ बारिश की आशंका है। यही नहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बौछारें या ओले गिरने की भी संभावना है। ऐसे में जब खेतों गेहूं की फसल पक कर तैयार है मौसम का बिगड़ा मिजाज किसानों की समस्‍याओं को और भी बढ़ा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में यलो अल’र्ट जा’री.....

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने मौसम विभाग के ह’वाले से बताया है कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई इलाकों में 17 अप्रैल को आंधी पानी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के लिए यलो अल’र्ट (yellow alert) जा’री किया है। मौसम विभाग ने चे’तावनी जा’री करते हुए कहा है कि बेहद खराब मौसम के कारण लोगों की जा’न को खतरा हो सकता है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र की मानें तो आगामी 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। विभाग ने 17 अप्रैल के लिए यलो अल’र्ट जा’री किया है।

जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश संभव.......

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं। इन राज्‍यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी जबकि कुछ स्थानों पर भारी बौछारें या ओले पड़ने की आशंका है। ऐसे में जब खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार है आंधी पानी के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है। यही नहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों और मेघालय में भी बारिश के आसार हैं।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में आंधी........

स्‍काईमेट वेदर की मानें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। यही नहीं केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। दूसरी ओर गुजरात में लू चलने की स्थितियां बन रही हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ की मानें तो पश्चिम महाराष्‍ट्र और मराठवाड़ा में गरज चमक के साथ आंधी पानी के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, कोल्‍हापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर, परभणी, बीड़, हिंगोली, नांदेड़, लातूर और ओस्‍मानाबाद में आंधी पानी की संभावना है।

दिल्‍ली में 40 के पार पारा.............

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को भी दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज धूप दिन चढ़ने के साथ-साथ और तीखी होती गई। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को मौसम कुछ करवट ले सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले सालों की ओर देखें तो 15 अप्रैल की तिथि में इतना अधिक तापमान 2011 के बाद से कभी नहीं रहा।

19 की रात और 20 को दिन में बारिश......

प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र, दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 18 और 19 को फिर से तेज गर्मी पड़ेगी, लेकिन 19 की शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर दोबारा देखने को मिलेगा। इसके चलते 19 की रात और 20 को दिन में बारिश होने की संभावना रहेगी। 21 अप्रैल से मौसम पुन: गर्म होने लगेगा और तापमान भी बढ़ने लगेगा। दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास भी रहा। मौसम विभाग के अनुसार पालम में अधिकतम तापमान 40.8, जबकि आयानगर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16/04/2020

देश में कोरोना के 12380 मरीज, पिछले 24 घंटे में 941 नए केस: स्वास्थ्य मंत्रालय

ZOOM APP का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरीकेन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जार...
16/04/2020

ZOOM APP का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर इस ऐप के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी है.
नई दिल्ली: लॉकडाउन (Lockdown) के चलते जहां दुनिया के ज्यादातर देशों में लोग अपने घरों में बैठने को मजबूर हैं, वहीं कई कंपनियां इन दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए जूम ऐप का इस्तेमाल कर रही हैं. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से एक बार में ही वीडियो चैट के जरिए बातचीत की जा सके.

लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक जूम ऐप से पर्सनल डाटा को आसानी से चोरी किया जा सकता है. ऐसे में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक जूम ऐप इंड टू इंड इंक्रिप्टेड नहीं है. जिसके चलते इसे आसानी से हैक भी किया जा सकता है. केन्द्र सरकार ने इस ऐप के जरिए होने वाली किसी भी सरकारी मीटिंग पर रोक लगा दी है.

देश में कोरोना के 12380 मरीज, पिछले 24 घंटे में 941 नए केस: स्वास्थ्य मंत्रालय

देखा जाए तो टिक टॉक और जूम के ज्यादातर सरवर चीन में हैं, जिसको लेकर सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं भी हैं. जर्मनी और दूसरे कुछ देशों ने इसके इस्तेमाल पर पहले से ही रोक लगा रखी है.

गृह मंत्रालय ने निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को जूम ऐप के इस्तेमाल पर कुछ गाइडलाईन भी जारी की हैं, जिसके मुताबिक जूम का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी गई है. मीटिंग के दौरान जूम के इस्तेमाल से पहले नई यूजर आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल किया जाए.

इसके अलावा वेटिंग रूम फीचर को एनेबल करें, जिससे अवांछित लोग कॉन्फ्रेंस में शामिल न हो सके. ज्वाइन ऑप्शन को डिसेबल कर दें. स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन सिर्फ होस्ट के पास रखें. किसी व्यक्ति के लिए रीज्वाइन का ऑप्शन बंद रखने की सलाह दी गई है. इसके अलावा फाइल ट्रांसफर के ऑप्शन से बचने की सलाह दी गई है.
जूम पर जर्मनी, ताइवान, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर ने बैन लगा दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों में गूगल (google), स्पेसएक्स, टेस्ला, नासा और न्यूयॉर्क के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने भी इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.

जूम ऐप (Zoom app) के सीईओ ने ऐप में मौजूद सुरक्षा खामियों को लेकर माफी मांगी है. सीईओ इरिक युआन ने कहा कि हम इस ऐप की खामियों को जल्द दूर कर लेंगे. कंपनी ने एक ई-मेल के जरिए सफाई में कहा कि जूम अपने यूजर की सेफ्टी को लेकर काफी गंभीर है.

Address

Muzaffarnagar
251202

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Desh Ki baat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Desh Ki baat:

Share