Newstree

Newstree A Weekly News Paper NEWS TREE, Badalte waqt ki aawaz
Reg No.- UPHIN 42794
Verification Date- 03/05/2012
Editor- Mr.

Rohan Tyagi
Published From- Muzaffarnagar (U.P.)

उत्तराखंड में 'राजनीतिक ठगों' की इनिंग खत्म – धामी सरकार विकास की पिच पर मजबूती से डटी!कुछ छुटभैये, ठुकराए हुए नेता, और ...
19/03/2025

उत्तराखंड में 'राजनीतिक ठगों' की इनिंग खत्म – धामी सरकार विकास की पिच पर मजबूती से डटी!

कुछ छुटभैये, ठुकराए हुए नेता, और जनता द्वारा नकारे जा चुके लोग आजकल खुद को उत्तराखंड का ठेकेदार समझने लगे हैं। कभी बेरोजगारों के मसीहा बनते हैं, कभी पहाड़-प्लेन की नौटंकी करते हैं, और जब खुद चुनाव लड़ते हैं, तो जनता उन्हें जमानत जब्त करवा कर जवाब दे देती है। ऐसे लोगों की औकात ही क्या है, जो उत्तराखंड की सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर ऊंगली उठा रहे हैं?

धामी सरकार = विकास, और ये 'राजनीतिक पाखंडी' = धोखा!

धामी सरकार जब उत्तराखंड को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रही है, तब कुछ फर्जी क्रांतिकारी सिर्फ हंगामा खड़ा करने में लगे हैं। उन्हें ना राज्य के विकास से मतलब है, ना युवाओं की असली चिंता है। उनका एकमात्र एजेंडा है—अपने निजी स्वार्थ पूरे करना, युवाओं को आंदोलन की आग में झोंकना, और सरकार को बदनाम करना।

लेकिन उत्तराखंड की जनता अब बेवकूफ नहीं है! जो लोग खुद को 'युवाओं का हमदर्द' बताते हैं, असल में वही उनके भविष्य से खेल रहे हैं। ये वही लोग हैं जो चुनाव लड़ते वक्त युवाओं को छोड़कर अपनी कुर्सी के लिए भागते हैं और जब हार जाते हैं, तो फिर से बहानेबाज़ी और झूठ फैलाने में जुट जाते हैं।

अब उत्तराखंड में नौटंकी नहीं, सिर्फ विकास चलेगा!

बंगला नंबर 2, मुख्यमंत्री निवास, या कोई भी दूसरी बेतुकी बात—सत्ता में वही रहता है, जो जनता के लिए काम करता है। धामी सरकार की इनिंग लंबी चलेगी, और जो लोग विकेट गिरने की फर्जी खबरें फैला रहे हैं, वे खुद 'पॉलिटिकल डक' पर आउट हो चुके हैं!

उत्तराखंड अब सिर्फ उन लोगों के साथ खड़ा होगा, जो राज्य को आगे ले जाएं, न कि उन छुटभैयों के साथ, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उत्तराखंडियत को चोट पहुंचाते रहें। धामी हैं, धामी रहेंगे—बाकी जो हवा में उड़ रहे हैं, उनका गिरना तय है!

22/07/2021
04/08/2019
17/07/2018

चेन्नई के अयानवरम अपार्टमेट से दिल को दहला देने वाली ऐसी घटना सामने आई है , जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है.जहा...

17/07/2018

सनी लियोन के जीवन पर आधारित एक वेब सीरिज ‘Karenjit Kaur: The Untold Story Of Sunny Leone’ बन रही है। बायोपिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । सनी ने इ...

21/03/2018

एक सच्ची घटना के विषय पर बनी फिल्म रेड को दर्शकों से काफी सराहना मिली। अजय देवगन सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज फि.....

29/09/2016

राक्षसों और देवताओ के नाम पर रखें गए हैं भारत के इन शहरों के नाम

भारत वो देश है जहाँ हर जाति और हर धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं। वेशभूषा, और खान-पान भी सबका अलग-अलग है। पर कभी किसी ने ये सोचा है कि भारत के कुछ शहरों का नाम किसके नाम पर पड़ा। ऐसा तो संभव नहीं है कि इसके पीछे कोई कहानी ना हो। कोई न कोई बात तो होगी, जिसके कारण शहरों के नाम ऐसे रखे गए हैं। हम आपको बताते हैं कुछ शहरों के नाम और उनकी कहानी।

कुछ शहरों के नाम मुस्लिम शासकों के नाम पर तो कुछ हिंदू पौराणिक पात्रों के आधार पर रखे गए है। दरअसल कुछ शहरों के नाम हिंदू देवी- देवताओं व पौराणिक ग्रंथों में वर्णित राक्षसों के नाम पर रखे गए हैं।

1.जलंधर

पंजाब के जलंधर शहर का नाम जालंधर के नाम पर रखा गया है। माना जाता है कि ये देवी लक्ष्मी के साथ समुद्र मंथन से निकला था।

2.मनाली

मनाली का नाम मनाली ही क्यों रखा गया , क्या आपको पता है। हम बताते हैं। ऋषि मनु के बारे में तो सभी जानते ही हैं। जिन्होंने मनु स्मृति लिखी थी। उन्हीं मनु ऋषि के नाम पर मनाली नाम रखा गया।

3.जबलपुर

रामायण में जाबालि ऋषि का वर्णन किया गया है। जाबालि ऋषि के नाम पर ही जबलपुर रखा गया है। एक अन्य कथन के अनुसार जबल मतलब पर्वत होता है।

मंगलौर

कहा जाता है कि मंगलौर में एक मंगलादेवी नाम का मन्दिर है। उसी मंदिर के नाम पर इस शहर का नाम मंगलौर रखा गया है।

मैसूर

हिन्दू ग्रंथो में आपने महिषासुर के बारे में तो पढ़ा ही होगा। माता चंडी ने महिषासुर का वध किया था। उसी राक्षस महिसासुर के नाम पर ही मैसूर नाम पड़ा।

गया

गया वो जगह है जहाँ लोग दूर-दूर से अपने पुरखों का श्राद्ध और पिंड दान करने आते हैं। मान्यता है कि यहाँ जिसका पिंड दान होता है उसे मुक्ति मिल जाती है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने गयासुर नाम के राक्षस को वरदान दिया था कि ये जगह तेरे नाम से जानी जाएगी। तभी से उस जगह का नाम गया पड़ गया।

29/09/2016

बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को गोलियों से भुना

दिल्ली के दक्षिणपुर इलाके में बदमाशों ने बीच सड़क पर एक शख्स पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि अभी तक बदमाश पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं।

दिल्ली के झड़ोदा कला गांव का मामला अभी खत्म नहीं हुआ था कि बुधवार को दक्षिणपुरी दिल्ली में 22 साल के लड़के की बदमाशों ने बीच सड़क पर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर अमन नाम के लड़के को बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

अमन की 3 साल की बच्ची भी है

22 साल की मृतक अमन की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी भी है। अमन अपनी जिंदगी में बहुत कुछ करना चाहता था। लेकिन उसकी जिंदगी में ऐसा समय आया कि उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। बुधवार को अमन दक्षिणपुरी के बदमाशों का शिकार बन गया। इसके बाद बदमाशों ने बीच सड़क पर अमन को तड़ातड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया।

बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई

इस बेहद दर्दनाक घटना में मृतक अमन का घर दक्षिणपुरी के जे ब्लॉक में है। बुधवार की शाम को अमन अपने आल्टो कार से बाजार में मीट खरीदने आया था। वो अपने कार के दरवाजे से निकला ही था कि उस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी।

सच जानना चाहता है परिवार

इस खौफनाक घटना के बारे में चश्मदीद गवाह अशोक का कहना है कि अमन का झगड़ा सड़क पर किसी को साइड़ देने को लेकर हुआ था। ये बात बिल्कुल मामूली सा था जबकि उसका नतीजा क्या निकला। इस मामले का सच अमन का परिवार जानना चाहता है कि अमन को क्यों गोलियों से मारा गया?

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

जब अमन बाजार में अपने कार से मीट लेने जा रहा था उसी समय हमलावार पैदल और बाइक से आए थे। अमन ने अपने कार का दरवाजा खोला ही था कि हमलावारों ने गोलियों से अमन को भुन दिया। हमलावर इसके बाद मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। लेकिन अभी तक हमलावार पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं।

29/09/2016

राहुल गांधी के रोड शो में मचा हंगामा, राहुल के सुरक्षाकर्मी और कांग्रेसी नेता के बीच हुई झड़प

राहुल गांधी यूपी में जमकर जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। यूपी चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी कांग्रेस की बेहतरी के लिए यूपी में पूरी जोर-शोर से लगे हैं। राहुल अपने किसान यात्रा के दौरान जब बरेली से किसानों का अभिवादन करते हुए गुजर रहे थे। तो उनके काफिले के पास हंगामा हो गया और पार्टी के नेता राहुल के सुरक्षा में लगे एसपीजी कमांडो के साथ ही भिड़ गए।

जानकारी के मुताबिक बरेली से गुजरने के दौरान कांग्रेस के नेता अमजद सलीम राहुल गांधी को माला पहनाने के लिए जैसे ही आगे बढ़े तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस बात से सलीम इतने गुस्से में आ गए कि वो सुरक्षागार्डों के साथ ही भिड़ गए। मामले को बढ़ता देख राहुल गांधी को खुद आ कर बीच-बचाव करना पड़ा।

बरेली से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष यूपी के पुवांया में किसानों को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने मोदी सरकार और आएसएस पर जमकर हमले किए। बीजेपी और संघ को आड़े हाथों लेते हुए राहुल ने कहा कि ये दोनों गायों को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। लेकिन देवरिया से यहां तक के यात्रा में मैंने गायों की दुर्दशा देखी है और गौ रक्षा का दम भरने वाली बीजेपी और संघ उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी ने कहा था कि बीजेपी की सरकार आएगी तो युवाओं को हर साल रोजगार देंगे और काले धन के 15-15 लाख रुपये हर नागरिक को दिए जाएंगे। लेकिन न तो किसी को रोजगार मिला और ना ही पैसे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता से झूठ बोलने और बीजेपी की तरह झूठे आश्वासन देने नहीं आई है। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।

29/09/2016

गोलमाल 4 से गोलमाल हो गईं आलिया भट्ट

रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 3 के बाद अब रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें खबर थी कि करीना कपूर की जगह इस फिल्म में आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं। लेकिन अब खबर हैं कि आलिया भट्ट ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।

खबरों के मुताबिक करीना की जगह पर आलिया भट्ट ही रोहित शेट्टी की पहली पसंद थी। लेकिन अचानक से आलिया को क्या हुआ कि इस फिल्म के लिये आलिया ने मना कर दिया। कहा जा रहा है कि इसकी वजह करण जौहर और अजय देवगन के बीच में बढता तनाव है। क्यूंकि आलिया भट्ट तो करण जौहर को नाखुश नहीं करना चाहेंगी। आखिर करण जौहर ने ही आलिया भट्ट को बॉलीवुड में अपनी फिल्म से ही लॉन्च किया है। लेकिन आलिया का कहना है कि वो अभी अपनी आने वाली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूट कर रही हैं। और उनका कहना है कि उनके पास गोलमाल 4 के लिए बिल्कुल भी टाइम नहीं है।

एक बात और आपको बता दें कि जब आलिया भट्ट ने मना कर दिया है तो ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म में अब उनकी जगह श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं।

25/09/2016

उरी हमले में आतंकियों ने किया था जापानी वायरलेस का इस्तेमाल- रिपोर्ट

उरी आतंकी हमले की जांच करने पहुंची एनआईए की टीम को मारे गए आतंकियों के पास से बहुत सारे सबूत मिले हैं जो आतंकियों के ठिकानों और उनके आकाओं तक की जानकारी दे सकता है। उन सबूतों में अब दो जापानी वायरलेस सेट भी सेना के जवानों को मिला है जिसे जांच कर रहे अधिकारियों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इन सेटों पर उर्दू में बिल्कुल नया लिखा है। लेकिन जांच एजेंसियां इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि ये जापानी सेट आतंकियों तक कैसे पहुंचा।

वायरलेस और जला मैप एनआईए को सौंपा

उरी सेना ने जांच के लिए पहुंची एनआईए की टीम को कई सारे सबूत सौंपे हैं। उन सबूतों में एक जीपीएस डाटा और जला हुआ मैप और एक आई कॉल मोबाइल भी जांच अधिकारियों को सेना ने दिया है नेशनल टेक्निकल रिसर्च लैब इसकी जांच कर रही है। इसका इस्तेमाल आतंकी आपस में सम्पर्क स्थापित करने के लिए कर रहे थे। इस बारे में तफ्तीश जारी है कि जापानी वायरलेस का सेट इन आतंकियों के पास कैसे पहुंचा। क्योंकि एक अंग्रेजी अखबार ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि ये सेट केवल सुरक्षा एजेंसियों को दिए जाते हैं। यदि ऐसा होता है तो इसमें पाकिस्तानी सेना के संलिप्त होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। इस बात की पुष्टि होने के बाद इन संभावनाओं को और बल मिल जाएगा।

तकनीकी रुप से प्रशिक्षित थे आतंकी

उरी के आर्मी कैंप पर हमला करने वाले आतंकी तकनीकी रुप से प्रशिक्षित थे इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता क्योंकि जानकारी के मुताबिक इससे पहले जांच एजेंसियों को जीपीएस डाटा मिला था जिसे आतंकियों ने डिलीट कर दिया था और आकिर लोकेशन भी उन आतंकियों ने डिलीट कर दी थी जिससे लोकेशन ट्रेस न हो पाए। सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों का रुट मैप ट्रैक करना आसान नहीं है क्योंकि जीपीएस डाटा का आखिरी लोकेशन डिलीट होना जांच में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

24/09/2016

पाक पीएम नवाज़ के तीखे बोल, कहा- 'कश्मीर में भारत के जुल्मों का नतीजा है उरी हमला'

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत पर आरोप लगाया। शरीफ ने कहा, कश्मीर में भारत के जुल्मों का नतीजा उरी हमला है। कश्मीर के लोग भारतीय सेना के अत्याचारों से गुस्से में हैं। शरीफ ने सबूतों के बिना पाकिस्तान पर दोषारोपण करने को लेकर भारत की निंदा की और दावा किया कि उरी में हुआ आतंकवादी हमला कश्मीर में हालात को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया का परिणाम हो सकता है।

शरीफ ने कल लंदन में संवाददाताओं से कहा, ‘उरी हमला कश्मीर में ज्यादतियों की प्रतिक्रिया हो सकता है क्योंकि पिछले दो महीनों में मारे गए लोगों और अपनी आंखें गंवाने वाले लोगों के प्रियजन एवं निकट संबंधी आहत एवं गुस्से में हैं।’ शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के बाद न्यूयार्क से आते समय लंदन में रके थे। शरीफ ने कहा कि भारत ने बिना किसी जांच के पाकिस्तान को जल्दबाजी में दोषी ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को बिना किसी सबूत के जिम्मेदार ठहराकर गैरजिम्मेदाराना तरीके से व्यवहार किया।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों में शरीफ के हवाले से कहा गया, ‘भारत कोई जांच किए बिना उरी घटना के चंद घंटों बाद पाकिस्तान पर आरोप कैसे लगा सकता है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया कश्मीर में भारत के अत्याचारों के बारे में जानती है जहां अब तक करीब 108 लोग मारे जा चुके हैं और 150 लोग आंखें गंवा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।’

Address

Circular Road
Muzaffarnagar

Telephone

+919045643808

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Newstree posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Newstree:

Share