Maayda Times

Maayda Times MAAYDA TIMES | Since 2016
Hindi Newspaper || Digital News Channel
Muzaffarnagar UP Official Page for Maayda Times (Hindi Newspaper & Digital News Channel)

मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत
28/07/2026

मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत




मेरठ SSP ने थाना किला परीक्षितगढ़ के थानेदार को सस्पेंड किया।
28/07/2026

मेरठ SSP ने थाना किला परीक्षितगढ़ के थानेदार को सस्पेंड किया।




27/07/2026





27/07/2026

मेरठ
➡जगन्नाथ रथ यात्रा में करंट फैलने का मामला
➡चौकी इंचार्ज राजकुमार निलंबित किए गए
➡मेरठ SSP अविनाश पांडेय ने कार्रवाई की
➡थानेदार, LIU, CO के विरूद्ध जांच शुरू हुई
➡DIG कलानिधि नैथानी के आदेश पर जांच शुरू
➡बिजली विभाग के अफसरों पर अभी नो एक्शन
➡HT से लाइन से रथ टकराया, एक श्रद्धालु की मौत
➡हादसे में 11 श्रद्धालु करंट से झुलसे, खतरे से बाहर
➡मेरठ के किला परीक्षितगढ़ कस्बे में हुआ हादसा




25/07/2026

ATM कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाले गिराेह के तीन शातिर गिरफ्तार, मुज़फ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।




फिरोज अंसारी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभारमुज़फ्फरनगर | मायदा...
25/07/2026

फिरोज अंसारी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

मुज़फ्फरनगर | मायदा टाइम्स
शुजा ज़ैदी (संपादक)

समाजवादी युवजन सभा के समर्पित कार्यकर्ता फिरोज अंसारी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि “फिरोज अंसारी एक जुझारू और जमीनी कार्यकर्ता हैं। उनकी यह नियुक्ति निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा देगी और युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “पार्टी नेतृत्व द्वारा फिरोज अंसारी को यह जिम्मेदारी देना उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

गौरव जैन (पूर्व एमएलसी प्रत्याशी) ने कहा कि “फिरोज अंसारी का संघर्ष और सरल व्यक्तित्व उन्हें एक मजबूत जननेता बनाता है। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाजवादी विचारधारा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।”

फिरोज अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि “मैं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, विधायक पंकज मलिक एवं समस्त शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।”

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने एक समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर संगठन का सम्मान बढ़ाया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी लियाकत कुरेशी व संचालन शाइम हसन एड. ने किया ।

इस अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक, जिला अध्यक्ष जिया चौधरी, गौरव जैन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी, हाजी लियाकत अली पूर्व प्रत्याशी मीरापुर विधानसभा, नौशाद अली बुडिना प्रदेश सचिव, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, पूजा अम्बेडकर, मो.नियाज हैदर राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा, विपिन लटियान प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा, सुदेश पाल प्रदेश सचिव, आजश गुर्जर 'मेरठ', साहुन खान 'मथुरा', मंगल कपिल मलिक जिला अध्यक्ष युवजनसभा, अफजाल अली, अरशद मलिक, रवि गुर्जर, शमी खान, सुमित मलिक, अब्दुल्ला कुरेशी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, हसन अली खान, रिजवान खालिद, परवेज प्रधान, शाइम हसन एडवोकेट, इरफान टेंपो, साकिब जैनुल एडवोकेट, हिमांशु बालियान, राशिद जैदी, काजी कलीम, हारून खान तालड़ा, अब्दुल मुत्तलिब, ज़ीशान अल्वी, राजा, गय्यूर, टोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।





Address

Near City Kotwali
Muzaffarnagar
251001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maayda Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Maayda Times:

Shortcuts

Share