01/09/2026
मुज़फ्फरनगर में 48 घंटे में चोरी का खुलासा, शत-प्रतिशत बरामदगी से पीड़ित परिवार ने मुजफ्फरनगर पुलिस को दिया धन्यवाद
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का मुजफ्फरनगर पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर शानदार पुलिसिंग का परिचय दिया है। पुलिस की इस त्वरित, प्रभावी और मेहनत भरी कार्रवाई से पीड़ित परिवार बेहद संतुष्ट और खुश है घटना के बाद परिवार काफी परेशान था लेकिन मुजफ्फरनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भरोसा दिलाया था कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी गया सामान बरामद किया जाएगा। पुलिस ने अपने आश्वासन को पूरा करते हुए मात्र 48 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया पीड़ित की बेटी ने मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और मेहनत के चलते न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि चोरी गए सामान की भी शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, थाना बुढ़ाना पुलिस एवं एसओजी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने जिस तेजी, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की, वह बेहद सराहनीय है इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि मुजफ्फरनगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। घटना का त्वरित खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी पुलिस की कार्यकुशलता, टीमवर्क और बेहतर पुलिसिंग का शानदार उदाहरण है पीड़ित परिवार ने मुजफ्फरनगर पुलिस की पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता से कार्रवाई की, उससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।