Indian Impact

Indian Impact Media/News Company

24/12/2025

बिंदा उच्च विद्यालय के मैदान की मापी को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

मुजफ्फरपुर।
नरौली पंचायत अंतर्गत बिंदा उच्च विद्यालय के खेल मैदान की मापी एवं संरक्षण को लेकर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि विद्यालय के मैदान की शीघ्र विधिवत मापी कराई जाए, ताकि सरकारी भूमि का अतिक्रमण रोका जा सके और छात्र-छात्राओं को खेल एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित मैदान उपलब्ध रह सके।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बिंदा उच्च विद्यालय क्षेत्र का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है, जहां सैकड़ों छात्र अध्ययनरत हैं। मैदान विद्यालय की महत्वपूर्ण संपत्ति है, जिसका संरक्षण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
District Administration Muzaffarpur
Nitish Kumar Baby Kumari BJP Samrat Choudhary
Muzaffarpur Impact

केंद्र सरकार गुटखा और पान मसाला उद्योग पर बड़ी वित्तीय कार्रवाई करने जा रही है। लंबे समय से इन उत्पादों के बढ़ते सेवन, उ...
04/12/2025

केंद्र सरकार गुटखा और पान मसाला उद्योग पर बड़ी वित्तीय कार्रवाई करने जा रही है। लंबे समय से इन उत्पादों के बढ़ते सेवन, उनसे जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों और लगातार सामने आ रही टैक्स चोरी की शिकायतों को देखते हुए सरकार एक नया और कड़ा प्रावधान लागू करने की तैयारी में है।

सरकार ‘नेशनल सिक्योरिटी और जन स्वास्थ्य सेस’ नाम से नया टैक्स लगाने की योजना बना रही है। इस सेस के लागू होने के बाद—
• गुटखा और पान मसाला बनाने वाली कंपनियों पर नियंत्रण और सख़्त होगा
• टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी
• राष्ट्रीय सुरक्षा और पब्लिक हेल्थ मिशनों के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जाएंगे

सरकार का मानना है कि यह कदम न केवल जन स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा सुधार लाएगा बल्कि अवैध व्यापार पर भी रोक लगाएगा।

बिहार विधानसभा के पहले दिन बदला माहौल, तेजस्वी यादव का नया अंदाज़ चर्चाओं मेंबिहार विधानसभा के पहले ही दिन एक अनोखा और द...
04/12/2025

बिहार विधानसभा के पहले दिन बदला माहौल, तेजस्वी यादव का नया अंदाज़ चर्चाओं में

बिहार विधानसभा के पहले ही दिन एक अनोखा और दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बदला हुआ रूप सभी को चौंकाने वाला रहा। उन्होंने कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को सत्र के दौरान आगे बढ़कर गले लगाया और उन्हें बधाई दी।

विधानसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच इस तरह का सौहार्द्रपूर्ण दृश्य लंबे समय बाद देखने को मिला, जो पूरे परिसर में चर्चा का विषय बन गया।

पहले दिन का सत्र राजनीतिक कटुता और तकरार से दूर रहा। इसके बजाय एक सकारात्मक संदेश उभरकर सामने आया—जहाँ नेता प्रतिपक्ष और मंत्री के बीच गर्मजोशी और सम्मान ने सदन के माहौल को बिल्कुल बदल दिया।

Tejashwi Yadav Tej Pratap Yadav Ram Kripal Yadav
Rabri Devi Lalu Prasad Yadav

21/10/2025

नगर परिषद कांटी ओवरब्रिज के पास लूटपाट का cctv फुटेज सामने आया।
देखिए कैसे पीछा कर………..see more…

19/10/2025

LID (Grow With Us) ने मुजफ्फरपुर में अपने तीसरे ब्रांच का भव्य उद्घाटन धनतेरस के शुभ अवसर पर पानी टंकी चौक स्थित कार्यालय में किया।

इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर, झारखंड एवं वेस्ट बंगाल के बीएम, बीवीए टीम सहित कंपनी के तमाम अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👉 कंपनी का मुख्य उद्देश्य है —
हर घर तक सुविधाएँ पहुँचाना, जिनमें शामिल हैं:
• हर प्रकार का इंश्योरेंस
• लोन सेवाएँ
• क्रेडिट व डेबिट सुविधाएँ
• AEPS के माध्यम से पैसे की निकासी व जमा
• और कई अन्य वित्तीय सेवाएँ

कंपनी का लक्ष्य है कि हर प्रखंड और पंचायत स्तर पर रिटेलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किए जाएँ, ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों तक ये सेवाएँ आसानी से पहुँच सकें।

✨ LID – Grow With Us अब मुजफ्फरपुर में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

19/10/2025

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | मुजफ्फरपुर 🛑

कल्याणी चौक पर आज ट्रैफिक जाम के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच झड़प हो गई।
इस दौरान एक व्यक्ति और एक पुलिसकर्मी घायल होने की बात सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और हालात को शांत कराने की कोशिश की।
धनतेरस और दीपावली को लेकर चल रही भारी खरीदारी के बीच यह झड़प हुई, जिससे चौक पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

ऐसे समय में पुलिस और आम जनता—दोनों को आपसी समन्वय बनाए रखना जरूरी है, ताकि भीड़-भाड़ में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी को परेशानी न हो।
प्रशासन लगातार लोगों से सहयोग की अपील कर रहा है।

📹 वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से हालात बिगड़े और पुलिस व्यवस्था बहाल करने में जुटी रही।

25/09/2025

ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

गायघाट में बवाल!
एनडीए (NDA) के सम्मेलन के दौरान मंच पर ही नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। माहौल गरमा गया और अफरा-तफरी मच गई।

👉 मंच पर ही हुई नोकझोंक हाथापाई में बदल गई।
👉 सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और हंगामा।
👉 कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बिगड़ा।

📍गायघाट | एनडीए सम्मेलन

अहियापुर चौक हनुमान मंदिर से दक्षिण जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य शुरू!
25/09/2025

अहियापुर चौक हनुमान मंदिर से दक्षिण जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य शुरू!

21/09/2025

Address

Muzaffarpur
842001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Impact posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share