01/03/2026
मुजफ्फरपुर के अतरदह स्थित कच्ची-पक्की रोड पर नए शैक्षणिक संस्थान Nexzen Public School का भव्य शुभारंभ किया गया। स्कूल का उद्घाटन नगर विधायक रंजन कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय लोग और शिक्षाविद मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी और इस स्कूल के शुरू होने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
स्कूल के डायरेक्टर Ranveer Ranjan ने बताया कि यहां नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कोचिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली और बेहतर वातावरण के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह स्कूल मुजफ्फरपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल माना जा रहा है।