The Bihar Today

The Bihar Today बिहार की ख़बरों का विश्वसनीय पोर्टल

राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया में प्रथम इंडक्शन प्रोग्राम सम्पन्नतेतरिया (पूर्वी चंपारण)। राजकीय डिग्री महाविद्यालय,...
22/08/2026

राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया में प्रथम इंडक्शन प्रोग्राम सम्पन्न

तेतरिया (पूर्वी चंपारण)। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, तेतरिया में प्रथम बैच के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रथम इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना था।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र राय ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए नियमित अध्ययन, समयपालन और महाविद्यालय के नियमों के पालन की अपील की। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के बर्सर डॉ. वलीउर रहमान ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नियमित रूप से कॉलेज आने और अध्ययन के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने तथा NSS और खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का केंद्र है।

इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान बी.ए. के हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं अध्ययन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बी.ए. सत्र:2026-30 के लिये 'कॉलेज प्रॉस्पैकटस' भी जारी किया गया. गैर शैक्षणिक गतिविधियों पर बल देते हुए छात्रों के चहुमुखी विकास हेतु 'स्पोर्ट्स काउंसल' तथा 'आर्ट एन्ड म्यूजिक क्लब' की स्थापना की गयी. इस कार्यक्रम में, महाविद्यालय में नवनियुक्त बारह सहायक प्राध्यापकों का विद्यार्थियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए नियमित अध्ययन एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक प्रो.पूनम सिंह, प्रो. कुमार प्रहलाद, प्रो. अर्कजा अखिल, प्रो. विकास कुमार, प्रो. अनुराधा ठाकुर, प्रो.आफताब रजा, प्रो. रुचि बेक, प्रो.आलोक राज, प्रो. प्रियंका कुमारी, प्रो. आयुष्मान गुप्ता, प्रो. गौतम राज, प्रो. नयन कुमार सैनी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों ने जोर देकर कहा कि हमारा शैक्षिक सफर भी गाँव से ही शुरू हुआ था. कड़ी मेहनत और उचित मार्गदर्शन की बदौलत आज आपके समक्ष एक प्रोफेसर के रूप में खड़ा हूँ | इसीलिए,आप भी मेहनत कीजिये और हम सब चार वर्षों तक आपके हरेक कदम पर साथ खड़े रहेंगे और एक अच्छे इंसान और सफल व्यक्ति के रूप में पहचान दिलाने में सहायता करेंगे |

यह आयोजन नए विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संवाद स्थापित करने तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Address

Muzaffarpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Bihar Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share