MTN News

MTN News अपने आसपास की खबरो के लिये लाईक करे बेबाक पत्रकारिता के लिए पेज को Like करें. हमें सहयोग करने के लिए 9334391325 पर paytm,phonepe,googlepay कर सकते है
(2)

मुजफ्फरपुर में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद फरार हुआ उत्तम रायपुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग, ज...
13/08/2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद फरार हुआ उत्तम राय

पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई के बीच बाइक से भाग निकले अपराधी; 5 जिंदा कारतूस समेत सामान बरामद
मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और वांटेड अपराधी उत्तम राय के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम अपराधी के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही उत्तम राय और उसके साथियों ने दो राउंड फायरिंग कर दी।
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के अनुसार, पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग के बीच उत्तम राय अपने साथियों के साथ बाइक से मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान अपराधियों द्वारा छोड़े गए 5 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और एक वाई-फाई राउटर बरामद किया है। सभी सामान को जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, उत्तम राय शातिर और कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा समेत आसपास के जिलों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं।
मुठभेड़ के बाद जजुआर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उत्तम राय और उसके साथियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
🔥 पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने चला दी गोली, जवाबी फायरिंग के बीच फरार हुआ उत्तम राय!

तेजप्रताप यादव का ऐश्वर्या राय को लेकर बयान, बोले- विचार नहीं मिलते थेRJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रत...
12/08/2026

तेजप्रताप यादव का ऐश्वर्या राय को लेकर बयान, बोले- विचार नहीं मिलते थे

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी वैवाहिक जिंदगी को लेकर एक टीवी शो के प्रोमो में खुलकर बात की है। उन्होंने पत्नी ऐश्वर्या राय से रिश्ते में आई दूरी की वजह बताते हुए कहा कि दोनों के विचार आपस में नहीं मिलते थे।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह पूजा-पाठ और मंदिर जाने वाले व्यक्ति हैं, जबकि ऐश्वर्या उन्हें इन चीजों से रोकती थीं। उन्होंने यह भी बयान दिया कि ऐश्वर्या ने उनकी मां राबड़ी देवी के साथ मारपीट की थी। तेजप्रताप ने कहा कि इस घटना से जुड़े वीडियो और CCTV फुटेज भी मौजूद हैं।

तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और मामला तलाक तक पहुंच गया। फिलहाल तलाक का मामला अदालत में लंबित है।

दूसरी ओर, ऐश्वर्या राय भी पहले राबड़ी देवी और लालू परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने अपनी शादी और वैवाहिक रिश्ते को लेकर भी सार्वजनिक रूप से कई बातें कही थीं।

दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोप और बयान सार्वजनिक रूप से सामने आ चुके हैं, जबकि तलाक से जुड़ा मामला अदालत में विचाराधीन है।

11/08/2026

बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान! 10 हजार बच्चों को नौकरी दिलाने का दावा

11/08/2026

DGP की सख्ती भी बेअसर! पुलिस की रील का सिलसिला जारी 😂
“रील नहीं बनाएंगे” की हिदायत के बीच अब नालंदा पुलिस का नया VIDEO वायरल! 📱🚔
बिहार पुलिस में सोशल मीडिया रील को लेकर DGP की सख्ती के बावजूद नालंदा पुलिस का नया रील वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब सवाल उठ रहा है—
DGP साहब की सख्ती के बाद भी पुलिस की रील आखिर रुक क्यों नहीं रही? 🤔

🎬 फिल्मी दुनिया में एंट्री का मौका! मुजफ्फरपुर में BIGUL के लिए ऑडिशनएक्टिंग का सपना है तो मौका हाथ से न जाने दें! 🎥✨फिल...
11/08/2026

🎬 फिल्मी दुनिया में एंट्री का मौका! मुजफ्फरपुर में BIGUL के लिए ऑडिशन

एक्टिंग का सपना है तो मौका हाथ से न जाने दें! 🎥✨
फिल्मी दुनिया में कदम रखने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। BIGUL के लिए मुजफ्फरपुर में ऑडिशन आयोजित किया जा रहा है।

अगर आपके अंदर एक्टिंग का हुनर और कैमरे के सामने खुद को साबित करने का जुनून है, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है।

🎬 मुजफ्फरपुर में ऑडिशन

🌟 फिल्मी करियर की ओर पहला कदम
क्या पता अगला चेहरा आपका हो! 🎥🔥

अपनी सुबह की शुरुआत बाबा गरीबनाथ के दिव्य दर्शन और आशीर्वाद से करें। 🙏🔱पावन श्रावण मास में बाबा गरीबनाथ धाम की भक्ति में...
11/08/2026

अपनी सुबह की शुरुआत बाबा गरीबनाथ के दिव्य दर्शन और आशीर्वाद से करें। 🙏🔱

पावन श्रावण मास में बाबा गरीबनाथ धाम की भक्ति में डूबे मुजफ्फरपुर से हर-हर महादेव की गूंज। 🌺

🕉️ ॐ नमः शिवाय
🔱 हर हर महादेव
🚩 जय बाबा गरीबनाथ धाम 🚩

11 अगस्त 2026 🌹🙏

शहादत दिवस पर अमर शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि, मुजफ्फरपुर में अधिकारियों ने किया नमनअमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दि...
11/08/2026

शहादत दिवस पर अमर शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि, मुजफ्फरपुर में अधिकारियों ने किया नमन

अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे मुजफ्फरपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत जिले के कई वरीय अधिकारियों ने खुदीराम बोस सेल, फांसी स्थल, आखिरी रात वाले सेल और कारा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बंगाल के मिदनापुर निवासी खुदीराम बोस ने महज 18 वर्ष की उम्र में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। 30 अप्रैल 1908 को ब्रिटिश न्यायाधीश डगलस किंग्सफोर्ड को निशाना बनाकर बम फेंके जाने की घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
मुजफ्फरपुर जेल में तीन महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद 11 अगस्त 1908 को उन्हें फांसी दी गई थी।
देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस को शत-शत नमन। 🇮🇳🙏
वंदे मातरम्! 🇮🇳

“एक बार विदाई दे माँ, घुरे आसी…” शहादत दिवस को लेकर सज-धजकर तैयार शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेलमुजफ्फरपुर में शहीद खुदीरा...
10/08/2026

“एक बार विदाई दे माँ, घुरे आसी…” शहादत दिवस को लेकर सज-धजकर तैयार शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल

मुजफ्फरपुर में शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, ऐतिहासिक जेल परिसर को भव्य रूप से सजाया गया
“एक बार विदाई दे माँ, घुरे आसी,
हाँसी हाँसी परीवो फाँसी, देखवे जोगोत वासी...”
देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस को लेकर मुजफ्फरपुर का शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल सज-धजकर तैयार है।
शहादत दिवस के अवसर पर जेल परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। देश की आजादी के लिए महज 18 वर्ष की उम्र में अपने प्राणों की आहुति देने वाले खुदीराम बोस की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
शहीद खुदीराम बोस अमर रहें। 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

10/08/2026

बाबा देवघर जाती कृष्णा बम

4 घंटे 20 मिनट में 28 युवाओं ने पूरी की डाक कांवड़ यात्रा, बाबा गरीबनाथ का किया जलाभिषेकसावन की दूसरी सोमवारी पर कांटी क...
10/08/2026

4 घंटे 20 मिनट में 28 युवाओं ने पूरी की डाक कांवड़ यात्रा, बाबा गरीबनाथ का किया जलाभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी पर कांटी के 28 युवाओं ने अटूट आस्था और जोश की मिसाल पेश की। युवाओं की टोली ने पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर दौड़ते हुए महज 4 घंटे 20 मिनट में बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक किया।
अभिषेक, प्रकाश और आलोक के नेतृत्व में निकली इस डाक कांवड़ यात्रा में युवाओं ने रिले पद्धति से एक-दूसरे को जल पात्र सौंपते हुए लगातार दौड़कर यात्रा पूरी की।
बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के साथ युवाओं ने क्षेत्र, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
आस्था, रफ्तार और भोलेनाथ का जयकारा—हर-हर महादेव! 🔱🚩

Address

Muzaffarpur
842002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MTN News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MTN News:

Shortcuts

Share